एक्सप्लोरर

Parliament Security Breach: पीएम मोदी ने संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर जताया दुख, कहा- ये घटना चिंताजनक, मामले की गहराई में जाना जरूरी

PM Modi on Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर केंद्र सरकार को लगातार विपक्ष घेरने में जुटा हुआ है. इस बीच पीएम मोदी ने इस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है.

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर राजनीतिक अपने चरम पर है. विपक्ष की तरफ से लगातार मांग की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में आकर इस मुद्दे पर बयान देना चाहिए. इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि इस मामले की जांच जरूरी है और साथ ही साथ इस केस के गहराई में जाना जरूरी है. 

दरअसल, संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन 13 दिसंबर को दो लोगों ने सदन में घुसकर स्मॉक बम से अटैक किया. स्मॉक बम की वजह से सदन में पीले रंग का धुआं फैल गया. इसके चलते सांसदों की जान को खतरा भी पैदा हुआ. हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए न सिर्फ सदन में घुसने वाले बल्कि सदन के बाहर मौजूद उनके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पीएम मोदी ने क्या कहा? 

अखबार को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने इस घटना को बेहद दुखद और चिंताजनक बताया है. उन्होंने कहा है कि इस मुद्दे पर वाद-विवाद या प्रतिरोध के बजाय इसकी गहराई में जाना जरूरी है. ऐसा करने पर ही मामले का समाधान मिल सकेगा. संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा रहा है. इन दिनों शीतकालीन सत्र भी चल रहा है, मगर सुरक्षा चूक को लेकर विपक्ष के हंगामे के बीच कई बार सदन को स्थगित करना पड़ा है. 

पीएम मोदी ने कहा कि संसद में घटित हुई घटना की गंभीरता को कम करने नहीं आंका जाना चाहिए. स्पीकर महोदम ओम बिड़ला गंभीरता के साथ इस मामले को लेकर सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं. उन्होंने बताया कि जांच एजेंसियों की तरफ से भी इस मामले की सख्ती से जांच की जा रही है. पीएम का कहना है कि इसके पीछे कौन से तत्व शामिल हैं. इसकी भी गहराई में जाना जरूरी है. एक साथ आकर समाधान ढूंढना होगा. ऐसे विषय पर प्रतिरोध से सभी को बचना चाहिए. 

13 दिसंबर को क्या हुआ? 

दरअसल, 13 दिसंबर के दिन जब देश संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी मना रहा था, तभी सदन में दो लोग घुस आए. मनोरंजन डी और सागर शर्मा नाम के दो लोगों के पास विजिटर्स पास थे, जिनके जरिए इन्होंने सदन की कार्यवाही देखने के लिए एंट्री की थी. हालांकि, दोपहर 1 बजे ये दोनों लोग विजिटर्स गैलरी से कूदकर सीधे सदन में पहुंच गए. इसके बाद अपने जूतों में छिपाकर लाए गए स्मॉक बॉम्ब का इस्तेमाल किया. इसकी वजह से सदन में धुआं फैल गया. 

जिस वक्त सदन के भीतर ये सबकुछ हो रहा था, उस समय संसद के बाहर नीलम आजाद और अमोल शिंदे नाम के दो लोगों ने भी स्मॉक कैंडल जलाए और नारेबाजी की. पुलिस ने इसके बाद इन दोनों को गिरफ्तार किया. सदन के भीतर भी पकड़े गए लोगों को पुलिस को सौंप दिया गया. वहीं, ये सब मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा मास्टरमाइंड ललित झा मौके से फरार हो गया. हालांकि, कुछ दिन पहले ही उसने पुलिस को सरेंडर किया है. इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें: संसद में सेंधमारी के लिए बने थे प्लान A और B, एक के फेल होने पर दूसरा देना था अंजाम, 'मास्टरमाइंड' ललित का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादीशुदा बहन के अफेयर से परेशान था भाई, गु्स्से में कर दी हत्या, 1 साल से पति से रह रही थी अलग
शादीशुदा बहन के अफेयर से परेशान था भाई, गु्स्से में कर दी हत्या, 1 साल से पति से रह रही थी अलग
क्रूरता की हद! पत्नी पर था शक, शख्स ने 2 मासूम बेटियों को बाल्टी में डुबोकर मार डाला, फिर पी लिया जहर
क्रूरता की हद! पत्नी पर था शक, शख्स ने 2 मासूम बेटियों को बाल्टी में डुबोकर मार डाला, फिर पी लिया जहर
तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद पर एम के स्टालिन ने किया सरकार के रुख का बचाव, जानें क्या बोले?
तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद पर एम के स्टालिन ने किया सरकार के रुख का बचाव, जानें क्या बोले?
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget