एक्सप्लोरर

कैप्टन अमोल ने बनाया पहला ‘मेड इन इंडिया’ 6 सीटर हवाई जहाज, पीएम मोदी से भी मिले

अमोल अपने बनाए 6 सीटर प्लेन को महाराष्ट्र सरकार द्वारा धूले में मिली जगह पर टेस्ट करेंगे, वहां एयर स्ट्रिप है. पिछले 19 सालो में अमोल ने अपनी कमाई और परिवार की मदद से लाखों करोड़ों रुपए इस जहाज़ को बनाने में खर्च किए हैं.

नई दिल्ली: इंसान चाहे तो क्या कुछ नहीं कर सकता. एक ऐसी ही मिसाल पेश की है मुंबई में कांदिवली के रहने वाले कैप्टन अमोल यादव ने. अमोन ने 19 साल की मेहनत से पहला ‘मेड इन इंडिया’ 6 सीटर हवाई जहाज बनाया है. इस हवाई जहाज को डीजीसीए से स्पेशल परमिट टू फ्लाई सर्टिफिकेट मिल गया है. 6 सीटर हवाई जहाज बनाने वाले अमोल यादव ने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की. पीएम मोदी ने उनके काम की सराहना की है.

पेशे से पायलट और स्पाइस जेट में काम करते हैं अमोल 

कैप्टन अमोल यादव का हवाई जहाज़ अब उड़ान भरने और टेस्ट के लिए तैयार है. अमोल यादव पेशे से पायलट हैं और स्पाइस जेट में काम करते हैं, लेकिन आज इनकी पहचान कुछ और है. अमोल ने अपनी मेहनत से एक 6 सीटर हवाई जहाज बनाया जो पूरी तरह से मेड इन इंडिया है. कैप्टन अमोल के मुताबिक ये पहला मौका है जब उन्हें ऐसा परमिट मिला है.  इस परमिट के साथ ही अमोल अब अपने बनाए जहाज़ को उड़ा कर टेस्ट और बाकी औपचारिकता कर सकेंगे.

सफल हुई 19 साल की कड़ी मेहनत

अमोल पिछले 19 साल से हवाई जहाज़ बनाने में जुटे हुए थे. पिछले 19 साल में इनके द्वारा बनाए गए दो हवाई जहाज़ सक्सेसफुल नहीं रहे, लेकिन वो अपने इस काम से पीछे नहीं हटे. उन्होंने तीसरा हवाई जहाज बनाया. इस बीच मोदी सरकार ने मेक इन इंडिया की शुरूआत की और अमोल ने अपने भाई के साथ मिलकर साल 2016 में अपनी एक कम्पनी बनाई, जिसका नाम था थ्रस्ट एयरक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड.

मेक इन इंडिया की वजह से अमोल को काफी मदद मिली. इसके बाद केंद्र और महाराष्ट्र सरकार ने भी उन्हें काफी सहयोग दिया. अमोल का दावा है की वो इस साल के अंत तक टेस्ट फ्लाई और बाकी परीक्षण कर सभी औपचारिकता पूरी कर लेंगे और इसके बाद अपने जहाज़ को बाज़ार में लाएंगे. इस स्पेशल परमिट टू फ्लाई के बाद इसे उड़ाने के लिए अमोल को टेस्ट कोर्स करना होगा जो 14 दिनों का होगा, जिसके बाद ही वो इसे उड़ा सकेंगे.

जहाज़ को बनाने में खर्च किए करोड़ों रुपए

अमोल अपने बनाए 6 सीटर प्लेन को महाराष्ट्र सरकार द्वारा धूले में मिली जगह पर टेस्ट करेंगे, वहां एयर स्ट्रिप है. पिछले 19 सालो में अमोल ने अपनी कमाई और परिवार की मदद से लाखों करोड़ों रुपए इस जहाज़ को बनाने में खर्च किए है, जिसका वो हिसाब नहीं रखना चाहते.

कैप्टन अमोल के मुताबिक, एक बार डीजीसीए के टेस्ट और सारी औपचारिकता को पास करने के बाद 19 सीटर हवाई जहाज़ बनाएंगे जिसका निर्माण वो महाराष्ट्र सरकार द्वारा दी जानेवाली जगह पर करेंगे. फिलहाल इनका दाम क्या होगा इसका उन्होंने फैसला नहीं किया है. साल 2005 में बतौर कमर्शियल पायलट वो अपना काम करते आ रहे हैं. वो पहले जेट एयरवेज में थे और आजकल स्पाइस जेट में हवाई जहाज उड़ाते हैं. परमिट मिलने के बाद से अमोल बेहद खुश हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, हिमंत बिस्वा सरमा पर भड़की कांग्रेस, कहा- मुसलमानों से नफरत...
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, CM हिमंत बिस्वा पर भड़की कांग्रेस
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'अविश्वास प्रस्ताव राहुल गांधी पर नहीं था', अमित शाह के भाषण पर भड़कीं प्रियंका गांधी
'अविश्वास प्रस्ताव राहुल गांधी पर नहीं था', अमित शाह के भाषण पर भड़कीं प्रियंका गांधी

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget