एक्सप्लोरर

बैजनाथ से काशी विश्वनाथ समेत 6 वंदे भारत को 15 सितंबर को दिखाई जाएगी हरी झंडी, जानें किन रूटों पर चलेंगी ये ट्रेनें

15 सितंबर को PM मोदी 6 नई वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे. इनमें से एक देवघर से बनारस तक चलेगी. इसके अलावा राउरकेला-हावड़ा, हावड़ा-गया, हावड़ा-भागलपुर और बरहमपुर-टाटा रूट पर वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी.

15 सितंबर को देश को 6 नई वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली हैं. इनमें एक वंदे भारत बैजनाथ धाम (देवघर) से काशी विश्वनाथ (विश्वनाथ) तक चलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन 6 नई वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर आएंगे. वे टाटानगर रेलवे स्टेशन पर छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके अलावा 21 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास करेंगे.

इन रूटों पर चलेंगी वंदे भारत ट्रेन

पीएम मोदी जिन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, उनका परिचालन बरहमपुर-टाटा, राउरकेला-हावड़ा, देवघर-बनारस, हावड़ा-गया एवं हावड़ा-भागलपुर के बीच होना है. पीएम मोदी इसके बाद जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित सभा में हिस्सा लेंगे. साथ ही उनका एक रोड शो भी होगा.

उनके कार्यक्रम के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 14 सितंबर को झारखंड आ रहे हैं. वह पहले रांची में रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद स्पेशल ट्रेन से जमशेदपुर जाएंगे. पीएम मोदी झारखंड में करीब छह घंटे तक रहेंगे. वह रविवार सुबह 8:45 मिनट पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर जायेंगे. फिर सोनारी हवाई अड्डे से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे.

पीएम मोदी की सुरक्षा में 3000 जवान रहेंगे तैनात

प्रधानमंत्री मोदी के झारखंड दौरे को लेकर सुरक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उनकी सुरक्षा में तीन हजार से अधिक पुलिस अफसर और जवानों को तैनात किया गया है. सुरक्षा की तैयारियां पुलिस मुख्यालय के स्तर से की गई हैं. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग की ओर से प्रोटोकॉल तथा सुरक्षा मानदंडों को सुनिश्चित करने के लिए वर‍िष्‍ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है.

प्रधानमंत्री मोदी के झारखंड दौरे को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है. गोपाल मैदान में उनकी सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखी गई है. माना जा रहा है कि पीएम के दौरे के बाद राज्य में भाजपा का चुनावी अभियान जोर पकड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election Result: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
India-Iran Relations: जंग के बीच ईरान ने भारत से किया बड़ा वादा, कहा- 'आप हमारे लिए बहुत जरूरी, इसलिए...'
जंग के बीच ईरान ने भारत से किया बड़ा वादा, कहा- 'आप हमारे लिए बहुत जरूरी, इसलिए...'
भारत ने होर्मुज से भारतीय जहाज निकालने के लिए मानी ईरान की शर्त? सच का हो गया खुलासा
भारत ने होर्मुज से भारतीय जहाज निकालने के लिए मानी ईरान की शर्त? सच का हो गया खुलासा
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: '...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
'...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने ‘सरके चुनर’ पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
‘सरके चुनर’ गाने पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
Endometriosis Pregnancy: क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
Embed widget