एक्सप्लोरर

Modi-Trump Meet: टैरिफ और डिपोर्टेशन को लेकर जिद्दी ट्रंप को मना पाएंगे पीएम मोदी? जानें क्या कहता है रिकॉर्ड

PM Modi- Donald Trump Meet: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात में कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. डिपोर्टेशन और टैरिफ पर क्या बातचीत निकलकर आती है, यह देखना दिलचस्प होगा.

Modi-Trump Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम (भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह) अमेरिका पहुंच गए. वाशिंगटन डीसी में एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ, फिर ब्लेअर हाउस में भी बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय उनसे मिलने पहुंचे. उन्होंने अमेरिका की इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड से भी मुलाकात की. दो दिवसीय यात्रा का यह पहला दिन तो निकल गया, लेकिन अब असल काम दूसरे दिन होना है. कल पीएम मोदी को राष्ट्रपति ट्रंप से मिलना है. यह मुलाकात कई मामलों में बेहद अहम मानी जा रही है.

इस मुलाकात में मोदी और ट्रंप दोनों दशों के बीच व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल भारत के लिए जो सबसे जरूरी मुद्दे हैं क्या उन पर भी बात होगी? और अगर हुई तो क्या पीएम मोदी अपने जिद्दी दोस्त ट्रंप को मना पाएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा.

यह दो मुद्दे डिपोर्टेशन और टैरिफ हैं. डिपोर्टेशन की मार तो भारत झेल ही रहा है और इसे लेकर संसद में भी खूब हल्ला मच रहा है. टैरिफ की मार अभी भारत को नहीं पड़ी है लेकिन यह कभी भी शुरू हो सकती है. ऐसे में एक्शन के पहले ही ट्रंप को साध लिया जाए, संभवतः यही पीएम मोदी की कोशिश होगी.

डिपोर्टेशन ठीक लेकिन तरीका गलत
5 फरवरी को एक अमेरिकी सैन्य विमान से 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को अमृतसर डिपोर्ट किया गया. आगे भी सैकड़ों भारतीयों को डिपोर्ट किया जाना है. वैसे अमेरिका से ऐसे प्रवासियों का डिपोर्टेशन पहले भी होता रहा है लेकिन इस बार जिस बर्ताव के साथ भारतीयों को वापस भेजा गया, वैसा पहले कभी नहीं हुआ. भारतीयों को सैन्य विमान में हथकड़ी और बेड़ियां बांधकर लाया गया. इस मुद्दे पर भारतीय संसद में विपक्षी दलों ने मोदी सरकार को जमकर घेरा भी है. विपक्षी नेताओं का कहना है कि डिपोर्टेशन ठीक है लेकिन भारतीयों को इस तरह अमानवीय तरीके से नहीं भेजा जाना चाहिए. विपक्षी दल यह मांग भी कर रहे हैं कि पीएम मोदी को ट्रंप से मुलाकात के दौरान यह मुद्दा उठाना चाहिए.

संसद में इस मुद्दे को लेकर जिस तरह बवाल मचा है तो संभव है कि पीएम मोदी आगामी मुलाकात में ट्रंप के सामने यह बात उठाएं, लेकिन ट्रंप इस पर सहमत हो जाए यह इतना आसान भी नहीं. दरअसल, सत्ता में वापसी करते ही ट्रंप ने प्राथमिकता के साथ अवैध प्रवासियों को अमेरिका से बाहर भेजने का फैसला किया. अमेरिका से इतने बड़े पैमाने पर डिपोर्टेशन शायद पहले कभी नहीं हुआ. ऐसे में इतनी ज्यादा तादाद में अवैध प्रवासियों को उनके-उनके देश वापस भेजने के लिए ट्रंप रेगुलर फ्लाइट का इस्तेमाल शायद ही करें. हां, यह जरूर हो सकता है कि इन भारतीयों को ले जाने के लिए भारत अपने यहां से फ्लाइट भेजें. अब यह हो पाता है या नहीं, इसके लिए इंतजार करना होगा.

टैरिफ वॉर शुरू होने से पहले ही रोकने की कोशिश
डोनाल्ड ट्रंप अपने पड़ोसी देश मैक्सिको और कनाडा से आने वाली वस्तुओं पर 25% टैरिफ का ऐलान कर चुके हैं. चीन पर भी 10% टैरिफ लगाया जा चुका है. भारत का नंबर अभी नहीं आया है लेकिन ट्रंप पिछले कार्यकाल में भारत को टैरिफ किंग बता चुके हैं. वह कहते रहे हैं कि अमेरिका में भारतीय उत्पादों पर कोई टैरिफ नहीं लगता लेकिन भारत में अमेरिकी उत्पादों पर मनमाना टैरिफ वसूला जाता है, यह गलत है. पिछली बार हार्ले डेविडसन बाइक पर टैरिफ को लेकर उन्होंने भारत पर खूब निशाने साधे थे. ऐसे में संभव है कि देर-सवेर वह भारत के खिलाफ भी टैरिफ वॉर शुरू कर सकते हैं.

पीएम मोदी की कोशिश होगी कि अमेरिकी और भारत के बीच चल रहे व्यापार में किसी तरह की बाधा न आए, इसलिए वह इस मामले में ट्रंप को मनाएंगे. वैसे, इस मामले में ट्रंप यूं ही मानने वाले नहीं हैं, हो सकता है कि भारत को भी अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ में छूट देना पड़े.

 

यह भी पढ़ें...

PM Modi meet Tulsi Gabbard: वाशिंगटन पहुंचते ही सबसे पहले अमेरिका की इंटेलिजेंस डायरेक्टर से मिले पीएम मोदी, जानें क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
DGCA Warning: मिडिल ईस्ट के आसमान में बड़ा खतरा! DGCA ने भारतीय एयरलाइंस को किया अलर्ट, अगर गए तो...
मिडिल ईस्ट के आसमान में बड़ा खतरा! DGCA ने भारतीय एयरलाइंस को किया अलर्ट, अगर गए तो...
ट्रूडो के दावे हवा! RCMP का खुलासा- निज्जर मामले में भारत के खिलाफ नहीं मिले पुख्ता सबूत
ट्रूडो के दावे हवा! RCMP का खुलासा- निज्जर मामले में भारत के खिलाफ नहीं मिले पुख्ता सबूत
किस मामले में ED ने 5 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की जब्त, दिल्ली और पंजाब का है कनेक्शन
किस मामले में ED ने 5 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की जब्त, दिल्ली और पंजाब का है कनेक्शन

वीडियोज

Alvida Jumma 2026:भारत में मातम, आक्रोश! खामनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय का 'ब्लैक प्रोटेस्ट'
Protest in Israel: EID से पहले अल-अक्सा मस्जिद में फूटा स्थानीयों का गुस्सा! | Donald Trump
US Israel Iran War: खाड़ी देशों में छिड़ेगी Nuclear War? WHO के बयान से हड़कंप | Middle East | Trump
US Israel Iran War: अमेरिका ने सैन्य अभियान में खर्च किए 25 बिलियन डॉलर | Donald Trump l Middle East
ईरान-इजरायल युद्ध का 21वां दिन..तबाही जबरदस्त | Iran US War | Israel attacks Iran | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Oil Producing Countries: सबसे ज्यादा तेल उत्पादन वाले 10 देशों की ये रही लिस्ट, टॉप पर कौन, भारत का नंबर कितना?
सबसे ज्यादा तेल उत्पादन वाले 10 देशों की ये रही लिस्ट, टॉप पर कौन, भारत का नंबर कितना?
जीतन राम मांझी के बयान पर RJD ने कहा- 'एक अनार 100 बीमार', BJP बोली- 'बिहार का CM…'
जीतन राम मांझी के बयान पर RJD ने कहा- 'एक अनार 100 बीमार', BJP बोली- 'बिहार का CM…'
फिल्म 'कहानी 2' के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया
फिल्म 'कहानी 2' के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया
IPL में खेलने के बाद गायब हो गई ये 5 टीम, एक जीत चुकी है खिताब; अब नहीं होगी वापसी 
IPL में खेलने के बाद गायब हो गई ये 5 टीम, एक जीत चुकी है खिताब; अब नहीं होगी वापसी 
Friday OTT Release: 'बॉर्डर 2' से 'चिरैया' तक, शुक्रवार को ओटीटी पर आ गई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़, वीकेंड को बना देंगी धमाकेदार
'बॉर्डर 2' से 'चिरैया' तक, शुक्रवार को ओटीटी पर आ गई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़
'ईरान में जंग लोगों की सोच से पहले ही....', होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशी की खबर, दुनिया को मिलेगी राहत
'ईरान में जंग लोगों की सोच से पहले ही....', होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशी की खबर, दुनिया को मिलेगी राहत
Constipation Relief Tips: क्या सुबह-सुबह पानी पीने से सच में बन जाता है प्रेशर, कितनी सच है यह बात?
क्या सुबह-सुबह पानी पीने से सच में बन जाता है प्रेशर, कितनी सच है यह बात?
कहीं आपके नाम पर भी तो नहीं जमा है अनक्लेम्ड अमाउंट, ऐसे कर सकते हैं पता?
कहीं आपके नाम पर भी तो नहीं जमा है अनक्लेम्ड अमाउंट, ऐसे कर सकते हैं पता?
Embed widget