एक्सप्लोरर

'स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0' और 'अमृत 2.0' का शुभारंभ, पीएम मोदी बोले- अब शहरों को गार्बेज फ्री बनाना लक्ष्य

पीएम मोदी ने कहा कि 10 करोड़ से ज्यादा शौचालयों के निर्माण के साथ देशवासियों ने संकल्प पूरा किया. अब ‘स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन 2.0’ का लक्ष्य कचरे के ढेर से पूरी तरह मुक्त शहर बनाना है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0' और 'अमृत 2.0' का शुभारंभ किया है. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 में देशवासियों ने भारत को खुले में शौच से मुक्त करने का संकल्प लिया था. 10 करोड़ से ज्यादा शौचालयों के निर्माण के साथ देशवासियों ने ये संकल्प पूरा किया. अब ‘स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन 2.0’ का लक्ष्य गार्बेज फ्री शहर, कचरे के ढेर से पूरी तरह मुक्त शहर बनाना है.

नदियों में कोई गंदा नाला न गिरे, यह सुनिश्चित करना है- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’मिशन अमृत के अगले चरण में देश का लक्ष्य सीवेज और सेप्टिक मैनेजमेंट बढ़ाना, अपने शहरों को वॉटर सिक्योर सिटीज बनाना और ये सुनिश्चित करना कि हमारी नदियों में कहीं पर भी कोई गंदा नाला न गिरे. स्वच्छ भारत अभियान और अमृत मिशन की अब तक की यात्रा वाकई हर देशवासी को गर्व से भर देने वाली है. इसमें मिशन भी है, मान भी है, मर्यादा भी है, एक देश की महत्वाकांक्षा भी है और मातृभूमि के लिए अप्रतिम प्रेम भी है.’’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’स्वच्छ भारत मिशन और मिशन अमृत का अगला चरण, बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने की दिशा में भी एक अहम कदम है. बाबा साहेब, असमानता दूर करने का बहुत बड़ा माध्यम शहरी विकास को मानते थे. ये उन पर एक तरह से दोहरी मार की तरह होता है. एक तो घर से दूर, और ऊपर से ऐसी स्थिति में रहना. इस हालात को बदलने पर, इस असमानता को दूर करने पर बाबा साहेब का बड़ा जोर था. स्वच्छ भारत मिशन और मिशन अमृत का अगला चरण, बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने की दिशा में भी एक अहम कदम है.''

सफाई मित्र सच्चे अर्थों में इस अभियान के महानायक- पीएम मोदी

मोदी ने कहा, ‘’हमारे सफाई मित्र, हर रोज झाड़ू उठाकर सड़कों को साफ करने वाले हमारे भाई-बहन, कूड़े की दुर्गंध को बर्दास्त करते हुए कचरा साफ करने वाले हमारे साथी, सच्चे अर्थों में इस अभियान के महानायक हैं. कोरोना के कठिन समय में उनके योगदान को देश ने करीब से देखा है. निर्मल गुजरात अभियान जब जन-आंदोलन बना था, तो उसके बहुत अच्छे परिणाम भी मिले. इससे गुजरात को नई पहचान तो मिली ही, राज्य में पर्यटन भी बढ़ा. जन-आंदोलन की ये भावना स्वच्छ भारत मिशन की सफलता का आधार है.’’

पीएम ने कहा, ‘’हमें ये याद रखना है कि स्वच्छता, एक दिन का, एक पखवाड़े का, एक साल का या कुछ लोगों का ही काम है, ऐसा नहीं है. स्वच्छता हर किसी का, हर दिन, हर पखवाड़े, हर साल, पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला महाअभियान है. स्वच्छता जीवनशैली है, स्वच्छता जीवन मंत्र है.’’

यह भी पढ़ें-

Tata Acquired Air India: एयर इंडिया को मिला खरीदार, 68 साल बाद फिर एक बार टाटा संस को मिली कमान

धर्मांतरण मामला: IAS इफ्तेखारुद्दीन के बचाव में उतरे ओवैसी, कहा- वह मुस्लिम इसलिए वायरल किया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा के लिए BJP ने 11 नामों की घोषणा की, जानें किन दो पुराने चेहरों को दोबारा नहीं मिला टिकट?
राज्यसभा के लिए BJP ने 11 नामों की घोषणा की, जानें किन दो पुराने चेहरों को दोबारा नहीं मिला टिकट?
'मुझे धक्का लगा, इस्तीफा दे रहा हूं...', CM DK शिवकुमार को किसने दिया तगड़ा झटका, डाल दिया रिजाइन
'मुझे धक्का लगा, इस्तीफा दे रहा हूं...', CM DK शिवकुमार को किसने दिया तगड़ा झटका, डाल दिया रिजाइन
मणिपुर में संदिग्ध उग्रवादी हमला, तीन लोग की मौत, सात घर जलकर राख
मणिपुर में संदिग्ध उग्रवादी हमला, तीन लोग की मौत, सात घर जलकर राख
भारत सरकार का बड़ा फैसला, भर-भरके सरकारी बॉन्ड में निवेश कर पाएंगे विदेशी, नहीं देना पड़ेगा टैक्स
भारत सरकार का बड़ा फैसला, भर-भरके सरकारी बॉन्ड में निवेश कर पाएंगे विदेशी, नहीं देना पड़ेगा टैक्स

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए निकल गया हूं, मैं अपना भविष्य...', अमेरिका से रवाना हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके
'भारत के लिए निकल गया हूं, मैं अपना भविष्य...', अमेरिका से रवाना हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
“काश वह अभी स्कूल में होता…” वैभव सूर्यवंशी से खौफ में दिखे पैट कमिंस, 15 साल के बल्लेबाज को लेकर कही बड़ी बात
“काश वह अभी स्कूल में होता…” वैभव सूर्यवंशी से खौफ में दिखे पैट कमिंस, 15 साल के बल्लेबाज को लेकर कही बड़ी बात
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
पुतिन के PM मोदी की तारीफ के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, बोले - 'आपके प्रधानमंत्री...'
पुतिन के PM मोदी की तारीफ के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, बोले - 'आपके प्रधानमंत्री...'
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा! सरकार दे रही स्कॉलरशिप, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन?
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा! सरकार दे रही स्कॉलरशिप, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन?
AI Next Big Technology: भविष्य में कितने खतरनाक साबित होंगे क्वांटम कंप्यूटर, एन्क्रिप्टेड सिस्टम को कैसे कर लेंगे हैक?
भविष्य में कितने खतरनाक साबित होंगे क्वांटम कंप्यूटर, एन्क्रिप्टेड सिस्टम को कैसे कर लेंगे हैक?
Embed widget