एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से की बात, इजरायल-हमास जंग पर कहा, 'हम आतंकवाद और आम लोगों की मौत को लेकर हैं चिंतित'

PM Modi Taks UAE President: इजरायल और चरमपंथी संगठन हमास के बीच जंग के चलते पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर दुनिया चिंतित है. इस बीच पीएम मोदी की यूएई के राष्ट्रपति से फोन पर बात हुई है.

PM Modi On Israel Palestine Conflict: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (3 अक्टूबर) को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की और पश्चिम एशिया की स्थिति समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. 

इजरायल और चरमपंथी संगठन हमास की बीच चल रही जंग का वाला क्षेत्र पश्चिम एशिया में ही आता है. पिछले 7 अक्टूबर से दोनों पक्षों के बीच जंग चल रही है और हजारों लोग मारे जा जा चुके हैं. इस दौरान दुनिया भारत की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है कि अगर कोई शांति की पहल कर सकता है तो वो भारत ही है.

यूएई के राष्ट्रपति से क्या हुई पीएम मोदी की बात?

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट में बताया, ''पश्चिम एशिया की स्थिति पर मेरे भाई संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ अच्छी बातचीत हुई. हम आतंकवाद, बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और नागरिकों की जान के नुकसान पर गहरी चिंता साझा करते हैं. हम सुरक्षा और मानवीय स्थिति के जल्द समाधान की जरूरत पर पर सहमत हैं और यह कि टिकाऊ क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता सभी के हित में है.'' 

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी के ढांचे के भीतर विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई. 

इजरायल और हमास की जंग पर क्या है भारत का रुख?

भारत लगातार कहता आया है कि वो आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति रखता है. 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर हु्आ हमास का घातक हमला दुनिया के कई देशों की नजर में एक आतंकवादी हमला था, भारत ने भी उसे आतंकी हमला माना और जो मौजूदा जंग की वजह भी बना. हमास के हमले की खुले शब्दों में निंदा करने वाले सबसे पहले देशों में से एक भारत था. भारत ने इजरायल का समर्थन किया है. 

भारत ने पिछले दिनों (27 अक्टूबर) इजरायल-हमास जंग में संघर्ष विराम की मांग करने वाले संयुक्त राष्ट्र में लाए गए प्रस्ताव पर वोटिंग करने से परहेज किया था क्योंकि उसमें हमास की ओर से किए गए आतंकवादी हमले की स्पष्ट निंदा शामिल नहीं थी.

वहीं, भारत ने पिछले दिनों गाजा के अल-अहली अस्पताल में धमाके में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी. उस दौरान पीएम मोदी ने फिलिस्तीन राष्ट्रपति महमूद अब्बास से फोन पर बात की थी और कहा था कि भारत फिलिस्तीन के लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा. 

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इजरायल और फिलिस्तीन के संबंध में भारत दो राष्ट्र समाधान के पक्ष में है. भारत का रुख है कि इजरायल के साथ मान्यता प्राप्त सीमा के तहत फिलिस्तीन एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र हो और दोनों पक्षों में शांति कायम हो.

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने खार‍िज की ज्ञानवापी मामले में मस्‍ज‍िद कमेटी की याच‍िका, कहा- 'ये मानक प्रथा है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget