एक्सप्लोरर

पुतिन के भारत आने से पहले रूस जा सकते हैं पीएम मोदी, मिला है ये स्पेशल इनविटेशन

PM Narendra Modi may visit Russia: पुतिन के संभावित भारत दौरे से पहले रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 9 मई को होने वाली विक्ट्री डे परेड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है.

अगले महीने 9 मई को रूस की राजधानी मॉस्को में विक्ट्री डे परेड की 80वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी. यह परेड द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी को हराने की याद में आयोजित की जाती है. विक्ट्री डे परेड रूस के रेड स्क्वायर पर एक भव्य सैन्य परेड के रूप में होती है, जिसमें दुनियाभर से सैन्य अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल होते हैं.

इस वर्ष के विक्ट्री डे परेड में भारत की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाग लेने की संभावना पर असमंजस बना हुआ है. विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि पीएम मोदी के मॉस्को जाने को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.

इसके बजाय, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मॉस्को में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. गौरतलब है कि साल 2020 में भी राजनाथ सिंह विक्ट्री डे परेड में हिस्सा ले चुके हैं, जब भारतीय सेना के तीनों अंगों थलसेना, वायुसेना और नौसेना की एक साझा सैन्य टुकड़ी ने परेड में भाग लिया था.

शी जिनपिंग और ट्रंप को भी बुलावा

रूस इस बार विक्ट्री डे को बड़े स्तर पर मना रहा है. यही कारण है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया है. बताया जा रहा है कि शी जिनपिंग ने पहले ही रूस का न्योता स्वीकार कर लिया है.

पुतिन के भारत दौरे से पहले अहम हो सकती है ये यात्रा

माना जा रहा है कि अगर पीएम मोदी रूस जाते हैं, तो यह दौरा आने वाले महीनों में रूस के राष्ट्रपति पुतिन के संभावित भारत दौरे के लिहाज से काफी अहम हो सकता है. दोनों नेताओं की मुलाकात कई रणनीतिक और रक्षा से जुड़े मसलों पर बातचीत के लिए जमीन तैयार कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर अमित शाह बोले- साबित हो गया कि...
कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर अमित शाह बोले- साबित हो गया कि...
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget