एक्सप्लोरर

PM Modi US Visit: PM मोदी की अमेरिका यात्रा है ऐतिहासिक, US कांग्रेस में बनाएंगे खास रिकॉर्ड, होंगे पहले पीएम, 10 बड़ी बातें

PM Modi US State Visit: पीएम मोदी पहले प्रधानमंत्री होंगे जो अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दूसरी बार संबोधित करेंगे. इसके अलावा भी इस यात्रा में कई खास बातें होंगी.

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी पहली राजकीय यात्रा पर अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं. राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के बुलावे पर पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा कई मायने में ऐतिहासिक होने जा रही है. दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने के साथ ही ह्वाइट हाउस में आयोजित विशेष रात्रिभोज में शामिल होंगे, जहां जो बाइडेन और जिल बाइडेन उनका स्वागत करेंगे. आइए पीएम मोदी की यात्रा की खास बातें जानते हैं.

पीएम मोदी की यात्रा की बड़ी बातें

1- पीएम मोदी गुरुवार (22 जून) को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे. वे ऐसा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे. अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों प्रतिनिधि सभा और सीनेट ने उन्हें इसके लिए निमंत्रण दिया था. 

2 विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था कि अभी तक किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने दो बार यूएस कांग्रेस को संबोधित नहीं किया है. दुनिया के सिर्फ कुछ गिने चुने नेताओं ने ही यूएस कांग्रेस में दो बार संबोधन दिया है. इनमें विंस्टन चर्चिल और नेल्सन मंडेला शामिल हैं. 

3- पीएम मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर जाने वाले तीसरे भारतीय नेता हैं. इसके पहले मनमोहन सिंह नवंबर 2009 में और राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जून 1963 में अमेरिका की राजकीय यात्रा पर गए थे.

4- प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे ग्लोबल लीडर हैं, जिन्हें बाइडेन ने राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया है. इसके पहले बाइडेन ने केवल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां और दक्षिण कोरिया के यून सुक योल को बुलाया था.

5- यात्रा के पहले दिन 21 जून (बुधवार) को विश्व योग दिवस पर प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र भवन में योग कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे.

6- 22 जून को व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का रस्मी स्वागत किया जाएगा. इस कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के सदस्यों सहित एक हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. स्वागत समारोह के बाद पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी.

7- 22 जून को ही प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए जो बाइडेन और जिल बाइडेन ने व्हाइट हाउस में रात्रिभोज का आयोजन किया है. इसमें कांग्रेस के सदस्य, डिप्लोमैट और सेलेब्रिटीज के शामिल होने की संभावना है.

8- 23 जून को उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन संयुक्त रूप से पीएम मोदी के लिए लंच की मेजबानी करेंगे. इसी दिन पीएम मोदी मल्टी नेशनल कंपनीज के सीईओ के साथ मुलाकात भी करेंगे.

9- यात्रा के तीसरे दिन शुक्रवार (23 जून) को पीएम मोदी वाशिंगटन में रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग एंड इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में अमेरिका भर के प्रवासी नेताओं की सभा को संबोधित करेंगे.

10- अमेरिका यात्रा पर जाने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा "(अमेरिकी) कांग्रेस के सदस्यों, बुद्धिजीवीवियों और अन्य सहित जीवन के सभी क्षेत्रों के लोग मेरी आगामी यूएसए यात्रा पर अपना उत्साह साझा कर रहे हैं. इस तरह का विविध समर्थन भारत-अमेरिका संबंधों की गहराई को रेखांकित करता है.

यह भी पढ़ें

PM Modi US Visit: 'फायदे की शादी नहीं', भारत से रिश्ते पर बोले अमेरिकी NSA, बताया चीन को लेकर क्या है कॉमन एजेंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुलभ शौचालय में जाओ', 60 साल के मरीज को नहीं जाने दिया वॉशरूम, RG कर अस्पताल में इलाज के बीच मौत
'सुलभ शौचालय में जाओ', 60 साल के मरीज को नहीं जाने दिया वॉशरूम, RG कर अस्पताल में इलाज के बीच मौत
बंगाल चुनाव में AIMIM की एंट्री, ओवैसी ने बाबरी मस्जिद वाले हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन का किया ऐलान
बंगाल चुनाव में AIMIM की एंट्री, ओवैसी ने बाबरी मस्जिद वाले हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन का किया ऐलान
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
Weather Forecast: बिहार, राजस्थान समेत 6 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम, जानें
बिहार, राजस्थान समेत 6 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम, जानें

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: भारत में 95 तो पाकिस्तान में कितने रुपए प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल, सिलेंडर कितने का?
भारत में 95 तो पाकिस्तान में कितने रुपए प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल, सिलेंडर कितने का?
'देश और दुनिया में गौरव...', PM मोदी के सबसे लंबे सरकार प्रमुख के रिकॉर्ड पर बोले इकबाल अंसारी
'देश और दुनिया में गौरव...', PM मोदी के सबसे लंबे सरकार प्रमुख के रिकॉर्ड पर बोले इकबाल अंसारी
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ट्रंप के बाद अब स्कॉट बेसेंट ने दी धमकी, बोले- 'ईरान के किले...'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ट्रंप के बाद अब स्कॉट बेसेंट ने दी धमकी, बोले- 'ईरान के किले...'
आईपीएल के 19 साल के इतिहास में वो कौन सी टीम जिसने किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को कभी नहीं किया शामिल, नाम जानकर चौंक जाएंगे
आईपीएल के 19 साल के इतिहास में वो कौन सी टीम जिसने किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को कभी नहीं किया शामिल, नाम जानकर चौंक जाएंगे
Dhurandhar 2 Leaked: 'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म, फ्री में डाउनलोड कर धड़ल्ले से देख रहे लोग
'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो हमेशा याद रखें ये 5 बातें, ठग नहीं बना पाएंगे शिकार
ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो हमेशा याद रखें ये 5 बातें, ठग नहीं बना पाएंगे शिकार
मिलिट्री स्कूल में कैसे मिलता है एडमिशन, क्या इन स्कूलों में पढ़ सकते हैं आम आदमी के भी बच्चे?
मिलिट्री स्कूल में कैसे मिलता है एडमिशन, क्या इन स्कूलों में पढ़ सकते हैं आम आदमी के भी बच्चे?
Embed widget