एक्सप्लोरर

Watch: मुद्रा योजना के लाभार्थियों संग पीएम मोदी का संवाद, बोले- 32 लाख करोड़ के लोन बांटे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्रा योजना के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसके लाभार्थियों से बातचीत की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस योजना ने लाखों लोगों के जीवन में बदलाव लाया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्रा योजना के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसके लाभार्थियों से बातचीत की. इस खास मौके पर उन्होंने कहा कि मैंने पूरे भारत से मुद्रा लाभार्थियों को अपने आवास पर आमंत्रित किया है. उन्होंने बताया कि किस प्रकार इस योजना ने लाखों लोगों के जीवन में बदलाव लाया है.

मुद्रा योजना के 10 साल पूरे होने पर क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज जब हम मुद्रा योजना के 10 साल पूरे कर रहे हैं, मैं उन सभी लोगों को बधाई देता हूं जिनके जीवन में इस योजना ने सकारात्मक बदलाव लाया है. इस एक दशक में मुद्रा योजना ने कई सपनों को साकार किया है और उन लोगों को सशक्त बनाया है जो पहले वित्तीय सहायता से वंचित थे. यह इस बात का प्रमाण है कि भारत में लोगों के लिए कुछ भी असंभव नहीं है."

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सरकार ने अब तक लगभग 33 लाख करोड़ रुपये के ऋण बिना गारंटी के वितरित किए हैं. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को की गई थी, और अब यह योजना 10 वर्ष पूरे कर चुकी है.

पीएम मोदी ने युवाओं से की ये अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा, "आज भारत का युवा किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है. अगर उसे थोड़ी सी मदद मिल जाए, तो वह बड़े परिणाम दे सकता है. मैं चाहता हूं कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं. यह सरकार ऐसी है जो योजना के 10 साल बाद उसका मूल्यांकन भी कर रही है और लाभार्थियों से सीधे संवाद कर यह जान रही है कि योजना में और क्या सुधार किए जा सकते हैं."

वित्त मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, ''इस योजना से महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद मिली और 70 प्रतिशत से अधिक लोन महिला उद्यमियों द्वारा लिए गए हैं, जिससे उनकी वित्तीय स्वतंत्रता बढ़ी है और लैंगिक समानता में योगदान मिला है.'' पीएम मुद्रा योजना के तहत पिछले नौ वर्षों में प्रति महिला दिए जाने वाले लोन की राशि 13 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़कर 62,679 रुपए हो गई. वहीं, प्रति महिला वृद्धिशील जमा राशि 14 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़कर 95,269 रुपए हो गई.

पिछले 10 साल में खुले 52 करोड़ से ज्यादा लोन अकाउंट

एसबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में मुद्रा योजना ने 52 करोड़ से अधिक लोन खाते खोलने में मदद की है, जो उद्यमशीलता गतिविधि में भारी उछाल को दर्शाता है.

पीएम मुद्रा योजना के तहत, किशोर लोन (50,000 से 5 लाख रुपए), जो बढ़ते व्यवसायों का समर्थन करते हैं, वित्त वर्ष 2016 में 5.9 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 44.7 प्रतिशत हो गए हैं, जो छोटे उद्योगों की वास्तविक प्रगति को दर्शाता है.

तरुण श्रेणी (5 लाख से 10 लाख रुपए) भी तेजी से आगे बढ़ रही है, जो साबित करती है कि मुद्रा केवल व्यवसाय शुरू करने के बारे में नहीं है, बल्कि उन्हें बढ़ाने में मदद करती है.

ये भी पढ़ें-

नाइट ड्यूट में केवल दो लैंडिंग, हफ्ते में 48 घंटे का रेस्ट, पायलटों के लिए ये नए नियम 1 जुलाई से होंगे लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget