एक्सप्लोरर

कोरोना की वैक्सीन आने पर हर देशवासी का टीकाकरण होगा, फ्रंटलाइन वर्कर्स को मिलेगी वरीयता- PM मोदी

पीएम मोदी के मुताबिक़ टीकाकरण अभियान की शुरुआत में जिन लोगों को कोरोना का सबसे ज़्यादा ख़तरा है, उन्हें पहले शामिल किया जाएगा. पीएम ने ये भी कहा कि कोरोना के बावजूद 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन बन जाने के बाद हर देशवासी का टीकाकरण किया जाएगा. कोरोना काल में अपने पहले इंटरव्यू के दौरान एक अंग्रेज़ी अख़बार से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के आखिरी छोर पर मौजूद व्यक्ति तक वैक्सीन पहुंचाने की योजना तैयार की जा रही है.

पीएम मोदी के मुताबिक़ टीकाकरण अभियान की शुरुआत में जिन लोगों को कोरोना का सबसे ज़्यादा ख़तरा है, उन्हें पहले शामिल किया जाएगा. पीएम ने ये भी कहा कि कोरोना के बावजूद 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. पीएम ने कहा कि देश की इकोनॉमी उम्मीद से ज्यादा तेज़ रफ़्तार से पटरी पर लौट रही है.

कोरोना वैक्सीन आएगी तो कैसे मिलेगी ? प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसा दिलाया की सभी को वैक्सीन मिलेगी. उन्होंने कहा, "सबसे पहले मैं देशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि जैसे ही वैक्सीन उपलब्ध होती है, सभी देशवासियों को वैक्सीन लगाई जाएगी. कोई भी वैक्सीन से वंचित नहीं रहेगा. जाहिर सी बात है कि वैक्सीन उन्हें पहले लगाई जाएगी, जिन्हें कोरोना से सबसे ज्यादा खतरा है, जैसे हमारे स्वास्थ्यकर्मी. वैक्सीन के डिस्ट्रिब्यूशन के लिए हमने नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप भी बनाया है. हमें ये भी याद रखना है कि अभी भी वैक्सीन की खोज पर काम चल रहा है. ट्रायल हो रहे हैं. अभी एक्सपर्ट इस बारे में कुछ नहीं कह सकते कि वैक्सीन के कितने डोज दिये जाएंगे या वैक्सीन कैसे काम करेगी. जब इन सारी चीजों का अध्ययन एक्सपर्ट कर लेंगे तब हमें वैक्सीन के डिस्ट्रिब्यूशन में भी आसानी होगी."

28,000 से भी ज्यादा चेन प्वाइंट्स तैयार हैं - पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा, "आंकड़ों की बात करें तो 28,000 से भी ज्यादा चेन प्वाइंट्स तैयार हैं जो वैक्सीन को स्टोर करेंगे और समाज के आखिरी व्यक्ति तक वैक्सीन को पहुंचाएंगे. प्रदेश के लेवल पर, जिले के लेवल पर और लोकल लेवल पर भी एक विशेष टीम वैक्सीन के डिस्ट्रिब्यूशन के लिए बिल्कुल चरणबद्ध तरीके से काम करेगी. एक डिजीटल प्लेटफॉर्म पर काम हो रहा है, जिसपर वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन, ट्रैकिंग और पहुंच, तीनों का पता चल सकेगा. हमें पूरा भरोसा है कि जैसे ही वैक्सीन तैयार होती है, हम बहुत कम समय में भारत के हर नागरिक तक वैक्सीन पहुंचाने में कामयाब रहेंगे."

कोरोना से लड़ाई पर पीएम मोदी का जवाब कोरोना से सरकार कैसे लड़ रही है इसको लेकर पीएम मोदी ने कहा, "हमें आजादी मिले सात दशक से भी ज्यादा हो गया लेकिन अभी भी कुछ लोग उस औपनिवेशिक मानसिकता के शिकार हैं, जो समझते हैं कि सरकार और जनता दोनों अलग-अलग हैं. इसी विचारधारा के तहत ये छवि बनाई गई है कि ये आपदा सरकार पर गिरी है. इस महामारी से 130 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं, जिसके खिलाफ सरकार और जनता एक साथ लड़ाई लड़ रही है."

पीएम मोदी ने अन्य देशों का किया ज़िक्र प्रधानमंत्री ने कहा, "जबसे कोरोना की शुरुआत हुई तबसे दुनिया के कई देशों में बढ़ते मौत के आंकड़े डरा रहे थे. उनकी स्वास्थ्य सेवाएं अचानक मरीजों के बढ़े बोझ से चरमरा रही थीं. युवा और बुजुर्ग दोनों की मौत हो रही थी. उस वक्त हमारा एक ही लक्ष्य था कि भारत में ऐसी परिस्थिति से बचा जाए और लोगों की जिंदगी बचाई जाए. ये वायरस एक अज्ञात दुश्मन की तरह था. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था. जब आप एक अदृश्य दुश्मन से लड़ते हैं, तो उसके खिलाफ एक प्रभावी रणनीति बनाने के लिए थोड़ा वक्त लगता है."

उन्होंने कहा, "हमें 130 करोड़ भारतीयों तक पहुंचना था और उन्हें इस वायरस के खतरे के बारे में बताना था कि कैसे हम अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की जान बचा सकते हैं. ये एक बहुत बड़ा चुनौती भरा काम था. जनचेतना को जगाना बेहद महत्वपूर्ण था. जनचेतना को जगाना, जनभागीदारी के तहत ही मुमकिन था. जनता कर्फ्यू के दौरान थाली बजाने, एक साथ दीये जलाने जैसे कदमों को बढ़ावा दिया, जिससे जनभागीदारी बढ़ी और सारे भारतीय एक प्लेटफॉर्म पर आए. बहुत कम वक्त में जनचेतना का ये अविश्वसनीय उदाहरण है."

ये भी पढ़ें:

अफसरों पर भड़के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कहा- ‘जिनके काम में देरी हुई, उनके फोटो टांग दें’ 

भारत में दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढ़ती है नेताओं की कमाई, करप्शन इंडेक्स में भारत 80वें नंबर पर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC ने उर्दू में जारी किया मेनिफेस्टो तो भड़के ओवैसी, कहा- मुसलमानों को लेकर ममता बनर्जी का दोहरा चरित्र
TMC ने उर्दू में जारी किया मेनिफेस्टो तो भड़के ओवैसी, कहा- मुसलमानों को लेकर ममता बनर्जी का दोहरा चरित्र
पश्चिम बंगाल चुनाव: PM मोदी से मिथुन चक्रवर्ती और हेमा मालिनी तक... BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
पश्चिम बंगाल चुनाव: PM मोदी से मिथुन चक्रवर्ती और हेमा मालिनी तक... BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
'अगर निर्वाचन आयोग प्रत्याशियों पर निर्भर हो तो निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते', सुप्रीम की जस्टिस नागरत्ना ने ECI को दी ये सलाह 
'अगर EC प्रत्याशियों पर निर्भर हो तो निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते', SC की जस्टिस ने दी ये सलाह 
51 लाख सिलेंडर की डिलीवरी, 3.6 लाख PNG कनेक्शन... देश में LPG संकट के बीच सरकार ने क्या-क्या बताया?
51 लाख सिलेंडर की डिलीवरी, 3.6 लाख PNG कनेक्शन... LPG संकट के बीच सरकार ने क्या-क्या बताया?

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: राजकुमार राव-सान्या मल्होत्रा की 'टोस्टर' का ट्रेलर | Bollywood Masala | Toaster Trailer
Khabar Filmy Hain: 'टिटहरी'-'सरके चुनर' कंट्रोवर्सी के बाद 'सजन रे' | Bollywood Masala | Badshah | Nora
Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी दफ्तरों की हफ्ते में दो दिन छुट्टी, टाइम टेबल भी बदला... पाकिस्तान-श्रीलंका के बाद अब नेपाल में गहराया तेल का संकट!
सरकारी दफ्तरों की हफ्ते में दो दिन छुट्टी, टाइम टेबल भी बदला... PAK के बाद अब नेपाल में तेल संकट!
Bareilly News: बरेली में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-टैंकर टक्कर में 5 की मौत, ड्राइवर समेत 3 घायल
बरेली में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-टैंकर टक्कर में 5 की मौत, ड्राइवर समेत 3 घायल
Watch: ऋषभ पंत का ब्लॉकबस्टर शो, सुपरमैन बन पकड़े ऐसे कैच, पलट दिया मैच; देखें वीडियो
Watch: ऋषभ पंत का ब्लॉकबस्टर शो, सुपरमैन बन पकड़े ऐसे कैच, पलट दिया मैच; देखें वीडियो
TMC ने उर्दू में जारी किया मेनिफेस्टो तो भड़के ओवैसी, कहा- मुसलमानों को लेकर ममता बनर्जी का दोहरा चरित्र
TMC ने उर्दू में जारी किया मेनिफेस्टो तो भड़के ओवैसी, कहा- मुसलमानों को लेकर ममता बनर्जी का दोहरा चरित्र
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म, एक ने 65 दिनों से जमा रखी है धाक
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म
'कोई कितना बड़ा भी गुंडा क्यों न हो...', कूचविहार में PM मोदी की हुंकार, कहा- कट, कमीशन और करप्शन से बंगाल बेहाल
'कोई कितना बड़ा भी गुंडा क्यों न हो...', कूचविहार में PM मोदी की हुंकार, कहा- कट, कमीशन और करप्शन से बंगाल बेहाल
Sugar Effects On Teeth: क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
LOTUS Programme FY2026: जापान में PhD स्कॉलर्स के लिए रिसर्च का मौका, 1000 सीटों पर आवेदन कर सकते हैं भारतीय छात्र
जापान में PhD स्कॉलर्स के लिए रिसर्च का मौका, 1000 सीटों पर आवेदन कर सकते हैं भारतीय छात्र
Embed widget