एक्सप्लोरर

PM Modi Varanasi Visit: '...वे आज लाभार्थी का नाम सुनकर तिलमिला जाते हैं', पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना

PM Modi In Varanasi: अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी ने आज जिले में कई हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि वह काशी की आत्मा को बचाने के लिए काम कर रहे हैं.

PM Modi In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (7 जुलाई) को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने वाराणसी में 12,110 करोड़ रुपये लागत की 29 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.   

इस दौरान पीएम मोदी ने समारोह स्थल पर आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब जे भी बनारस आई, त खुश हो के ही जाई. पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में आपकी और काशी की वाहवाही हो रही है. मुझे पता है कि काशी के लोग सब संभाल लेंगे. आप लोगों ने काशी विश्वनाथ धाम और पूरे परिसर को भी इतना भव्य बना दिया है कि जो यहां आ रहा है, वो गदगद होकर जा रहा है. यह बाबा की कृपा है.

काशी को मिला 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उपहार
पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और बाकी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज काशी सहित उत्तर प्रदेश को लगभग 12 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उपहार मिला है. हमने जो काशी की आत्मा को बनाए रखते हुए नूतन काया का संकल्प लिया है, यह उसका विस्तार है. इनमें रेल, रोड, पानी, शिक्षा, टूरिज्म से जुड़े प्रोजेक्ट्स हैं, घाटों से जुड़े प्रोजेक्ट्स हैं, इन विकास कार्यों के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई.

पहले की सरकारों से लोगों की शिकायत थी कि वे योजनाएं AC कमरों में बैठकर बनाती थी, ज़मीन पर उन योजनाओं का क्या असर हो रहा है तब की सरकारों को पता नहीं चलता था. पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी ने लाभार्थियों से बात की, उनके साथ संवाद किया और फिर एक नई परंपरा शुरू की है. पीएम मोदी ने कहा कि आज कमीशन लेने वालों की दुकान बंद हो गई है, दलाली खाने वाले लोगों की दुकान बंद हो गई है.

लाभार्थियों का नाम सुनकर तिलमिला जाते हैं विपक्षी
पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिन दलों ने अतीत में भ्रष्ट और नाकाम सरकारें चलाईं, वे आज लाभार्थी का नाम सुनकर तिलमिला जाते हैं. आजादी के इतने साल बाद लोकतंत्र का लाभ अब सही मायने में, सही लोगों तक पहुंचा है. वरना पहले लोकतंत्र के नाम पर गिने-चुने लोगों के हित साधे जाते थे, गरीबों की कोई पूछ नहीं थी. 

यहां यूपी में भी करोड़ों लाभार्थियों ने मुद्रा योजना का लाभ उठाकर अपना काम शुरू किया है. इसमें सबसे अधिक लाभ गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यक परिवार से जुड़े साथियों और महिला उद्यमियों को हुआ है. यही तो सामाजिक न्याय है, जिसकी गारंटी भाजपा सरकार दे रही है.

CM शिंदे सहित शिवसेना के 16 विधायकों की अयोग्यता का मामला, स्पीकर बोले- 'अब हम सुनवाई...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget