एक्सप्लोरर

भ्रष्टाचारियों का सार्वजनिक महिमामंडन कार्यपालिका, न्यायपालिका और संविधान का अपमान: पीएम मोदी

PM Modi On Corruption Issue: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (27 जनवरी) को अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सदन की मर्यादा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर अहम टिप्पणी की.

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (27 जनवरी) को परोक्ष रूप से कुछ विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि वे मर्यादा का उल्लंघन करने वाले सदस्यों के समर्थन में खड़े होते हैं. पीएम मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि अदालत से सजा पाए भ्रष्टाचारियों का सार्वजनिक महिमामंडन कार्यपालिका, न्यायपालिका और संविधान का अपमान है.

पीएम मोदी ने अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के लिए अपने एक वीडियो संदेश में कहा कि विधान सभाओं और समितियों की दक्षता बढ़ाना आज के समय में महत्वपूर्ण है जहां सतर्क नागरिक प्रत्येक प्रतिनिधि की जांच करते हैं.

बिहार के राजनीतिक संकट के बीच आई पीएम मोदी की टिप्पणी

भ्रष्टाचारियों के सार्वजनिक महिमामंडन पर पीएम मोदी की टिप्पणी बिहार में राजनीतिक संकट के बीच आई है, जहां लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली आरजेडी सत्तारूढ़ गठबंधन की एक प्रमुख घटक है. लालू प्रसाद को चारा घोटाला मामलों में सजा का सामना करना पड़ा है और वह इन मामलों से लड़ रहे हैं. पीएम मोदी ने पीठासीन अधिकारियों से आग्रह किया कि वे इस पर चर्चा करें कि सदन की मर्यादा कैसे बरकरार रखी जाए.

भ्रष्टाचारियों के सार्वजनिक महिमामंडन पर पीएम मोदी का निशाना

पीएम मोदी ने कहा, ''आज एक और परिवर्तन के हम साक्षी बन रहे हैं, पहले अगर सदन के किसी सदस्य पर भ्रष्टाचार का आरोप लगता थ तो सार्वजनिक जीवन में सभी उससे दूरी बना लेते थे, लेकिन आज हम कोर्ट से सजा पाए भ्रष्टाचारियों का भी सार्वजनिक रूप से महिमामंडन होते देखते हैं. ये कार्यपालिका का अपमान है, ये न्यायपालिका का अपमान है, ये भारत के महान संविधान का भी अपमान है. इस विषय पर भी इस कॉन्फ्रेंस में चर्चा और ठोस सुझाव भविष्य के लिए एक नया रोडमैप बनाएंगे.''

'कुछ राजनीतिक दल सदस्यों की गलतियों का बचाव करने लग जाते हैं'

इससे पहले पीएम मोदी ने कहा, ''एक समय था जब अगर सदन में कोई सदस्य मर्यादा का उल्लंघन करे, उस पर नियम के मुताबिक कार्रवाई हो तो सदन के बाकी वरिष्ठ उस सदस्य को समझाते थे ताकि भविष्य में वो ऐसी गलती न दोहराए औ सदन के वातावरण को, उसकी मर्यादाओं को टूटने न दे लेकिन आज के समय में हमने देखा है कि कुछ राजनीतिक दल ऐसे ही सदस्यों के समर्थन में खड़े होकर उनकी गलतियों का बचाव करने लग जाते हैं. ये स्थिति संसद हो या विधानसभा, किसी के लिए ठीक नहीं है. सदन की मर्यादा को कैसे बनाए रखा जाए, ये चर्चा इस फोरम में बहुत आवश्यक है.''

यह भी पढ़ें- हूती विद्रोहियों ने ब्रिटिश ऑयल टैंकर को बनाया निशाना, भारतीय नौसेना ने मदद के लिए अदन की खाड़ी में तैनात किया 'डिस्ट्रॉयर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास हुआ जन विश्वास विधेयक, जानें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने क्या बताया?
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास हुआ जन विश्वास विधेयक, जानें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने क्या बताया?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
डिफेंस हब की तरफ बढ़ रहा देश, भारत के हथियारों की डंका, 4 साल में तीन गुणा बढ़ी मांग
डिफेंस हब की तरफ बढ़ रहा देश, भारत के हथियारों की डंका, 4 साल में तीन गुणा बढ़ी मांग
बंगाल में SIR अधिकारियों को बंधक बनाने पर ECI सख्त, SC की फटकार के बाद NIA के हवाले जांच
बंगाल में SIR अधिकारियों को बंधक बनाने पर ECI सख्त, SC की फटकार के बाद NIA के हवाले जांच

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget