एक्सप्लोरर

Bharat Mobility Expo: पीएम मोदी का 7C वाला फॉर्मूला क्या है? बोले- भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

PM Modi In Bharat Mobility Global Expo 2025: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का आज (17 जनवरी) से आगाज हो गया है. पीएम मोदी ने भारत मंडपम में इस एक्सपो का उद्घाटन किया.

PM Modi In Bharat Mobility Global Expo 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्‍ली स्थित भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन किया. यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा मोबिलिटी एक्सपो होगा, जहां ढेर सारी घरेलू और विदेशी ऑटो कंपनियां आएंगी और अपने नए प्रोडक्ट्स को पेश करेंगी.

पीएम मोदी ने इस एक्सपो का उद्घाटन करते हुए 7C मोबिलिटी सॉल्यूशन दिया. उन्होंने कहा कि हमारे मोबिलिटी सॉल्यूशन ऐसे हों जो कॉमन हों, कनेक्टेड हों, कन्विनियंट हो, कंजेशन फ्री हों, चार्ज्ड हों, क्लीन हों और कटिंग एज हों. पीएम ने कहा, 'भारत की ऑटो इंडस्ट्री पिछले साल में लगभग 12% की दर से आगे बढ़ी है. कई देशों की आबादी भी उतनी नहीं है जितनी भारत में हर साल गाड़ियां बिक रही हैं. भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री ज़बरदस्त भी है और भविष्य के लिए तैयार भी है.'

भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था

उन्होंने कहा, 'भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. आप कल्पना करें को जब भारत विश्व की सबसे बड़ी तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा तब भारत का ऑटो मार्केट कहां होगा. विकसित भारत की यात्रा मोबिलिटी सेक्टर की भी अभूतपूर्व विस्तार की यात्रा होने वाली है.

ऐसा है एक्सपो का शेड्यूल
यह एक्सपो 17-22 जनवरी 2025 को तीन अलग-अलग जगहों पर आयोजित किया जाएगा. नई दिल्ली में भारत मंडपम और यशोभूमि व ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट में यह एक्सपो चलेगा. एक्सपो में नौ से ज्यादा एक ही समय में होने वाले कार्यक्रमों, 20 से ज्यादा सम्मेलनों और पवेलियन का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा, एक्सपो में मोबिलिटी क्षेत्र में नीतियों और पहलों को प्रदर्शित करने के लिए राज्य सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि उद्योग और क्षेत्रीय स्तरों के बीच सहयोग को सक्षम बनाया जा सके.

यह भी पढ़ें..

Saif Ali Khan Attack Case: चोर घर में कैसे घुसा, उसका पीछा क्यों नहीं किया? सैफ अली खान अटैक मामले में अनसुलझे हैं 10 सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget