एक्सप्लोरर

आतंक के खिलाफ साथ आए दोनों देश, जानें PM मोदी के इजरायल दौरे की 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली: 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल पहुंचे. पीएम मोदी पिछले 70 सालों में इजरायल की यात्रा पर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. पीएम मोदी अपनी इजरायल यात्रा पर वर्ल्ड लीडर के रूप में उभरे हैं. इजरायल में न सिर्फ उनका जोरदार स्वागत किया गया बल्कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम को सच्चा दोस्त भी बताया. इस दौरान दोनों देशों के बीच सात अहम समझौते भी हुए. साथ ही दोनों देशों ने आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात भी कही. जानें पीएम मोदी के इस दौरे की दस बड़ी बातें.

1-एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत

भारतीय विदेश नीति के इतिहास में नया अध्याय जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को इजरायल पहुंचे. इजरायल की राजधानी तेल अवीव में एयरपोर्ट पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया. नेतन्याहू ने हिंदी में कहा- ‘’आपका स्वागत है मेरे दोस्त.’’

2-पीएम मोदी के नाम पर फूल का नाम रखा

एयरपोर्ट के बाद प्रधानमंत्री मोदी एग्रीकल्चर फार्म देखने गए. यहां प्रधानमंत्री फ्लावर फॉर्म देखा. इस बीच सबसे खास बात ये रही कि इजरायल ने अपने एक बेहद खास पूल का नाम प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर रख दिया.

3-साझा बयान में आतंकवाद से लड़ने की बात

पूरी खबर यहां पढें- मोदी-नेतन्याहू ने एक सुर में कहा- 'आतंकवाद सबसे बड़ी चुनौती, मिलकर लड़ेंगे'

नेतन्याहू और पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ एक साथ मिलकर लड़ने पर भी जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग मानवता और सभ्यता के मूल्यों में विश्वास रखते हैं उन्हें एकजुट होकर आगे आना चाहिए और इनका किसी भी कीमत पर बचाव करना चाहिए. नेतन्याहू ने कहा कि आतंकवाद की बुराई से निबटने के लिए दोनों देशों को मिलकर खड़ा होना होगा.

4-इजराइली पीएम ने योग के लिए की मोदी की तारीफ

पीएम के इस दौरे पर बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी की योग को लेकर पहल की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘मुझे ये बात स्वीकार करनी होगी कि योग के प्रति पीएम मोदी के उत्साह को देखकर मैं काफी प्रेरित हुआ हूं.

5-मोदी ने नेतन्याहू को दिया अनोखा तोहफा

पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू को केरल से ले जाए ऐतिहासिक अवशेषों के दो सेटों के प्रतिरूप भेंट किए. ये सेट भारत में यूहदी धर्म के लंबे इतिहास से जुड़े अवशेष हैं. इसके अलावा मोदी ने नेतन्याहू को दक्षिण भारतीय सजावट की पुष्प आभूषण शैली में बना, सोने की परत चढ़ा एक धातु मुकुट भी भेंट किया.

6-भारत और इजरायल के बीच हुए ये सात अहम समझौते

पूरी खबर यहां पढें- MODI IN ISRAEL: यूपी में गंगा की सफाई समेत इजरायल से हुए ये सात अहम समझौते

1-इसरो और इजराइल के बीच परमाणु घड़ी के लिए करार 2- भारत में जल संरक्षण के लिए एमओयू 3- भारत के राज्यों में पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए एमओयू 4- कृषि के लिए तीन साल के कार्यक्रम पर करार 5- 260 करोड़ रूपए के भारत-इजराइल इंडस्ट्रियल रिसर्च एंड डेवलेपमेंट फंड पर करार 6- जीईओ-एलईओ ऑप्टिकल लिंक के लिए एमओयू 7- छोटे सेटेलाइट्स को बिजली के लिए एमओयू

7-नेतन्याहू ने स्वीकारा प्रधानमंत्री मोदा न्योता

प्रधानमंत्री मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू को भारत आने का न्योता दिया. पीएम ने कहा, ‘’भारत और इजरायल लोकतांत्रिक मूल्यों आर्थिक प्रगति में विश्वास रखते हैं. मैं इस मौके पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू उनकी पत्नी और परिवार को भारत आने का न्योता देता हूं.” पीएम मोदी के इस न्योते को नेतन्याहू ने तुरंत स्वीकार कर लिया.

8-मोशे से मिले पीएम मोदी

पूरी खबर यहां पढें- PM से मिलकर बोला मोशे, ‘मिस्टर मोदी I Love you’, मिला भारत आने का न्यौता

पीएम मोदी इजरायल में एक बच्चे से भी मिले. ग्यारह साल के इस बच्चे का नाम मोशे है. अब से 9 साल पहले 2008 के मुंबई आतंकी हमले में मोशे ने अपने माता पिता को खो दिया था. पीएम मोदी से मिलने पर मोशे ने कहा, ‘डियर मिस्टर मोदी आई लव यू एंड योर पीपल इन इंडिया’. इस दौरान पीएम मोदी ने मोशे को भारत आने का न्यौता भी दिया है.

9- पीएम मोदी ने किया भारत से तेल अवीव के लिए सीधी विमान सेवा का एलान

पूरी खबर यहां पढें- मोदी का एलान, ‘इजरायल में बसे भारतीयों को मिलेगा OCI कार्ड, भारत से शुरू होगी तेल अवीव विमान सेवा’

पीएम मोदी इजरायल में भारतीयों को संबोधित करके हुए इजरायल में रहने वाले भारतीय समुदाय को विमान सेवा का तोहफा दिया. उन्होंने मुंबई, दिल्ली से सीधे तेल अवीव के लिए जल्द ही विमान सेवा शुरु करने का ऐलान किया है. फिलहाल भारत से कोई भी विमान सेवा सीधे इजरायल नहीं जाती है. मोदी ने कहा कि अब मुंबई, दिल्ली, तेल अवीव विमान सेवा शुरु कर दी जाएगी.

10-इजरायली सेना में काम करनेवाले भारतीयों को OCI कार्ड

पीएम मोदी ने इजरायल में रहनेवाले भारतीय समुदाय के लिए एक और बड़ा ऐलान किया. पीएम मोदी ने कहा, ‘’मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि भारतीय समुदाय के जिन लोगों ने इजरायल में कम्पलसरी आर्मी सर्विस की है. उन्हें भी अब से ओसीआई कार्ड मिल जाएगा.’’ पीएम मोदी ने इजरायल में इंडियन कल्चरल सेंटर खोलने का भी ऐलान किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Gas Crisis: अमेरिका-ईरान युद्ध ने बढ़ाया सिरदर्द! LPG नहीं मिली तो केरोसिन के चूल्हे पर खाना बनवा रहे ढाबा मालिक
अमेरिका-ईरान युद्ध ने बढ़ाया सिरदर्द! LPG नहीं मिली तो केरोसिन के चूल्हे पर खाना बनवा रहे ढाबा मालिक
'जीरो सीट वाली पार्टी को...', केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले शशि थरूर, बीजेपी पर कसा तंज
'जीरो सीट वाली पार्टी को...', केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले शशि थरूर, बीजेपी पर कसा तंज
West Bengal Election 2026: 'BJP लोगों को मछली, मांस और अंडा...' पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में ममता बनर्जी का जोरदार हमला
'BJP लोगों को मछली, मांस और...' बंगाल की रैली में ममता का पलटवार, केंद्र को लेकर क्या कहा?
Tamilnadu Election 2026: दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा
दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
धुरंधर: द रिवेंज या Duffer, Shahid Kapoor या Salman Khan, Makers ने किया बड़ा खुलासा
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026: 'BJP लोगों को मछली, मांस और अंडा...' पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में ममता बनर्जी का जोरदार हमला
'BJP लोगों को मछली, मांस और...' बंगाल की रैली में ममता का पलटवार, केंद्र को लेकर क्या कहा?
निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग तेज, JDU नेता श्याम रजक बोले- उनमें मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण
निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग तेज, JDU नेता श्याम रजक बोले- उनमें मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
ईरान युद्ध के बीच भारत बढ़ाया मदद का हाथ, श्रीलंका को दिया 38000 मीट्रिक टन पेट्रोलियम
ईरान युद्ध के बीच भारत बढ़ाया मदद का हाथ, श्रीलंका को दिया 38000 मीट्रिक टन पेट्रोलियम
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कैसा रहा BSEB Matric का परिणाम
बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कैसा रहा BSEB Matric का परिणाम
आसमान के सितारे कहां हो रहे गायब, इससे हमारी पृथ्वी को कितना नुकसान?
आसमान के सितारे कहां हो रहे गायब, इससे हमारी पृथ्वी को कितना नुकसान?
Embed widget