एक्सप्लोरर

‘वॉर-कोरोना ने दुनिया में मचाई तबाही’, पीएम मोदी बोले- G20 से दुनिया को उम्मीदें, UN भी नहीं रोक पाया यूक्रेन जंग

G20 समिट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांस के नेता इमैनुएल मैक्रों से भी मुलाकात की.

PM Modi G-20 Summit: इंडोनेशिया के बाली में आज जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो चुकी है. सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में विशेष रूप से रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा, "मैंने बार-बार कहा है कि हमें यूक्रेन में युद्धविराम और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का रास्ता खोजना होगा. पिछली शताब्दी में द्वितीय विश्व युद्ध ने दुनिया में कहर बरपाया. उसके बाद शांति का मार्ग अपनाने का प्रयास किया गया. अब हमारी बारी है. कोविड के बाद के समय के लिए एक नई विश्व व्यवस्था बनाने का दायित्व हमारे कंधों पर है."

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "आज की खाद की कमी कल का खाद्य संकट है, जिसका समाधान दुनिया के पास नहीं होगा. हमें खाद और खाद्यान्न दोनों की आपूर्ति श्रृंखला को स्थिर और सुनिश्चित बनाए रखने के लिए आपसी समझौता करना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में ऊर्जा सुरक्षा का भी जिक्र किया. 

'भारत स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण के लिए प्रतिबद्ध है'

प्रधानमंत्री ने कहा, "वैश्विक विकास के लिए भारत की ऊर्जा-सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. हमें ऊर्जा की आपूर्ति पर किसी भी प्रतिबंध को बढ़ावा नहीं देना चाहिए और ऊर्जा बाजार में स्थिरता सुनिश्चित की जानी चाहिए. भारत स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण के लिए प्रतिबद्ध है."

पीएम मोदी ने कहा कि 2030 तक हमारी आधी बिजली अक्षय स्रोतों से पैदा होगी. समावेशी ऊर्जा संक्रमण के लिए विकासशील देशों को समयबद्ध और किफायती वित्त और प्रौद्योगिकी की सतत आपूर्ति आवश्यक है.

जो बाइडेन और इमैनुएल मैक्रों से मिले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांस के नेता इमैनुएल मैक्रों से भी मुलाकात की. शिखर सम्मेलन की शुरुआत करते हुए इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने विश्व नेताओं से संयुक्त राष्ट्र चार्टर का पालन करने के लिए कहा और उग्र रूस-यूक्रेन संघर्ष के संदर्भ में "युद्ध" को समाप्त करने का आह्वान किया.

बाइडेन और जिनपिंग की मुलाकात

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीनी राष्ट्रपित शी जिनपिंग के साथ मुलाकात की. उन्होंने ताइवान के प्रति चीन की "जबरदस्ती और तेजी से आक्रामक कार्रवाइयों" पर सीधे आपत्ति जताई. बीजिंग के विदेश मंत्रालय से जारी बयान में कहा गया है कि शी ने इंडोनेशिया के बाली में तीन घंटे की बातचीत के दौरान बाइडेन से कहा, "वर्तमान परिस्थितियों में चीन और अमेरिका एक दूसरे से लगभग समान हित साझा करते हैं. शी ने कथित तौर पर कहा कि बीजिंग अमेरिका को चुनौती देने या मौजूदा अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बदलने की कोशिश नहीं करता है, दोनों पक्षों से एक-दूसरे का सम्मान करने का आह्वान करता है."

ये भी पढ़ें- G20 के मंच से पीएम मोदी आज दुनिया को दिखाएंगे भारत का विजन, 10 बड़े नेताओं से मुलाकात, शाम को भारतीय समुदाय को संबोधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तोड़ा भरोसा...'सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक
'तोड़ा भरोसा...'सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget