एक्सप्लोरर

PM Modi in Kashi: काशी में आज पीएम मोदी की 'पाठशाला', 12 मुख्यमंत्री देंगे अपने काम की रिपोर्ट कार्ड, मिलेगा गुड गवर्नेंस का मंत्र

PM Modi in Kashi: सभी 12 मुख्यमंत्री पीएम मोदी को बताएंगे कि गुड गवर्नेंस को लेकर वो अपने प्रदेश में क्या कर रहे हैं. साथ ही अपने प्रदेश में चल रही एक बड़ी योजनाओं के बारे में भी जानकारी देंगे.

PM Modi in Kashi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी प्रवास का आज दूसरा दिन है. पीएम मोदी आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं, लेकिन उससे पहले ये सभी मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पहुंचने वाले हैं. पीएम मोदी आज इन सभी मुख्यमंत्रियों के साथ दिन में बैठक करेंगे और उनसे उनके राज्यों में हो रहे कामकाज का हिसाब लेंगे. कल रात को भी पीएम मोदी ने इन सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी. क्रूज पर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

मोदी की पाठशाला में 12 राज्यों के मुख्यमंत्री  होंगे शामिल 

  1. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  2. असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा
  3. अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू
  4. गोवा के प्रमोद सावंत
  5. गुजरात के भूपेंद्र पटेल
  6. हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर
  7. हिमाचल प्रदेश के जयराम ठाकुर
  8. उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी
  9. मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान
  10. कर्नाटक के बसवराज बोम्मई
  11. मणिपुर के एन बीरेन सिंह
  12. और  त्रिपुरा के सीएम विप्लव देव

बिहार और नगालैंड के उपमुख्यमंत्री भी होंगे शामिल 

काशी में होने वाले इस सम्मेलन में बिहार और नगालैंड के उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. पीएम मोदी के साथ सभी 12 मुख्यमंत्रियों की ये बैठक सुबह 9 बजे शुरू होगी. ये मीटिंग करीब 3 बजे तक चलेगी. पीएम दोपहर का भोजन भी मुख्यमंत्रियों के साथ ही करेंगे.  

प्रधानमंत्री मोदी के संग मुख्यमंत्रियों का ये सम्मेलन इसलिए खास होगा, क्योंकि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं, पीएम मोदी वहां के कामकाज की रिपोर्ट लेना चाहते हैं. 12 राज्यों के सीएम अपने कामकाज के बारे में बताएंगे और बारी-बारी से पीएम के सामने अपना प्रेजेंटेशन देंगे. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सबसे लंबा समय यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया गया है.

गुड गवर्नेंस को लेकर होगी चर्चा

सभी 12 मुख्यमंत्रियों को कहा गया है कि वो प्रधानमंत्री को ये बताएं कि गुड गवर्नेंस को लेकर वो अपने प्रदेश में क्या कर रहे हैं. इसके अलावा, सभी मुख्यमंत्रियों को अपने प्रदेश में चल रही एक बड़ी योजनाओं के बारे में भी बताना है. बनारस में सोमवार को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद शाम के वक्त ये सभी मुख्यमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी के साथ गंगा आरती के वक्त मौजूद थे. पीएम मोदी इस सम्मेलन के जरिए ये संदेश देना चाहते हैं कि उनकी नजर हर उस प्रदेश के विकास के काम पर है, जहां बीजेपी की सरकार है और यही वजह है कि आज की बैठक को लेकर सभी मुख्यमंत्रियों ने खास तैयारी की है.

यह भी पढ़ें-

NDA Exam: नेशनल डिफेंस एकेडमी के लिए 1.77 लाख महिलाओं ने किया आवेदन, अब सशस्त्र सेनाओं में हो सकेंगी शामिल

Kashmir Tigers: कश्मीर में जवानों के बस पर हमला करने वाले‘कश्‍मीर टाइगर्स’ की किसने डाली थी नींव, जानें कब बना था यह संगठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget