एक्सप्लोरर

'हमारी बारात में...', जब भरे मंच से धीरेंद्र शास्त्री ने की अपनी शादी की बात, ऐसा था PM मोदी का रिएक्शन

PM Modi At Bageshwar Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कैंसर अस्पताल में एक वॉर्ड पीएम मोदी की मां के नाम से बनाये जाने की बात कही है. इस दौरान मंच से धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी शादी की बात भी कही.

PM Modi At Bageshwar Dham: मध्य प्रदेश के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम में कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का डिजिटल शिलान्यास किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री काफी समय से देश में एकता के मंत्र को लेकर लोगों को जागरूक करते रहे हैं. पीएम मोदी ने यहां बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मां से मुलाकात भी की. धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि पीएम मोदी और उनकी मां में क्या बातचीत हुई.

मंच से पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कही अपनी शादी की बात

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, "पीएम मोदी जब मेरी माता जी से मिल रहे थे तो कह रहे थे कि माता जी हम आपकी पर्ची खोल रहे हैं. वे माता जी से बोले अब तुम्हारे मन में चल रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री की शादी हो जाए. हमारी बारात में आप भले ही न आएं...हमने जब माता जी के प्रति पीएम का भाव देखा... वे माता जी के लिए शॉल लाए. माननीय प्रधानमंत्री के माता जी के नाम से इस अस्पताल में एक वॉर्ड बनाया जाएगा. आप ऐसे ही सत्ता में रहें ताकि भारत ऐसे ही विकास करता रहे." धीरेंद्र शास्त्री की बात सुनकर पीएम मोदी मुस्कुराने लगे. 

इस बार बालाजी का बुलावा आया- पीएम

पीएम मोदी ने कहा, "बहुत ही कम दिनों में मुझे दूसरी बार, वीरों की इस धरती बुंदेलखंड आने का सौभाग्य मिला है और इस बार तो बालाजी का बुलावा आया है. ये संस्थान 10 एकड़ में बनेगा. पहले चरण में ही इसमें 100 बेड की सुविधा तैयार होगी. मैं इस पुनीत कार्य के लिए धीरेन्द्र शास्त्री का अभिनंदन करता हूं और बुंदेलखंड के लोगों को बहुत बहुत बधाई देता हूं. उन्होंने समाज और मानवता के हित में एक और संकल्प लिया है. इस कैंसर संस्थान के निर्माण की ठानी है. यानि, अब यहां बागेश्वर धाम में भजन, भोजन और निरोगी जीवन तीनों का आशीर्वाद मिलेगा."

पीएम मोदी ने कहा, "मैं पिछली बार जब छतरपुर आया था तो यहां मैंने हजारों करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था. आपको ध्यान होगा कि इसमें 45 हजार करोड़ रुपये की केन-बेतवा लिंक परियोजना भी थी. ये परियोजना कितने दशकों से लटकी हुई थी. कितनी सरकारें आईं और चली गईं. हर पार्टी के नेता भी बुंदेलखंड आते थे, लेकिन यहां पानी की किल्लत बढ़ती ही चली गई. पिछली किसी सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया, ये काम भी तब शुरू हुआ, जब आपने मोदी को आशीर्वाद दिया."

ये भी पढ़ें : PM Modi at Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम पहुंचे पीएम मोदी, बालाजी मंदिर के किए दर्शन; कैंसर हॉस्पिटल की रखेंगे आधारशिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन में 2 बार रेप! बॉयफ्रेंड से शादी का झांसा देकर ठगा, अजनबी ने रेप कर 5वीं मंजिल से फेंका
एक दिन में 2 बार रेप! बॉयफ्रेंड से शादी का झांसा देकर ठगा, अजनबी ने रेप कर 5वीं मंजिल से फेंका
दो बच्चों को छोड़कर बॉयफ्रेंड संग रह रही थी पत्नी, हत्या करने वाले पति को 10 साल बाद मिली उम्रकैद
दो बच्चों को छोड़कर बॉयफ्रेंड संग रह रही थी पत्नी, हत्या करने वाले पति को 10 साल बाद मिली उम्रकैद
Ideas of India Summit Day 2 Live: 'बचपन में खेलने से कर दिया गया था मना...', आइडियाज ऑफ इंडिया में बोले पैरालंपियन प्रवीण कुमार
Live: 'बचपन में खेलने से कर दिया गया था मना...', आइडियाज ऑफ इंडिया में बोले पैरालंपियन प्रवीण
शादी के बाहर पनपे रिश्ते का खूनी अंत, बॉयफ्रेंड ने कर दी महिला की हत्या, पति से रह रही थी अलग
शादी के बाहर पनपे रिश्ते का खूनी अंत, बॉयफ्रेंड ने कर दी महिला की हत्या, पति से रह रही थी अलग

वीडियोज

Prof Harsh V Pant Interview: America के मूड के हिसाब से भारत को बदलना होगा ? । IOI
Prof Harsh V Pant Interview: America के मूड के हिसाब से भारत को बदलना होगा ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: भारत ने Trump को कैसे हैंडल किया ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: पाकिस्तान को जवाब दें, लेकिन प्रभावित न हों ।
Prof Harsh V Pant Interview: पाकिस्तान को जवाब दें, लेकिन प्रभावित न हों । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
‘रंग लगाने’ के नाम पर लड़कियों से छेड़छाड़, वृंदावन का वीडियो वायरल; भड़के यूजर्स
‘रंग लगाने’ के नाम पर लड़कियों से छेड़छाड़, वृंदावन का वीडियो वायरल; भड़के यूजर्स
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?
Embed widget