एक्सप्लोरर

PM Modi Kashmir Visit: लगातार हो रहे आतंकी हमलों के बीच पीएम मोदी पहुंच गए कश्मीर, घाटी में क्या करेंगे, जानें पूरा प्लान

PM Modi Kashmir Visit: पीएम मोदी यहां 1500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. शहर के विभिन्न भागों में बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं.

PM Modi Kashmir Visit: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को श्रीनगर पहुंच चुके हैं. तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह मोदी का पहला जम्मू-कश्मीर दौरा है. प्रधानमंत्री दिन में श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में युवाओं का सशक्तिकरण, जम्मू-कश्मीर में बदलाव कार्यक्रम में भाग लेंगे.

कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

इसके साथ ही वह 1500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वह 1800 करोड़ रुपये की लागत वाली कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की सुधार परियोजना (जेकेसीआईपी) का भी शुभारंभ करेंगे. यहां जारी की गई एक अधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, "प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को सुबह करीब साढ़े छह बजे श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. वह लोगों को संबोधित करेंगे और उसके बाद योग सत्र में भी भाग लेंगे.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रधानमंत्री के दो दिवसीय कश्मीर दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को डल झील के किनारे योग करने के लिए 7,000 से अधिक लोग उनके साथ शामिल होंगे. अधिकारियों ने बताया कि प्रतिभागियों को पिछले तीन दिनों से प्रधानमंत्री की ओर से किए जाने वाले योगासन का प्रशिक्षण दिया गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा शांतिपूर्ण हो, इसके लिए श्रीनगर शहर के विभिन्न भागों में बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं.

एसकेआईसीसी की ओर जाने वाली सड़कें सील कर दी गई हैं. अधिकारियों ने बताया कि एसकेआईसीसी में जांच तथा छानबीन अभियान मंगलवार को पूरा हो गया और एसकेआईसीसी के सभी अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों और ड्यूटी पर मौजूद अन्य लोगों तथा इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों की पृष्ठभूमि की सुरक्षा जांच कर ली गई है.

श्रीनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यहां ड्रोन और क्वाडकॉप्टर्स के संचालन पर रोक लगा दी है. श्रीनगर पुलिस ने 18 जून को एक्स पर एक पोस्ट में  बताया, "ड्रोन नियमावली, 2021 के नियम 24(2) के अनुसार, ड्रोन और क्वाडकॉप्टर के संचालन के लिए श्रीनगर शहर को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रेड जोन घोषित किया गया है."

लाल चौक पर योग कार्यक्रम का आयोजन

पुलिस ने कहा कि 'रेड जोन' में किसी भी अनधिकृत ड्रोन के संचालन पर ड्रोन नियमावली के प्रावधानों के अनुसार दंड लगाया जा सकता है. अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को होने वाले मुख्य योग समारोह से पहले घाटी और शहर में पिछले तीन दिन से कई योग सत्र का आयोजन किया गया.  उन्होंने बताया कि बुधवार को यहां लाल चौक स्थित ऐतिहासिक घंटाघर के निकट योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि पोलो ग्राउंड में एक विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया. इसके साथ ही एसकेआईसीसी में भी एक कार्यक्रम हुआ.

ये भी पढ़ें : Kashmir Encounter: कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर, बड़े पैमाने पर हथियार बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget