एक्सप्लोरर

Narendra Modi Oath Ceremony: इंडिया में PM को दो बार लेनी पड़ती है शपथ, उल्लंघन पर हो सकता है बड़ा ऐक्शन; जानें- ओथ पर क्या कहता कॉन्स्टिट्यूशन

PM Narendra Modi Oath Taking Ceremony: एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी शाम सात बजकर 15 मिनट के आस-पास राष्ट्रपति भवन में पीएम पद की शपथ (तीसरी बार) लेंगे.

PM Narendra Modi Oath Taking Ceremony: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सीनियर नेता और पार्टी के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) के संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार (नौ जून, 2024) की शाम को देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. रिकॉर्ड ओथ सेरेमनी के तहत वह लगातार तीसरी बार बहुमत की सरकार वाले दूसरे पीएम (पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद) बन जाएंगे. नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी. आइए, जानते हैं कि आखिरकार शपथ के क्या मायने हैं, यह पीएम को क्यों दिलाई जाती है और दुनिया के दूसरे देशों में इसे लेकर क्या चलन और परंपरा है:

भारतीय संविधान के मुताबिक, राष्ट्रपति देश का मुखिया होता है, जबकि पीएम सरकार का सर्वेसर्वा (सर्वोच्च के संदर्भ में) होता है. संविधान की तीसरी अनुसूची में लिखे कर्तव्यों के तहत पीएम को शपथ दिलाई जाती है. वैसे तो इसे दिलाने का कोई खास कारण नहीं है पर यह एक तरह से अहम प्रक्रिया मानी जाती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शपथ पीएम को नैतिक और कानूनी रूप से वचनबद्ध करती है.

Narendra Modi Oath Ceremony: इंडिया में PM को दो बार लेनी पड़ती है शपथ, उल्लंघन पर हो सकता है बड़ा ऐक्शन; जानें- ओथ पर क्या कहता कॉन्स्टिट्यूशन

भारत में PM को लेनी पड़ती हैं दो शपथ 

सबसे रोचक बात है कि में यह शपथ संसद के सदस्यों, सुप्रीम कोर्ट के जजों, हाईकोर्ट के जजों और सीएजी को भी दिलाई जाती है. हालांकि, उन्हें सिर्फ एक बार ही ओथ लेनी पड़ती है लेकिन पीएम को इसे दो बार लेना पड़ता है. जानकारी के मुताबिक, भारतीय पीएम को पहले पद ग्रहण करने के लिए शपथ लेनी पड़ती है, जबकि उनकी दूसरी शपथ गोपनीयता से जुड़ी होती है.

Narendra Modi Oath Ceremony: इंडिया में PM को दो बार लेनी पड़ती है शपथ, उल्लंघन पर हो सकता है बड़ा ऐक्शन; जानें- ओथ पर क्या कहता कॉन्स्टिट्यूशन

…तो नरेंद्र मोदी इतने मौकों पर ले चुके हैं शपथ

  • पहलीः सात अक्तूबर 2001 को गुजरात के सीएम के नाते. वह तब 51 साल के थे. 
  • दूसरीः 22 दिसंबर 2002 को. वह तब गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे. उनकी आयु तब 52 साल थी.
  • तीसरीः 25 दिसंबर 2007 को 57 साल के नरेंद्र मोदी ने नतीजों के 10 दिन बाद गुजरात सीएम की शपथ ली थी.
  • चौथीः 26 दिसंबर 2012 को. वह तब 62 साल के थे और गुजरात सीएम बने थे.
  • पांचवींः 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की शपथ ली थी. वह तब 64 बरस के थे.
  • छठीः 30 मई 2019 को दूसरी बार नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की ओथ ली थी. वह तब 69 साल के थे.  

शपथ का कुछ ऐसा रहा है इतिहास

इतिहास के पन्नों को पलटकर देखें तो शपथ का रेफरेंस हमें रामायण और महाभारत जैसे महाग्रंथों में भी मिलता है, जहां किसी आदर्श की या फिर प्रकृति को साक्षी मानकर शपथ ली जाती थी. आगे 1873 में ब्रिटिश सरकार ने 'इंडियन कोर्ट एक्ट' लागू किया था, जिसमें धार्मिक किताबों पर शपथ लेने की बात शामिल थी.

इंडिया में शपथ के उल्लंघन पर क्या होता है? जानें

अगर संवैधानिक पद पर आसीन कोई व्यक्ति शपथ की गोपनीयता से जुड़ी सीमा का उल्लंघन करता है तब उसे महाभियोग का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, आमतौर पर कोई आपराधिक केस नहीं दर्ज किया जाता पर अगर गबन शामिल है तब क्रिमिनल केस हो सकता है.

भारत के बाहर शपथ को लेकर क्या हैं परंपराएं? 

हिंदुस्तान में पीएम को राष्ट्रपति पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हैं. हालांकि, दुनिया के दूसरे देशों में इसे लेकर अलग-अलग परंपराएं हैं. ब्रिटेन में पीएम सबसे पहले बकिंघम पैलेस जाते हैं. वहां उनकी भेंट महारानी से होती है, जिसके बाद उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया जाता है. जापान की बात करें तो वहां पीएम सम्राट के सामने पीएम औपचारिक तौर पर शपथ लेते हैं. वहां इसे धार्मिक और सांस्कृतिक रस्म के तौर पर देखा जाता है. जर्मनी में चांसलर को संसद के भीतर अध्यक्ष के सामने ओथ दिलाई जाती है.

यह भी पढ़ेंः 'BJP नहीं पूरा कर पाएगी कार्यकाल, I.N.D.I.A. से राहुल गांधी बनेंगे PM', पाकिस्तान के पूर्व मंत्री का दावा, इंडिया को चेताया भी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल
केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात
केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात
'डोकलाम में शहीद हुए जवानों को दे चुके क्लीन चिट', मोदी सरकार ने चीन के निवेश को किया आसान तो भड़की कांग्रेस
'डोकलाम में शहीद जवानों को...', मोदी सरकार ने चीन के निवेश को किया आसान तो भड़की कांग्रेस

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget