एक्सप्लोरर

BJP and Sufism: पसमांदा के बाद सूफियों पर फोकस! मुस्लिम समुदाय तक पहुंच बनाने की कोशिश? जानें क्या है बीजेपी का नया प्लान

BJP and Sufism: पिछले कुछ सालों में ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं, जिनसे यह साफ हुआ है कि बीजेपी मुस्लिम समुदाय की एक धारा 'सूफीवाद' को अपने से जोड़ने की कोशिश कर रही है.

BJP and Sufism: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में 'जहान-ए-खुसरो' के 25वें संस्करण को संबोधित करते हुए सूफी परंपरा और 13वीं सदी के सूफी कवि और संगीतकार अमीर खुसरो की खूब तारीफ की. प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने किस तरह अहमदाबाद की एक सूफी मस्जिद 'सरखेज रोजा' के जीर्णोद्धार कराया था. पीएम मोदी ने जिस अंदाज में इस समारोह में सूफीवाद पर जोर दिया, उससे साफ जाहिर हुआ कि बीजेपी ने जो फोकस पसमांदा मुस्लिम समुदाय पर बना रखा है, वही पहुंच अब वह सूफीवाद के लिए अपना रही है.

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा काफी पहले से ही सूफियों को अपने साथ जोड़ने का अभियान शुरू कर चुका है. साल 2022 से अब तक देश भर से सूफी खानकाहों या स्थलों से जुड़े 14,000 लोगों को बीजेपी ने अपने साथ जोड़ा है.

भाजपा नेताओं का कहना है कि सूफीवाद भारतीय इस्लाम का सार है और बीजेपी इसी तथ्य को ही पेश करना चाहती है. इसीलिए ही इस समुदाय के लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है. भाजपा का मानना है कि मध्य युग के मुस्लिम कवियों के बीच भगवान कृष्ण जैसे हिंदू देवताओं के प्रति अपार श्रद्धा थी और उनकी रचनाएं इसका उदाहरण भी है. इस तरह की सोच को बढ़ावा देने से कट्टरपंथी सोच को खत्म किया जा सकता है.

'गंगा-जमुना तहजीब है सूफीवाद की आत्मा'
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'सूफीवाद भारतीय संस्कृति का हिस्सा है और यह कट्टरपंथ से निपटने और शांति को बढ़ावा देने में योगदान दे सकता है. इसका उद्देश्य मनुष्यों का ईश्वर से सीधा संपर्क बनाना है, जिन्हें अलग-अलग लोग अल्लाह, राम, कृष्ण, क्राइस्ट या वाहे गुरु के रूप में पूजते हैं.'

उन्होंने कहा, 'भारत में सूफीवाद के पतन के कारण कट्टरपंथ बढ़ा. यह (कट्टरपंथ) मुसलमानों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाता है. सूफीवाद समुदाय की सीमाओं के भीतर काम नहीं करता. गंगा-जमुना तहजीब (बहुलवादी संस्कृति) इसकी आत्मा है.' जमाल सिद्दकी ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने कार्यक्रम में जो संदेश दिया है, उसे मुसलमानों को समझने की कोशिश करनी चाहिए.

'न दूरी है न खाई है, मोदी हमारा भाई है'
बीजेपी ने पिछले कुछ समय में पिछड़े मुस्लिम समुदाय 'पसमांदा' को अपने साथ जोड़ने के लिए कई कोशिशें की हैं. अब वही पहल सूफीवाद के लिए हो रही है. साल 2023 में इसी तरह के एक अभियान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने 'सूफी संवाद महाअभियान' के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 100 से अधिक दरगाहों से लगभग 200 सूफी आए थे. इस कार्यक्रम में आए सूफियों से मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं को आम मुसलमानों तक ले जाने का आग्रह किया गया था. इसी तरह देशभर में सूफियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया. 2023 में तो एक नारा भी दिया गया कि 'न दूरी है न खाई है, मोदी हमारा भाई है'

मुस्लिम समुदाय तक पहुंच की कोशिश
यह जगजाहिर है कि मुस्लिम समुदाय का एक बड़ा हिस्सा या कहें कि लगभग पूरा समुदाय भाजपा का समर्थक नहीं रहा है. बीजेपी की आइडियोलॉजी, भाजपा सरकारों की कुछ नीतियां और नेताओं के विवादित बयान इसके कारण रहे हैं. अब बीजेपी की कोशिश है कि मुस्लिम समाज के अलग-अलग समुदायों तक इस तरह पहुंच बनाई जाए, जिससे पार्टी की हिंदुत्व की छवि पर भी कोई असर न हो और मुस्लिम समुदाय को भी धीरे-धीरे अपने वोटर्स के रूप में तब्दील किया जा सके.

यह भी पढ़ें...

Delimitation: UP में 80 से 128 तो बिहार में... नए परिसीमन के बाद किस राज्य की कितनी बढ़ेंगी सीटें, जानें क्यों बढ़ रही साउथ की बेचैनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raisina Dialogue 2026: समंदर में ईरान ने लगाई गुहार तो मदद के लिए आगे आया भारत, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई पूरी बात
समंदर में ईरान ने लगाई गुहार तो मदद के लिए आगे आया भारत, विदेश मंत्री जयशंकर ने बताई पूरी बात
Telangana Accident: तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार टिपर लॉरी की टक्कर से दो कॉलेज छात्रों की मौत
तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार टिपर लॉरी की टक्कर से दो कॉलेज छात्रों की मौत
हैदराबाद में बीयर की सीलबंद बोतल में निकला मछली का बच्चा, ग्राहक के उड़े होश
हैदराबाद में बीयर की सीलबंद बोतल में निकला मछली का बच्चा, ग्राहक के उड़े होश
Karnataka: अपार्टमेंट के 'साइलेंस जोन' में कुत्ते को घुमाने को लेकर बवाल, मोबाइल छीना तो हुई मारपीट
अपार्टमेंट के 'साइलेंस जोन' में कुत्ते को घुमाने को लेकर बवाल, मोबाइल छीना तो हुई मारपीट

वीडियोज

US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update
Lebanon में युद्ध की आग, दुनिया की नजरें टिकीं | Iran-Israel War | America | Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बारूदी गंध..भीषण हुई जंग | Khamenei Death | Donald Trump | War
Iran Attack on America: America का तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर भारी एयरस्ट्राइक | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
Friday Box Office: नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' की हालत खराब, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने तोड़ा दम, जानें-फ्राइडे कलेक्शन
IND vs NZ: फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
आपके पास वाले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है या नहीं? ऐसे करें चेक
आपके पास वाले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है या नहीं? ऐसे करें चेक
Embed widget