एक्सप्लोरर

PM Modi in Maharashtra: 'चरणों में सिर रखकर मांगता हूं माफी', शिवाजी की मूर्ति गिरने पर महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी

PM Modi in Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र दौरे पर करोड़ों रुपये की मत्स्य पालन परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम ने सावरकर का भी जिक्र किया.

PM Modi in Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (30 अगस्त 2024) को महाराष्ट्र दौरे पर पालघर में वाधवन बंदरगाह की आधारशिला रखी. इस दौरान पीएम मोदी ने करीब 1,560 करोड़ रुपये के मत्स्य पालन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के गिरने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है.

पीएम मोदी ने कहा, "जब 2013 में बीजेपी ने मुझे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में निश्चित किया था तो मैंने रायगढ़ के किले के पर जाकर प्रार्थना की थी. एक भक्त अपने आराध्य को जिस भावना से आराधना करता है उस भावना से देश सेवा करने आया था."

'शिवाजी महाराज हमारे आराध्य देव'

इस दौरान पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज से माफी भी मांगी. उन्होंने कहा, "पिछले दिनों सिंधुदुर्ग में जो हुआ मेरे लिए, मेरे सभी साथियों के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ नाम नहीं है, ये सिर्फ राजा, महाराजा नहीं हमारे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज आराध्य देव हैं. मैं आज सर झुका कर छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में मस्तक रखकर माफी मांगता हूं."

पीएम मोदी ने सावरकर का किया जिक्र

पालघर में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सावरकर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "हमारे संस्कार अलग हैं. हम वो लोग नहीं हैं जो भारत मां के वीर सपूत वीर सावरकर को अनाप शनाप गालियां देते हैं, देशभक्तों की भावनाओं को कुचलते हैं. वीर सावरकर को गालियां देकर भी माफी मांगने को तैयार नहीं हैं. महाराष्ट्र की जनता ऐसे संस्कार को जान ले. इस धरती पर आते ही मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज से माफी मांगने का काम कर रहा हूं."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक समय था, जब भारत को विश्व के सबसे समृद्ध और सशक्त राष्ट्रों में गिना जाता था. भारत की इस समृद्धि का एक बड़ा आधार भारत का सामुद्रिक सामर्थ्य था... हमारी इस ताकत को महाराष्ट्र से बेहतर और कौन जानेगा? छत्रपति शिवाजी महाराज... उन्होंने समुद्री व्यापार को समुद्री शक्ति को एक नई ऊंचाई दी थी. उन्होंने नई नीतियां बनाई, देश की प्रगति के लिए फैसले लिए थे."

ये भी पढ़ें : 'ममता बनर्जी के बच्चे नहीं, वे बेटी खोने का दर्द क्या समझेंगी', CM के बयान पर भड़कीं कोलकाता रेप पीड़िता की मां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
बंगाल चुनाव के लिए BJP ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट, 19 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी
बंगाल चुनाव के लिए BJP ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट, 19 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी
'पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से जल्द निकलेंगे और शिप...', सर्वदलीय बैठक में सरकार ने क्या-क्या बताया
'तेल की कमी नहीं, हॉर्मुज से जल्द निकलेंगे और शिप...', सर्वदलीय बैठक में सरकार ने क्या-क्या बताया
US Iran War: मिडिल ईस्ट संकट पर हुई ऑल पार्टी मीटिंग, सरकार ने सांसदों को किया ब्रीफ
मिडिल ईस्ट संकट पर हुई ऑल पार्टी मीटिंग, सरकार ने सांसदों को किया ब्रीफ

वीडियोज

फिल्म 'धुरंधर 2' पर संकट के बादल, गुरबानी के गलत इस्तेमाल पर मचा घमासान!
Dhurandhar: The Revenge | Danish Iqbal Interview, बड़े साहब से दाऊद तक, सब पर खुलासा!
Dhurandhar: The Revenge | Danish Pandor AKA Uzair Baloch Negative PR से लेकर फिल्म की सफलता तक
खार्ग द्वीप बना नया रणक्षेत्र...ईरान ने तैनात की मिसाइलें!
अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
आर माधवन ऐसे बने थे 'धुरंधर 2' में 'अजय सान्याल', मेकअप आर्टिस्ट ने फोटोज में दिखाया ट्रांसफॉर्मेशन
आर माधवन ऐसे बने थे 'धुरंधर 2' में 'अजय सान्याल', मेकअप आर्टिस्ट ने फोटोज में दिखाया ट्रांसफॉर्मेशन
कौन हैं RCB के नए चेयरमैन आर्यमान बिरला? IPL ऑक्शन में लग चुकी है बंपर बोली
कौन हैं RCB के नए चेयरमैन आर्यमान बिरला? IPL ऑक्शन में लग चुकी है बंपर बोली
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
BJP ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, 19 नामों का ऐलान
BJP ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, 19 नामों का ऐलान
Army Recruitment New Rule:सेना भर्ती में नया नियम लागू,ग्रेजुएट जवानों को मिली बड़ी राहत;जल्द बनेंगे अफसर
सेना भर्ती में नया नियम लागू,ग्रेजुएट जवानों को मिली बड़ी राहत;जल्द बनेंगे अफसर
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget