एक्सप्लोरर

'यह मोदी की गारंटी है, गांव-गांव तक पहुंची है ', जम्मू में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को परिवारवाद की राजनीति से मुक्ति मिल रही है और यह पूर्ववर्ती प्रदेश आज विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (20 फरवरी, 2024) को कहा कि विशेष दर्जा देने वाला अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर के विकास की राह में सबसे बड़ी बाधा था. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर ने सभी इलाकों और सभी क्षेत्रों में संतुलित विकास देखा है जो अब एक केंद्रशासित प्रदेश है.

जम्मू-कश्मीर के लिए 32,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं और देश के अन्य हिस्सों के लिए 13,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पहली बार जम्मू-कश्मीर में लोगों के दरवाजे पर पहुंची है.

यह मोदी की गारंटी है, बोले पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'यह मोदी की गारंटी है और यह जारी रहेगी. जब मोदी की गारंटी वाली गांव-गांव तक पहुंच रही थी तो आप लोगों ने उसका स्वागत किया.जम्मू-कश्मीर के इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब कोई सरकार उनके दरवाजे पर आई है. सरकार की योजना का जो हकदार है वो छूटेगा नहीं यही तो मोदी की गारंटी है' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर में सर्वांगीण विकास लाने में मुख्य बाधा थी, जिसे भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने निरस्त कर दिया. पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर को परिवारवाद की राजनीति से मुक्ति मिल रही है और यह पूर्ववर्ती प्रदेश आज विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है.

पीएम मोदी ने कहा, जम्मू-कश्मीर के विकास में सबसे बड़ी बाधा थी 370
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'एक वो दिन भी थे, जब जम्मू-कश्मीर से सिर्फ निराशा की खबरें आती थीं. बम, बंदूक, अपहरण, अलगाव... ऐसी ही बातें जम्मू-कश्मीर का दुर्भाग्य बना दी गई थीं, लेकिन आज जम्मू-कश्मीर विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है.' पीएम मोदी ने आगे कहा, 'आज हम एक नया जम्मू-कश्मीर बनते हुए देख रहे हैं. प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी दीवार अनुच्छेद-370 की थी, इस दीवार को भाजपा सरकार ने हटा दिया है. अब जम्मू कश्मीर संतुलित विकास की ओर बढ़ रहा है.'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैंने सुना है, इसी हफ्ते 370 को लेकर कोई फिल्म आने वाली है. पूरे देश में आपकी जय जयकार होने वाली है. अच्छा है, लोगों को सही जानकारी मिलेगी. नया भारत अपनी वर्तमान पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा खर्च कर रहा है. बीते 10 साल में देश में रिकॉर्ड संख्या में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज का निर्माण हुआ है.'

यह भी पढ़ें:-
1 रॉन्ग टर्न और करीब आ गए IndiGo के 2 विमान, दिल्ली एयरपोर्ट पर टल गया बड़ा हादसा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
US Iran War: ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
तमिलनाडु में खूनी तांडव! चाय की दुकान पर बैठे लोगों पर पेट्रोल बम से हमला, तलवारों से गोदकर हत्या
तमिलनाडु में खूनी तांडव! चाय की दुकान पर बैठे लोगों पर पेट्रोल बम से हमला, तलवारों से गोदकर हत्या

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
'अब हम आपके हैं कौन नहीं बना सकता', सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं
सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
"घर वाले नहीं करवा रहे ब्याह" पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बगावती औलाद, खूब हंसे पुलिस वाले
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
Embed widget