एक्सप्लोरर

Basic Training Aircraft: अब और मजबूत होगी भारतीय वायुसेना, CCS ने 70 बेसिक ट्रेनिंग विमानों की खरीद को दी मंजूरी, जानें कैसे हैं खास

IAF: भारत सरकार लगातार इंडियन एयरफोर्स की ताकत को बढ़ा रही है. सरकार ने अब नए बेसिक ट्रेनिंग विमानों की खरीद को मंजूरी दी है. साथ ही 3 नए ट्रेनिंग जहाज भी खरीदे जाएंगे.

PM Modi Cabinet Committee On Security: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा पर मंत्रिमंडल की समिति (CCS) ने बुधवार (1 मार्च) को भारतीय वायुसेना के लिए 70 एचटीटी-40 बेसिक प्रशिक्षक विमानों की 6,828 करोड़ रुपये में खरीद को मंजूरी दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि छह साल की अवधि में विमानों की आपूर्ति की जाएगी. राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली CCS ने 70 एचटीटी-40 बेसिक प्रशिक्षक विमान की 6,828.36 करोड़ रुपये में खरीद को मंजूरी दी है."

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सरकारी क्षेत्र की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की ओर से बनाए गए एचटीटी-40 एक टर्बोप्रॉप विमान है जिसे बेहतर प्रशिक्षण क्षमताओं के साथ तैयार किया गया है. राजनाथ सिंह ने कहा कि विमानों की खरीद का निर्णय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए नए अवसर खोलेगा और हजारों नौकरियों का सृजन होगा. उन्होंने कहा, "ये रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्म-निर्भरता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है." 

स्वदेशी सामग्री को बढ़ाया जाएगा

रक्षा मंत्रालय के अनुसार एचटीटी-40 में करीब 56 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री है जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 60 प्रतिशत से अधिक किया जाएगा. मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "एचएएल अपनी आपूर्ति श्रृंखला में एमएसएमई सहित निजी क्षेत्र के विनिर्माताओं को जोड़ेगा. इस खरीद के साथ 100 से अधिक एमएसएमई में लगभग 1,500 कर्मियों को प्रत्यक्ष और लगभग 3,000 लोगों को परोक्ष रोजगार दिया जा सकता है."

तीन जहाजों को भी खरीदा जाएगा

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, CCS ने 3,108.09 करोड़ रुपये के तीन कैडेट प्रशिक्षण जहाजों (Ships) के अधिग्रहण के लिए L&T के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी दी है. रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया की बाय इंडियन-आईडीडीएम (स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित) श्रेणी के तहत जहाजों की खरीद की जाएगी. जहाजों का निर्माण चेन्नई के कट्टुपल्ली में एलएंडटी शिपयार्ड में किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- चुनाव आयोग पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, CJI, PM और लोकसभा में नेता विपक्ष की कमेटी करेगी शीर्ष नियुक्तियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादीशुदा बहन के अफेयर से परेशान था भाई, गु्स्से में कर दी हत्या, 1 साल से पति से रह रही थी अलग
शादीशुदा बहन के अफेयर से परेशान था भाई, गु्स्से में कर दी हत्या, 1 साल से पति से रह रही थी अलग
क्रूरता की हद! पत्नी पर था शक, शख्स ने 2 मासूम बेटियों को बाल्टी में डुबोकर मार डाला, फिर पी लिया जहर
क्रूरता की हद! पत्नी पर था शक, शख्स ने 2 मासूम बेटियों को बाल्टी में डुबोकर मार डाला, फिर पी लिया जहर
तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद पर एम के स्टालिन ने किया सरकार के रुख का बचाव, जानें क्या बोले?
तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद पर एम के स्टालिन ने किया सरकार के रुख का बचाव, जानें क्या बोले?
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget