एक्सप्लोरर

NCC Rally: PM मोदी ने किया एनसीसी कैडेट्स को संबोधित, अनुभव साझा कर बताया NCC ट्रेनिंग का फायदा

PM Narendra Modi: एनसीसी के कैडेट्स को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि "मुझे गर्व है कि मैं कभी आपकी ही तरह एनसीसी का सक्रिय कैडेट था."

PM Modi NCC Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि एनसीसी में मिली ट्रैनिंग का ही नतीजा है कि वे आज देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सक्षम हैं. पीएम मोदी शुक्रवार को नेशनल कैडेट कोर यानि एनसीसी की सालाना रैली को संबोधित कर रहे थे. 

पीएम ने साझा किया एनसीसी कैडेट होने का अनुभव
राजधानी दिल्ली के कैंट स्थित करियप्पा ग्राउंड में एनसीसी के कैडेट्स को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि "मुझे गर्व है कि मैं कभी आपकी ही तरह एनसीसी का सक्रिय कैडेट था." उन्होनें कहा कि "मुझे एनसीसी में जो ट्रेनिंग मिली, जो जानने-सीखने को मिला, आज देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में मुझे उसमें असीम ताकत मिलती है." इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सेना की तीनों अंगों के प्रमुख और एनसीसी के महानिदेशक भी वहां मौजूद थे.

ये भी पढ़ें - UP Election 2022: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, सपा अध्यक्ष बोले- BJP का राजनीतिक पलायन होगा

कैडेट्स को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि, जिस स्कूल-कॉलेज में एनसीसी और एनएसएस हो वहां पर ड्रग्स कैसे पहुंच सकती है. आप कैडेट के तौर पर खुद ड्रग्स से मुक्त रहें और साथ ही साथ अपने कैंपस को भी ड्रग्स से मुक्त रखें. उन्होनें कहा कि आपके साथी, जो एनसीसी-एनएसएस में नहीं हैं, उन्हें भी इस बुरी आदत को छोड़ने में मदद करिए.

NCC Rally: PM मोदी ने किया एनसीसी कैडेट्स को संबोधित, अनुभव साझा कर बताया NCC ट्रेनिंग का फायदा

गलत जानकारी से निपटना जरूरी
पीएम मोदी ने कहा कि, आज एक ओर डिजिटल टेक्नोलॉजी और इन्फॉर्मेशन से जुड़ी अच्छी संभावनाएं हैं, तो दूसरी ओर मिस-इंफोर्मेशन के खतरे भी हैं. हमारे देश का सामान्य आदमी, किसी अफवाह का शिकार न हो ये भी जरूरी है. इसके लिए एनसीसी कैडेट्स एक जागरूकता अभियान चला सकते हैं. पीएम ने कहा कि, आज जब देश नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है, तब देश में एनसीसी को मजबूत करने के लिए भी हमारे प्रयास जारी हैं. इसके लिए देश में एक हाई लेवेल रिव्यू कमेटी की स्थापना की गई है. पिछले दो सालों में हमने देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में 1 लाख नए कैडेट्स बनाए हैं.

सेना में महिलाओं की अहम भूमिका 
गर्ल-कैडेट्स की एनसीसी में अहम भूमिका को लेकर पीएम ने कहा कि, अब देश की बेटियां सैनिक स्कूलों में एड्मिशन ले रही हैं और सेना में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारियां मिल रही हैं. एयरफोर्स में देश की बेटियां फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं. ऐसे में हमारा प्रयास होना चाहिए कि एनसीसी में भी ज्यादा से ज्यादा बेटियां शामिल हों.

इससे पहले पीएम की मौजूदगी में देशभर से आए एनसीसी कैडेट्स ने कॉम्बेट ड्रिल का आयोजन किया और इसके लिए सैनिकों की तरह ही दुश्मन की सीमा में घुसकर हमला करने का अभ्यास किया.रैली खत्म करने के बाद पीएम ने कैडेट्स के साथ मुलाकात भी की.

ये भी पढ़ें - Uttarakhand Election 2022: विपक्ष पर जमकर बरसे Amit Shah, हरीश रावत की सीट बदलने पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हटाया हवाई किराया कैप, एयरलाइंस को तय करना होगा किराया, जानें क्यों लिया गया ये फैसला
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हटाया हवाई किराया कैप, एयरलाइंस को तय करना होगा किराया, जानें क्यों लिया गया ये फैसला
तो क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने दिया बड़ा संकेत
तो क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने दिया बड़ा संकेत
'तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं राहुल गांधी', उत्तम नगर की घटना पर भड़की बीजेपी ने नेता विपक्ष को सुनाया
'तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे राहुल गांधी', उत्तम नगर की घटना पर बीजेपी ने नेता विपक्ष को सुनाया
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का क्या है 'प्लान', गौरव गोगोई ने समझाया पूरा गणित
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का क्या है 'प्लान', गौरव गोगोई ने समझाया पूरा गणित

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP Weather: पूरे प्रदेश में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
पूरे यूपी में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Iran US War: इजरायल के न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर वाले शहर पर बैलिस्टिक मिसाइल अटैक, 40 से ज्यादा घायल
इजरायल के न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर वाले शहर पर बैलिस्टिक मिसाइल अटैक, 40 से ज्यादा घायल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
ईद पर रेड अनारकली में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने बिखेरा जलवा, लुक्स से लूटी लाइमलाइट
ईद पर रेड अनारकली में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने बिखेरा जलवा, लुक्स से लूटी लाइमलाइट
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
बेबी डॉल पर गार्ड का धमाल...लड़कियों के साथ डांस कर जीता दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बेबी डॉल पर गार्ड का धमाल...लड़कियों के साथ डांस कर जीता दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बुखार आने पर झट से खा लेते हैं दवाई, शरीर के साथ नाइंसाफी तो नहीं कर रहे आप?
बुखार आने पर झट से खा लेते हैं दवाई, शरीर के साथ नाइंसाफी तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget