एक्सप्लोरर

PM मोदी ने की अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi-JD Vance Meeting: यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत के आगे के चरण में हैं.

JD Vance Meets PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (21 अप्रैल, 2025) को अपने आवास पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार की मेजबानी की. इस दौरान प्रधानमंत्री ने जनवरी में वाशिंगटन डीसी की अपनी सफल यात्रा और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी चर्चाओं को याद किया. जेडी वेंस अपने परिवार के साथ 4 दिनों के भारत दौरे पर आए हैं. 

मुलाकात के दौरान इस साल फरवरी में पेरिस में हुई अपनी बैठक के बाद प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति वेंस ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की. दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते में प्रगति और ऊर्जा, रक्षा और रणनीतिक प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने के प्रयासों का स्वागत किया. उन्होंने आपसी हितों के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों को एक-दूसरे के सामने रखा. प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे इस साल के अंत में उनकी भारत यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

दिया जाएगा द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप?

इस बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई. दोनों देशों के नेताओं के बीच ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत के अगले चरण में हैं और इससे दोनों देशों को फायदा होगा. राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर पिछले 10 प्रतिशत टैरिफ के अलावा 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. उन्होने फिलहाल नए पारस्परिक टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोक दिया है. इसको लेकर अर्थशास्त्री दोनों पक्षों के बीच विन-विन सिचुएशन के तौर पर देख रहे हैं. 

भारत ने स्पष्ट कर रखा है अपना रुख

हालांकि, भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी समझौते में जल्दबाजी नहीं करेगा, न ही उसे बंदूक की नोक पर समझौता करने के लिए मजबूर किया जाएगा. भारत ने कहा है कि समझौता तभी होगा जब भारत की चिंताओं को ध्यान में रखा जाएगा. फरवरी में वाशिंगटन डीसी में प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत के बाद, दोनों पक्षों ने घोषणा की थी कि वे 2025 तक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के बारे में चर्चा करेंगे. 

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की मुलाकात, प्रधानमंत्री आवास पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lockdown in India: क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान
क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान
PM Modis Meet With CM LIVE: मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग करेंगे PM मोदी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच टीम इंडिया के रूप में काम करने की देंगे सलाह
PM Modis Meet With CM LIVE: मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग करेंगे PM मोदी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच
भूख से लगातार रो रही थी 6 महीने की बच्ची, मां ने गुस्से में ले ली जान, नाक-मुंह दबाकर रोक दी सांस
भूख से लगातार रो रही थी 6 महीने की बच्ची, मां ने गुस्से में ले ली जान, नाक-मुंह दबाकर रोक दी सांस
Earthquake Today: भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
Earthquake Today: भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग को बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग को बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'नीतीश कुमार निपट गए, अब…', CM के बेटे निशांत को लेकर कांग्रेस के सियासी दावे से खलबली
'नीतीश कुमार निपट गए, अब…', CM के बेटे निशांत को लेकर कांग्रेस के सियासी दावे से खलबली
Israel US Iran War Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ईरान के समर्थन में भारी हंगामा
Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ईरान के समर्थन में भारी हंगामा
शुभमन गिल ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को लेकर दिया बयान, कहा - क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है, 12 का नहीं
शुभमन गिल ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को लेकर दिया बयान, कहा - क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है, 12 का नहीं
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
इंटरनेट काम नहीं कर रहा तो UPI से ऐसे करें पेमेंट, नोट कर लें आसान तरीका
इंटरनेट काम नहीं कर रहा तो UPI से ऐसे करें पेमेंट, नोट कर लें आसान तरीका
COVID Cases In America: अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
Embed widget