एक्सप्लोरर

'हमला करने वालों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी', पहलगाम अटैक पर भावुक पीएम की पाकिस्तान को वॉर्निंग

PM Modi Speech: PM मोदी ने बिहार में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. PM मोदी ने भाषण शुरू करने से पहले पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन रखा.

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह और अन्य नेता मौजूद रहे.

PM मोदी ने भाषण शुरू करने से पहले भावुक हो गए.  इस दौरान उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन रखा.

'हर आतंकी को सजा जरूर मिलेगी'

PM मोदी ने कहा, "22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी से मारा है, उससे पूरा देश व्यथित है, कोटि-कोटि देशवासी दुखी हैं. सभी पीड़ित परिवारों के दुःख में पूरा देश उनके साथ खड़ा है. जिन परिवारजनों के अभी इलाज चल रहा है, वे जल्द स्वस्थ हों, इसके लिए भी सरकार हर प्रयास कर रही है. इस आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना भाई और किसी ने अपना जीवनसाथी खोया है. उनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़ बोलता था, कोई मराठी था, कोई ओड़िया था, कोई गुजराती था, कोई यहां बिहार का लाल था. आज उन सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा दुख एक जैसा है, हमारा आक्रोश एक जैसा है."

उन्होंने कहा, "ये हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है, देश के दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस किया है. मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि जिन्होंने ये हमला किया है, उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी. अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है."

रामधारी सिंह दिनकर को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज पंचायती राज दिवस के मौके पर पूरा देश मिथिला से, बिहार से जुड़ा है. आज यहां देश के, बिहार के विकास से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. बिजली, रेल, इंफ्रास्ट्रक्चर के इन विभिन्न कार्यों से बिहार में रोजगार के नए मौके बनेंगे. आज राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि भी है मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं."

PM मोदी ने आगे कहा,  "बिहार वो धरती है, जहां से पूज्य बापू ने सत्याग्रह के मंत्र का विस्तार किया था. पूज्य बापू के दृढ़ विश्वास था कि जब तक भारत के गांव मजबूत नहीं होंगे, तब तक भारत का तेज विकास नहीं हो पाएगा. देश में पंचायती राज की परिकल्पना के पीछे यही भावना है. बीते दशक में पंचायतों को सशक्त करने के लिए एक के बाद एक कदम उठाए गए हैं. टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी पंचायतों को मजबूत किया गया है."

'2 लाख से ज्यादा ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा गया'

PM मोदी ने कहा, 'बीते दशक में 2 लाख से ज्यादा ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा गया. 5.50 लाख से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर गांवों में बने हैं. पंचायतों के डिजिटल होने से एक और फायदा हुआ है. अब जीवन/मृत्यु प्रमाण पत्र, भूमि धारण प्रमाण पत्र जैसे कई दस्तावेज आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.'

उन्होंने आगे कहा, 'आजादी के अनेक दशकों बाद जहां देश को संसद की नई इमारत मिली, वहीं देश में 30 हजार नए पंचायत भवन भी बनाए गए. पंचायतों को पर्याप्त फंड मिले, ये भी सरकार की प्राथमिकता रही है. बीते 10 साल में 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड पंचायतों को मिला है. ये सारा पैसा गांवों के विकास में लगा है.'

सरकार मिशन मोड़ में कर रही है काम 

PM मोदी ने कहा,  "देश में महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए, रोजगार-स्वरोजगार के नए अवसर बनाने के लिए सरकार मिशन मोड़ में काम कर रही है. बिहार में चल रहे 'जीविका दीदी' कार्यक्रम से अनेक बहनों का जीवन बदला है. आज ही यहां बिहार की बहनों के स्वयं सहायता समूहों को करीब 1,000 करोड़ रुपये की मदद दी गई है. इससे बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण को और बल मिलेगा."

'लाखों परिवारों का मुफ्त में हुआ है इलाज' 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत बड़ा बदलाव आया है. पहले एम्स जैसे बड़े अस्पताल सिर्फ दिल्ली जैसे बड़े शहरों में होते थे, लेकिन अब दरभंगा में भी एम्स बन रहा है. पिछले 10 सालों में देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी हो चुकी है. झंझारपुर में भी एक नया मेडिकल कॉलेज बन रहा है."

उन्होंने कहा, "गांवों में भी अच्छे अस्पताल बनें, इसके लिए देशभर में डेढ़ लाख से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं. बिहार में ऐसे 10,000 से ज्यादा केंद्र बनेंगे. जन औषधि केंद्र गरीबों और मिडल क्लास के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहे हैं. यहां 80% सस्ती दवाइयां मिलती हैं. बिहार में 800 से ज्यादा जन औषधि केंद्र खोले गए हैं. इससे राज्य के लोगों के करीब 2000 करोड़ रुपये दवाइयों पर खर्च होने से बच गए."

पीएम मोदी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत बिहार में लाखों लोगों का मुफ्त इलाज हो चुका है. इससे उन परिवारों के हजारों करोड़ रुपये बच गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के सिलीगुड़ी में प्रदर्शन, आदिवासी महिला की पिटाई का विरोध, पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
बंगाल के सिलीगुड़ी में प्रदर्शन, आदिवासी महिला की पिटाई का विरोध, पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
तेलंगाना के मलकाजगिरी में मंदिर के शिखर पर नमाज पढ़ने की अफवाह, सांप्रदायिक तनाव में बदला माहौल
तेलंगाना के मलकाजगिरी में मंदिर के शिखर पर नमाज पढ़ने की अफवाह, सांप्रदायिक तनाव में बदला माहौल
Shankracharya Avimukteshwaranand Saraswati: गिरफ्तारी हुई तो जेल जाने वाले दूसरे शंकराचार्य होंगे अविमुक्तेश्वरानंद!
Shankracharya Avimukteshwaranand Saraswati: गिरफ्तारी हुई तो जेल जाने वाले दूसरे शंकराचार्य होंगे अविमुक्तेश्वरानंद!
हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक मॉल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद
हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक मॉल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद

वीडियोज

कम उम्र में बढ़ रहा Heart Risk, महंगा हो रहा Health Insurance | New Tax Regime Explained| Paisa Live
IPO Alert: Omnitech Engineering IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band |Paisa Live
ABP Network Presents | Ideas of India 2026 | 27 - 28 Feb | Anil Kapoor
ABP Network Presents | Ideas of India 2026 | 27 - 28 Feb | Shreya Ghoshal
Ajit Pawar Case: DGCA पर FIR के लिए थाने में भारी हंगामा Rohit Pawar ने पुलिस को घेरा! | Baramati

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘ला-ला लैंड में जी रहा पाकिस्तान...', UN में भारत ने कर दी पाकिस्तान की धुनाई | 5 बड़ी बातें
‘ला-ला लैंड में जी रहा पाकिस्तान...', UN में भारत ने कर दी पाकिस्तान की धुनाई | 5 बड़ी बातें
मठ के अंदर सीक्रेट रूम और स्वीमिंग पूल? अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'किसी कमरे में...'
मठ के अंदर सीक्रेट रूम और स्वीमिंग पूल? अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने साफ की तस्वीर
बिहार, बंगाल, झारखंड में बड़े बदलाव की आहट! डेमोग्राफी चेंज के बीच अमित शाह ने बता दिया सरकार का क्या है प्लान
बिहार, बंगाल, झारखंड में बड़े बदलाव की आहट! डेमोग्राफी चेंज के बीच अमित शाह ने बता दिया सरकार का क्या है प्लान
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
दक्षिण अफ्रीका की जीत की दुआ कर रहा पूरा देश, ऐसा हुआ तो भारत का सेमीफाइनल पक्का! ये समीकरण चौंका देगा
दक्षिण अफ्रीका की जीत की दुआ कर रहा पूरा देश, ऐसा हुआ तो भारत का सेमीफाइनल पक्का!
PM Modi Israel Visit Live Updates: PM मोदी और नेतन्याहू के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू, भारत-इजरायल के बीच बड़ी डील मुमकिन
Live: PM मोदी और नेतन्याहू के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू, भारत-इजरायल के बीच बड़ी डील मुमकिन
जापान में CM योगी को बच्चे ने किया दंडवत प्रणाम, संस्कृत में सुनाया श्लोक; वीडियो वायरल
जापान में CM योगी को बच्चे ने किया दंडवत प्रणाम, संस्कृत में सुनाया श्लोक; वीडियो वायरल
आपके पास एक करोड़ रुपये हैं तो उसे कैसे करेंगे डिवाइड, कितना पैसा करेंगे खर्च और कितना इनवेस्ट?
आपके पास एक करोड़ रुपये हैं तो उसे कैसे करेंगे डिवाइड, कितना पैसा करेंगे खर्च और कितना इनवेस्ट?
Embed widget