एक्सप्लोरर

राजस्थान के मानगढ़ धाम से आज तीन राज्यों को साधेंगे पीएम मोदी, आदिवासी सम्मेलन में होंगे शामिल, CM रहेंगे मौजूद

PM Modi Mangarh Dham visit: राजस्थान में 25, गुजरात में 27 और मध्य प्रदेश में 47 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. इसलिए पीएम मोदी का मानगढ़ दौरा बीजेपी के लिए अहम है.

PM Narendra Modi Mangarh Dham visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (1 नवंबर को) राजस्थान के बांसवाड़ा (Banswara) जिले के मानगढ़ धाम का दौरा करेंगे. केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) की ओर से मानगढ़ धाम में आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत धूणी वंदना कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसमें शामिल होकर पीएम मोदी आदिवासी समुदाय (Tribal Community) को संबोधित करेंगे. इस मौके पर पीएम मोदी मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक (National Monument) घोषित कर सकते हैं. 

पीएम मोदी का मानगढ़ धाम का दौरा इसलिए खास है क्योंकि यहां से वह एक साथ तीन राज्यों- राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के मतदाताओं को संबोधित करेंगे. मानगढ़ धाम वह क्षेत्र हैं जिसके आसपास गुजरात और मध्य प्रदेश की मिलाकर 99 विधानसभा सीटों पर आदिवासी समुदाय का प्रभाव माना जाता है. दरअसल, राजस्थान में 25, गुजरात में 27 और मध्य प्रदेश में 47 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. तीनों राज्यों की करीब 40 लोकसभा सीटों पर भी आदिवासी समुदाय का असर माना जाता है.

पीएम मोदी के मानगढ़ दौरे के सियासी मायने

पीएम मोदी की रैली में राजस्थान के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, गुजरात के दाहोद, महीसागर और मध्य प्रदेश के झाबुआ और अलीराजपुर जिलों के आदिवासी पहुंचेंगे. बीजेपी को उम्मीद है कि पीएम के मानगढ़ दौरे से आदिवासी सीटों पर पार्टी की पकड़ मजबूत होगी. उल्लेखनीय है कि  गुजरात में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है और अगले वर्ष राजस्थान और मध्य प्रदेश के चुनाव होंगे.  

पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री- भूपेंद्र पटेल, अशोक गहलोत और शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे से समय निकालकर मानगढ़ धाम जा रहे हैं.

आदिवासियों के लिए क्यों अहम है मानगढ़? 

मानगढ़ धाम आदवादियों की आस्था और भक्ति का केंद्र माना जाता है. इस जगह से बेहद दर्दनाक इतिहास जुड़ा है. इसे राजस्थान का जलियांवाला बाग भी कहा जाता है. दरअसल, 17 नवंबर 1913 को अंग्रेजों ने मानगढ़ धाम की पहाड़ी को घेरकर अंधाधुंध गोलीबारी की थी जिसमें करीब 1,500 आदिवासी शहीद हो गए थे. आदिवासियों ने अपने समुदाय के संत गोविंद गुरु के नेतृत्व में स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी थी.

आदिवासियों के लिए महत्वपूर्ण इस धाम को आज तक राष्ट्रीय पहचान नहीं मिली है. इसलिए पीएम मोदी इस जगह को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की घोषणा कर सकते हैं. माना जा रहा है कि पीएम मोदी सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर मानगढ़ धाम पहुंच जाएंगे. पीएम की रैली के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसके बाद पीएम मोदी गुजरात लौट जाएंगे. पीएम के कार्यक्रम के मुताबिक, मंगलवार (1 नवंबर) को वह मोरबी का भी दौरा करेंगे.

यह भी पढ़ें- पीड़ितों का दर्द बांटने आज मोरबी जाएंगे PM मोदी, हादसे का जिक्र कर हुए थे भावुक, विपक्ष ने अस्पताल की रंगाई-पुताई पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक! अस्पताल और रिहायशी इलाकों में गिराए बम, 400 मौतें
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक! अस्पताल और रिहायशी इलाकों में बमबारी, 400 मौतें
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'ये बेहद शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी, ईशा देओल ने कह दी ऐसी बात
'ये शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में दिवंगत धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी
US-Israel-Iran War: ...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
Embed widget