एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: द्वारका में पूजा, सुदर्शन सेतु समेत 5 एम्स और कई परियोजनाओं का उद्घाटन, जानिए बड़ी बातें

PM Modi In Gujarat: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पीएम मोदी गुजरात के साथ-साथ कई अन्य राज्यों को बड़ी सौगात देने वाले हैं. फिलहाल उन्होंने सुदर्शन सेतु का उद्घाटन कर दिया है.

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिनों के दौरे पर हैं. शनिवार (24 फरवरी) को जामनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे और एक रोड शो भी किया. रविवार (25 फरवरी) को पीएम मोदी अपने दिन की शुरुआत द्वारका में पूजा पाठ करके की और सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया. इसके बाद वो कई प्रोजेक्ट्स की सौगात गुजरात को देंगे.

पीएम मोदी का गुजरात में दूसरा दिन

  • पीएम मोदी के गुजरात दौरे के दूसरे दिन की बात करें तो एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक, सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शेड्यूल बेयट द्वारका मंदिर में पूजा करने के बाद सुदर्शन सेतु का उद्घाटन करने का था.
  • पीएम मोदी दोपहर करीब एक बजे द्वारका में 4150 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद मोदी दोपहर 3:30 बजे एम्स राजकोट जाएंगे.
  • शाम लगभग 4:30 बजे, प्रधानमंत्री राजकोट के रेस कोर्स मैदान में 48,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.
  • नरेंद्र मोदी पुराने हवाई अड्डे से राजकोट तक एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे जहां वह एक सार्वजनिक रैली करेंगे.
  • समारोह के दौरान मोदी गुजरात के पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही वह पंजाब के बठिंडा, उत्तर प्रदेश के रायबरेली, पश्चिम बंगाल के कल्याणी और आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी में चार अन्य एम्स को भी वर्चुअल माध्यम से समर्पित करेंगे.
  • वह 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 11,500 करोड़ रुपये की 200 से अधिक स्वास्थ्य देखभाल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे.
  • इसके अलावा, वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और प्रधान मंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के तहत 115 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.
  • सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की लगभग 2,280 करोड़ रुपये की 21 परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
  • पीएम जिन अन्य प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे उनमें कच्छ में बिजली उत्पादन परियोजनाएं, नई मुंद्रा-पानीपत कच्चे तेल पाइपलाइन परियोजना का शिलान्यास, वडोदरा में एक नया कार्डियोलॉजी अस्पताल, और राजकोट-सुरेंद्रनगर रेलवे लाइन का दोहरीकरण शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Sudarshan Setu: पीएम मोदी ने किया देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज का उद्घाटन, जानें इसकी खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget