एक्सप्लोरर

Kolkata Rape Case: PM मोदी ने नहीं लिया नाम पर चेताते हुए ममता सरकार को किया साफ- सबका हो हिसाब, एकदम...

Kolkata Rape-Murder Case: पीएम की महिला सुरक्षा को लेकर ये टिप्पणी इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इस साल के अंत तक महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि तीन राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव हैं.

PM Modi on Kolkata Case: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (25 अगस्त) को महाराष्ट्र के जलगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए कोलकाता रेप-मर्डर मामले पर बिना नाम लिए महिलाओं के साथ अपराध करने वाले लोगों को चेतावनी दी. उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि अपराधियों की मदद करने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा. पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को इशारों-इशारों में कहा कि सबका हिसाब किया जाएगा और ऊपर से नीचे तक ये मैसेज बिल्कुल साफ जाना चाहिए. 

कोलकाता रेप कांड को लेकर ममता सरकार पर सवाल उठ रहा है. पश्चिम बंगाल पुलिस का सिस्टम भी सवालों के घेरे में है. यही वजह है कि पीएम मोदी ने महाराष्ट्र से ही बंगाल के अधिकारियों और वहां की सरकार को चेतावनी दी है. पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध ऐसे हैं, जिसके लिए कोई माफी नहीं दी जा सकती है. अस्पताल से लेकर स्कूल तक जिस भी स्तर पर लापरवाही होती है, वहां ऐसा करने वाले लोगों का हिसाब किया जाएगा.

महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप: पीएम मोदी

पीएम मोदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे. यहां पर कोलकाता केस का जिक्र किए बगैर उन्होंने कहा, "आज मैं एक बार फिर देश के हर राजनीतिक दल से कहूंगा और राज्य सरकार से कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप है. दोषी कोई भी हो, वो बचना नहीं चाहिए. उसको किसी भी रूप में मदद करने वाले बचने नहीं चाहिए."

उन्होंने कहा, "अस्पताल हो, स्कूल हो, दफ्तर हो या फिर पुलिस व्यवस्था... जिस भी स्तर पर लापरवाही होती है सबका हिसाब होना चाहिए. महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए हमारी सरकार कानूनों को भी लगातार सख्त कर रही है." उन्होंने कहा कि नारी की रक्षा करना एक समाज के तौर पर हमारा सबसे बड़ा दायित्व है. महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों को कड़ी सजा देने के लिए कानूनों को सख्त किया जा रहा है.

कोलकाता कांड पर क्यों बैकफुट पर आई ममता सरकार?

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार कोलकाता कांड पर बैकफुट पर आती हुई नजर आ रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि जिस आरोपी के ऊपर इस दरिंदगी का आरोप लगा है, वो खुद कोलकाता पुलिस का वॉलंटियर है. पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें सबसे पहले उसके सुसाइड की जानकारी दी गई थी. ऐसे में ममता सरकार की पुलिस पर आरोप है कि वह केस को दबाना चाह रही थी. हालांकि, पुलिस ने इस बात के इनकार किया है. 

उधर जिस आरजी कर मेडिकल कॉलेज में पीड़िता के साथ दुष्कर्म हुआ, वहां प्रदर्शन कर रहे लोगों और डॉक्टरों पर 14 अगस्त को हमला किया गया. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि वहां तोड़फोड़ की गई. बीजेपी समेत विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि ममता सरकार ने सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की. बीजेपी ने यहां तक कह दिया कि हमला करने वाले उपद्रवी टीएमसी से जुड़े हुए थे. कोलकाता पुलिस की लापरवाही ने भी ममता सरकार की मुसीबत बढ़ा दी है. 

ममता सरकार की मुसीबत इसलिए भी बढ़ रही है, क्योंकि कुछ महीने पहले संदेशखाली में महिलाओं के साथ हिंसा की खबर सामने आई थी. इसके बाद अब मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी हुई है. इन अपराधों को ममता सरकार की विफलता के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि महिला सीएम होने के बाद भी राज्य में महिलाओं के साथ अपराध रुक नहीं रहे हैं. विधानसभा चुनाव में भी इसका मुद्दा उठने वाला है.

क्यों अहम है पीएम मोदी की टिप्पणी?

पीएम मोदी की कोलकाता केस को लेकर टिप्पणी इसलिए अहम है, क्योंकि जलगांव में जिस लखपति दीदी कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए वह पहुंचे थे, वहां 11 लाख लखपति दीदी पहुंची हुई थीं. पीएम मोदी ने अपने इस बयान से दिखाया है कि उनकी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. पीएम मोदी महिलाओं को साधने के साथ ही देश की आधी आबादी को अपनी तरफ करना चाहते हैं. उनकी ये टिप्पणी इसलिए भी मायने रखती है, क्योंकि कोलकाता केस के बाद भी कई जगह महिलाओं के साथ हिंसा की खबरें सामने आई हैं. 

यह भी पढ़ें: Kolkata Doctor Rape Case LIVE: कोलकाता रेप कांड के आरोपी संजय रॉय का जेल में पॉलीग्राफी टेस्ट जारी, पूछे जा सकते हैं ये बड़े सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Israel-Lebanon War: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget