एक्सप्लोरर

PM Modi Speech: 'जब भारत आगे बढ़ता है तो दुनिया आगे बढ़ती है', नई संसद में बोले पीएम मोदी

Parliament Building Inauguration: पीएम मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित कर दिया. इस दौरान पीएम मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के पास राजदंड स्थापित किया.

New Parliament Inauguration: नए संसद भवन के उद्घाटन के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की विकास यात्रा में कुछ पल अमर हो जाते हैं. 28 मई ऐसा ही दिन है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक भवन नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है. 

उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए शुभअवसर है. आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश अमृतमहोत्सव मना रहा है. इस अमृतमहोत्सव में भारत के लोगों ने अपने लोकतंत्र को संसद के इस नए भवन का उपहार दिया है. आज सुबह ही संसद भवन परिसर में सर्वपंथ प्रार्थना हुई, मैं सभी देशवासियों को भारतीय लोकतंत्र के इस स्वर्णिम पल की बधाई देता हूं.

आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा संसद भवन - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि नई संसद आत्मनिर्भर भारत का साक्षी बनेगा. ये विश्व को भारत के दृढ़संकल्प का संदेश देता है. हमारे लोकतंत्र का मंदिर है. ये नया संसद भवन योजना को यथार्थ से, नीति को निर्माण से, इच्छा शक्ति को क्रिया शक्ति से, संकल्प को सिद्धि से जोड़ने वाली अहम कड़ी साबित होगा. ये नया भवन हमारे स्वतंत्रता सेनानी के सपनों को साकार करने का माध्यम बनेगा. ये नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा. ये नया भवन विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धि होते देखेगा. ये नया भवन नूतन और पुरातन के सहअस्तित्व का भी आदर्श होगा.

उन्होंने कहा कि आज इस ऐतिहासिक अवसर पर पवित्र सेंगोल को संसद में स्थापित किया गया है. महान चोल साम्राज्य के दौरान सेंगोल को कर्तव्यपथ का, सेवापथ का और राष्ट्रपथ का प्रतीक माना जाता है. राजाजी और अधीनम के संतों के मार्गदर्शन में यही सेंगोल सत्ता के हस्तांतरण का प्रतीक बना था. उन्होंने कहा कि जब भारत आगे बढ़ता है तो विश्व आगे बढ़ता है. संसद का ये नया भवन भारत के विकास से विश्व के विकास का भी आह्वान करेगा. उन्होंने कहा कि नए रास्तों पर चलकर ही नए प्रतिमान गढ़े जाते हैं. आज नया भारत नए रास्ते गढ़ रहा है और नए लक्ष्य तय कर रहा है. 

वैश्विक लोकतंत्र का बड़ा आधार है भारत - पीएम मोदी

भारत एक लोकतांत्रिक राष्ट्र ही नहीं, लोकतंत्र की जननी भी है. भारत आज वैश्विक लोकतंत्र का भी बहुत बड़ा आधार है. लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक व्यवस्था नहीं, एक संस्कार है, एक विचार है, एक परंपरा है. हमारे वेद हमें सभाओं और समितियों के आदर्श सिखाते हैं. महाभारत जैसे ग्रंथों में गणों और गणतंत्रों की व्यवस्था का उल्लेख मिलता है. हमने वैशाली जैसे गणतंत्रों को जी कर दिखाया है. हमने भगवान बसवेश्वर के अनुभव मंडपा को अपना गौरव माना है.

ये भी पढ़ें:

New Parliament Inauguration Live: मोदी मोदी के नारे के बीच शुरू हुआ पीएम का संबोधन, कहा- राष्ट्र की यात्रा में कुछ तारीखें ऐसी भी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
हरीशा राणा की इच्छामृत्यु पर फैसला सुनाते हुए जस्टिस पारदीवाला के आए आंसू, बोले- हम उस स्टेज में हैं...
हरीशा राणा की इच्छामृत्यु पर फैसला सुनाते हुए जस्टिस पारदीवाला के आए आंसू, बोले- हम उस स्टेज में हैं...
Parliament Session 2026 Live: 'राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती', स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बीच रविशंकर प्रसाद का तंज
Live: 'राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती', स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बीच रविशंकर प्रसाद का तंज
'राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती', संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद?
'राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती', संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद?

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
LPG Crisis: 'PM मोदी ने सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
'PM मोदी ने सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत? भारत में ऐसा पहला मामला
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत? भारत में ऐसा पहला मामला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट की 25वीं एनिवर्सरी, पति ने घुटने पर बैठ दिया गुलाब
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट की 25वीं एनिवर्सरी, पति ने घुटने पर बैठ दिया गुलाब
LPG Fuel Crisis Live: दिल्ली से चेन्नई तक देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें
LPG Fuel Crisis Live: दिल्ली से चेन्नई तक देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
Embed widget