एक्सप्लोरर

MP, बिहार-असम: तीन दिन में PM मोदी के ताबड़तोड़ दौरे, किसान सम्मान निधि भी करेंगे जारी

PM Modi: पीएम मोदी भागलपुर में एक कार्यक्रम में पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे और असम की यात्रा से पहले बिहार में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (23 फरवरी 2025) से मध्य प्रदेश, बिहार और असम का तीन दिवसीय दौरा करेंगे. इस दौरान वह भोपाल में वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और भागलपुर में किसानों को नकद सहायता की 19वीं किस्त जारी करने सहित कई विकास कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे और सोमवार को निवेशक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे.

पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त कब करेंगे जारी

पीएम मोदी सोमवार (24 फरवरी 2025) को भागलपुर में एक कार्यक्रम में पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे और असम की यात्रा से पहले बिहार में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. वह सोमवार शाम असम में सांस्कृतिक कार्यक्रम झुमोर बिनंदिनी में शरीक होंगे और अगले दिन निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. झुमोर बिनंदिनी, असम का एक लोक नृत्य है. पीएम मंगलवार (25 फरवरी) को गुवाहाटी में एडवांटेज असम निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे.

मध्य प्रदेश में पीएम मोदी को कार्यक्रम

पीएमओ से जारी एक बयान के अनुसार, भोपाल में दो दिवसीय वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन (जीआईएस) मध्य प्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम करेगा और इसमें विभागीय शिखर सम्मेलन, फार्मा और चिकित्सा उपकरण, परिवहन और साजो सामान, उद्योग, कौशल विकास, पर्यटन और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) पर विशेष सत्र होंगे. इसमें प्रमुख साझेदार देशों के लिए विशेष सत्रों के अलावा ग्लोबल साउथ के देशों, लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय सत्र भी शामिल होंगे.

बयान में कहा गया है कि शिखर सम्मेलन के दौरान तीन प्रमुख औद्योगिक प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी - ऑटो शो, कपड़ा और फैशन एक्सपो और राज्य की अनूठी शिल्प कौशल और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) पर एक प्रदर्शनी. बयान में कहा गया है कि 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अधिकारी और भारत के 300 से अधिक कारोबारी और नीति-निर्माता इस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.

9.7 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएंगे पैसे

पीएम किसान योजना का जिक्र करते हुए कहा गया है कि देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को 21,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की जाएगी. बयान के अनुसार, पीएम मोदी ने यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया है कि किसानों को उनकी उपज के लिए बेहतर पारिश्रमिक मिले. उन्होंने 10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन और संवर्धन के लिए केंद्रीय क्षेत्र की योजना शुरू की है, जो किसानों को सामूहिक रूप से अपने कृषि उत्पादों का विपणन और उत्पादन करने में मदद करती है.

बरौनी-मोतिहारी को देंगे सौगात

बिहार में यह कार्यक्रम देश में 10,000वें एफपीओ के गठन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. प्रधानमंत्री मोतिहारी में (गायों के) स्वदेशी नस्लों के लिए उत्कृष्टता केंद्र और बरौनी में एक दुग्ध उत्पाद संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य तीन लाख दुग्ध उत्पादकों के लिए एक संगठित बाजार बनाना है.

प्रधानमंत्री असम में झुमोर बिनंदिनी में भाग लेंगे, जो एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जिसमें 8,000 कलाकार झुमोर नृत्य में भाग लेंगे. बयान के अनुसार, झुमोर नृत्य असम चाय जनजाति और असम की अनुसूचित जनजातियों का एक लोक नृत्य है, जो समावेशिता, एकता और सांस्कृतिक गौरव की भावना को दर्शाता है और असम की समन्वित संस्कृति का प्रतीक है. यह कार्यक्रम चाय उद्योग के 200 वर्षों और असम में औद्योगीकरण के 200 वर्षों का प्रतीक होगा.

ये भी पढ़ें : सरकार और किसानों के बीच बनेगी बात? मीटिंग के लिए पहुंचे शिवराज सिंह और पीयूष गोयल, डल्लेवाल भी होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जठराग्नि या कामाग्नि? इंदिरा गांधी का फोटो शेयर कर निशिकांत दुबे ने राहुल पर बोला हमला
जठराग्नि या कामाग्नि? इंदिरा गांधी का फोटो शेयर कर निशिकांत दुबे ने राहुल पर बोला हमला
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget