एक्सप्लोरर

PM Modi Interview: जी-20, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और अर्थव्यवस्था पर क्या बोले पीएम मोदी, पढ़ें इंटरव्यू की 10 बड़ी बातें

PM Modi Interview: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि पिछली सरकारों को दूसरे राज्यों के लोगों पर भरोसा नहीं था इसलिए पहले दिल्ली के बाहर वैश्विक स्तर के कार्यक्रम आयोजित नहीं हुए.

PM Modi Interview: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में जी-20 सम्मेलन, देश की अर्थव्यवस्था, रूस-यूक्रेन युद्ध, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता, जातिवाद और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर बात की. प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर दोहराया कि 2047 तक भारत विकसित देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि गैर जिम्मेदार वित्तीय नीतियां और लोकलभुवान वादे थोड़े समय के लिए राजनीतिक रूप से फायदा दे सकते हैं, लेकिन  लंबी अवधि में इसकी सामाजिक और आर्थिक कीमत चुकानी पड़ सकती है. वहीं, जी-20 सम्मेलन पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह उनके दिल के बेहद करीब है. इसके जरिए हमारी बातों और दृष्टिकोण को दुनिया सिर्फ विचारों के रूप में नहीं बल्कि भविष्य के रोडमैप के रूप में देख रही है. रविवार (3 सितंबर) को पीटीआई की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का इंटरव्यू जारी किया गया. आइए जानते हैं इंटरव्यू की 10 बड़ी बातें-

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता में कई सकारात्मक प्रभाव हुए हैं, जिनमें से कुछ उनके दिल के बेहद करीब हैं. जीडीपी केंद्रित दृष्टिकोण मानव केंद्रित में बदल रहा है. कश्मीर और अरूणाचल प्रदेश में जी-20 की बैठकें कराए जाने पर पाकिस्तान और चीन की आपत्तियों को खारिज करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के हर हिस्से में बैठक कर सकते हैं.
  2. पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों को दूसरे राज्यों के लोगों पर भरोसा नहीं था इसलिए उन्होंने दिल्ली के बाहर हाईप्रोफाइल वैश्विक स्तर के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए. उन्होंने कहा कि सबसे पिछड़े और नजरअंदाज किए गए लोगों को संबोधित करने की उनकी सरकार की डोमेस्टिक एप्रोच वैश्विक स्तर पर उनका मार्गदर्शन कर रही है. 
  3. पीएम मोदी ने कहा कि भारत की G20 प्रेसीडेंसी का विषय 'वसुधैव कुटुंबकम' सिर्फ नारा नहीं बल्कि देश के सांस्कृतिक लोकाचार से प्राप्त व्यापक दर्शन है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शॉर्ट टर्म के लिए फाइनेंशियल पॉलिसी और लोकलुभावन वादे हमें राजनीतिक लाभ दे सकते हैं, लेकिन इनके प्रभाव को लंबे समय के लिए देखा जाए तो इसकी सामाजिक और आर्थिक तौर पर बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है. उन्होंने कहा कि ऐसी नीतियों का हर्जाना सबसे गरीब और कमजोर लोगों को भुगतना पड़ता है.
  4. प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक महंगाई जैसे मुद्दों से निपटने के लिए जरूरी है कि समय पर नीतिगत रुख पर स्पष्ट बात हो. महंगाई दुनिया के सामने प्रमुख मुद्दा है, भारत की G20 अध्यक्षता के जरिए इसकी भी पहचान हुई कि किसी देश में महंगाई विरोधी नीतियां दूसरों को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं.
  5. पीएम मोदी ने कहा कि लंबे समय तक भारत को भुखमरी वाले देश के तौर पर देखा जाता था, लेकिन आज इसकी तस्वीर बदल चुकी है. उन्होंने कहा कि काफी समय तक भारत को ऐसे देश के तौर पर देखा जाता था, जहां अरबों लोग भुखमरी से पीड़ित हैं, जबकि आज भारत के पास 1 अरब एस्पीरेशनल माइंड और 2 अरब स्किल्ड हाथ हैं.
  6. पीएम मोदी ने 9 साल के कार्यकाल पर बात करते हुए कहा कि इस दौरान कई सुधार हुए और विकास इसका उदाहरण है. आज भारतीयों के पास विकास की नींव रखने का शानदार मौका है, जिसे अगले हजार सालों तक याद किया जाएगा.
  7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि 2047 तक भारत विकसित देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा.  उन्होंने एक दशक से भी कम समय में पांच पायदान की छलांग लगाने के देश के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए यह बात कही. पीएम मोदी ने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' भी विश्व कल्याण के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत हो सकता है.
  8. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जब भारत आजादी के 100 साल का जश्न मना रहा होगा तो देश में भ्रष्टाचार, जातिवाद और सांप्रदायिकता जैसी चीजों के लिए कोई स्थान नहीं बचेगा.
  9. आतंकवाद के मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकी अपने नापाक इरादों को पूरा करने के लिए डार्कनेट, मेटावर्स और क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग कर रहे हैं, सामाजिक तौर पर इसका प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में इन गतिविधियों के खिलाफ साइबरस्पेस ने अहम भूमिका निभाई है.
  10. प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि फर्जी और झूठी खबरें फ्यूल का काम कर रही हैं और ये समाज में अशांति फैलती हैं. न्यूज स्त्रोतों की विश्वसनीयता भी इनकी वजह से कम हो रही है. 

यह भी पढ़ें:
PM Modi Interview: आतंकी गतिविधियों के लिए डार्कनेट, मेटावर्स, क्रिप्टोकरेंसी का हो रहा इस्तेमाल: पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
तमिलनाडु में खूनी तांडव! चाय की दुकान पर बैठे लोगों पर पेट्रोल बम से हमला, तलवारों से गोदकर हत्या
तमिलनाडु में खूनी तांडव! चाय की दुकान पर बैठे लोगों पर पेट्रोल बम से हमला, तलवारों से गोदकर हत्या
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
Vijayawada Anganwadi: सो रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, सुबह 5 बजे घेरकर किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप
सो रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, सुबह 5 बजे घेरकर किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
"घर वाले नहीं करवा रहे ब्याह" पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बगावती औलाद, खूब हंसे पुलिस वाले
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
Embed widget