एक्सप्लोरर

'राजस्थान में गहलोत के दिन खराब', RRTS के उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी, बताया मेरा बचपन रेलवे प्लेटफॉर्म पर बीता

PM Narendra Modi Inaugurates RRTS Corridor: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के पहले सेक्शन की शुरुआत हो गई है. पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की.

PM Modi RRTS Corridor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (20 अक्टूबर) को देश को साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर की सौगात दी. उन्होंने साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच चलने वाली पहली रैपिडएक्स ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई. इस तरह देश में पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की शुरुआत हुई. पीएम ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने तो अपना बचपन रेलवे प्लेटफॉर्म पर बिताया है. 

पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्री का त्योहार चल रहा है. इसमें शुभ काम की परंपरा है. मैं दिल्ली-एनसीआर और पूरे वेस्ट यूपी को बधाई देता हूं. ये आरआरटीएस कॉरिडोर भारत के नए संकल्प को पूरा करता है. भारत का विकास राज्य के विकास से ये संभव हो पाया है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को ऐलान किया था कि आरआरटीएस ट्रेनों को 'नमो भारत' के नाम के तौर पर जाना जाएगा. इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था और कांग्रेस ने नाम पर सवाल भी उठाए थे. 

नमो भारत ट्रेन में आधुनिकता और स्पीड दोनों

यूपी के साहिबाबाद में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के लिए ऐतिहासिक पल है. आज भारत की पहली रैपिड रेल सर्विस-नमो भारत ट्रेन- की शुरुआत हुई है. इसे देश को समर्पित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि नमो भारत ट्रेन में आधुनिकता भी है और स्पीड भी है. ये नमो भारत ट्रेन, नए भारत के नए सफर और नए संकल्पों को परिभाषित कर रही है. उन्होंने बेंगलुरू में मेट्रो की 2 लाइनों को समर्पित करने की जानकारी भी दी. 

अशोक गहलोत के दिन खराब: पीएम मोदी

राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. यहां बीजेपी बनाम कांग्रेस की लड़ाई है. राजस्थान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने राजस्थान में बोल दिया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिन खराब हैं. राजस्थान में इस भी ट्रेन को लेकर जाया जाएगा. उन्होंने कहा कि भारतीय रेल पुरी दुनिया में एक नया मुकाम हासिल करेगी. हमारे देश की तस्वीर बदल गई है. कोराना में हमने करोड़ों लोगों की जान बचाई. दुनिया में भारत की प्रगती की चर्चा हो रही है. 

'जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं'

पीएम मोदी ने कहा कि चार साल पहले मैंने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल कॉरिडोर प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था. आज साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक नमो भारत की सेवाएं शुरू हो गई हैं. मैंने पहले भी कहा था और आज भी कहता हूं- जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं. उन्होंने कहा कि साल-डेढ़ साल के बाद जब मेरठ का ये हिस्सा पूरा हो जाएगा तो मैं आपकी सेवा में हाजिर हो जाऊंगा.

रेलवे का नया रूप मुझे खुशी से भर रहा

लोगों को संबोधिक करते हुए पीएम ने कहा कि मुझे इस अत्याधुनिक ट्रेन में यात्रा का अनुभव करने का अवसर मिला. मैंने अपना बचपन रेलवे प्लेटफॉर्म पर बिताया और आज रेलवे का यह नया रूप मुझे खुशी से भर रहा है. यह अनुभव आनंददायक है. उन्होंने कहा कि हमारे यहां नवरात्रि के दौरान शुभ कार्य करने की परंपरा है. भारत की पहली नमो भारत ट्रेन को आज मां कात्यायनी का आशीर्वाद मिला है.

यह भी पढ़ें: Delhi Meerut Rapidx: मेट्रो, रेल से अलग है RRTS सेवा, जानें 60 मिनट में कैसे पूरा होगा दिल्ली से मेरठ का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget