एक्सप्लोरर

PM मोदी का बड़ा बयान- ‘SC-ST एक्ट में कोई बदलाव नहीं करेगी सरकार, कानून मजबूत बनाया’

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘’कांग्रेस ने पूरी शक्ति लगा दी थी देश के इतिहास से बाबा साहेब का नामो-निशान मिट जाए.''

नई दिल्ली: एससी-एसटी एक्ट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है. पीएम मोदी ने कहा है कि हमारी सरकार इस एक्ट में कोई बदलाव नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार ने दलितों पर अत्याचार के खिलाफ कड़े कानून बनाए हैं. बता दें कि एससी-एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बदलाव के बाद देश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुए थे.

 दलितों के खिलाफ 22 अलग-अलग अपराधों से बढ़ाकर 47 कर दिया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’हमारी सरकार में कानून के माध्यम से सामाजिक संतुलन को स्थापित करने का भी निरंतर प्रयास किया गया है. हमारी ही सरकार ने 2015 में दलितों पर होने वाले अत्याचार को रोकने के लिए कानून को और सख्त किया था.’’ उन्होंने कहा, ‘’दलितों पर होने वाले अत्याचारों की लिस्ट को 22 अलग-अलग अपराधों से बढ़ाकर 47 कर दिया है.’’

रेप कांड पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘बेटियों को न्याय मिलकर रहेगा, कोई अपराधी नहीं बचेगा’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’जब हमारी सरकार ने इस कानून को संशोधित किया, तब आरोपियों को अग्रिम जमानत न देने का जो प्रावधान था, उसे यथावत रखा गया. पीड़ितों को मिलने वाली राशि भी इसी सरकार ने बढ़ाई. इस कानून का कड़ाई से पालन हो, इसके लिए हमारी सरकार ने पहले की सरकार के मुकाबले दोगुने से ज्यादा राशि खर्च की.’’

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, ‘’जब माननीय सुप्रीम कोर्ट ने 20 मार्च को इस अधिनियम से जुड़ा फैसला दिया, तो सिर्फ 12 दिन में पुनर्विचार याचिका भी दाखिल की गई. मैं आज इस अवसर पर देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जिस कानून को हमारी सरकार ने ही सख्त किया है, उस पर प्रभाव नहीं पड़ने दिया जाएगा.’’

आरक्षण पर बोले पीएम मोदी- ‘झूठ फैला रही है कांग्रेस, भाई से भाई को लड़ाना चाहती है’

पीएम मोदी ने बताया कि एससी-एसटी पर अत्याचार से जुड़े मामलों की तेज सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट का गठन किया जा रहा है. सरकार ने पिछड़ी जातियों के सब-कैटेगरी के लिए कमीशन के गठन का निर्णय भी किया है.’’

बाबा साहेब को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘’कांग्रेस ने पूरी शक्ति लगा दी थी देश के इतिहास से बाबा साहेब का नामो-निशान मिट जाए. ये इतिहास की बहुत कड़वी सच्चाई है कि जब बाबा साहेब जीवित थे, तब भी कांग्रेस ने उनके अपमान में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी थी.’’

उन्होंने आगे कहा, ‘’आज की पीढ़ी के लिए ये जानना भी आवश्यक है कि कैसे बाबासाहेब ने कांग्रेस का असली चरित्र देश के सामने रखा था. आज की पीढ़ी के लिए, ये जानना जरूरी है कि जब कांग्रेस आरोपों से घिरती है, तो सामने वाले व्यक्ति को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए साम-दाम-दंड-भेद, हर तरह से साजिश रचने लगी है.’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘’विवादों की वजह से बाबासाहेब ने नेहरू जी के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. अपने बयान में बाबासाहेब ने एक-एक करके अपनी तकलीफों का जिक्र किया था. वजहें भी विस्तार से बताईं थीं, जिनकी वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया.’’

वीडियो देंखे-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ideas of India Summit Day 2 Live: 'भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाक को सिखाया सबक...', आइडियाज ऑफ इंडिया में बोले प्रोफेसर हर्ष वी. पंत
Live: 'भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाक को सिखाया सबक...', आइडियाज ऑफ इंडिया में बोले हर्ष वी. पंत
TMC ने राज्यसभा के लिए Ex-DGP राजीव कुमार समेत 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान तो आया BJP का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
TMC ने राज्यसभा के लिए 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान तो आया BJP का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
'हर झूठा मुकदमा गिरेगा, सच जीतेगा', दिल्ली शराब घोटाले में के कविता को मिली राहत तो बोले केटीआर
'हर झूठा मुकदमा गिरेगा, सच जीतेगा', दिल्ली शराब घोटाले में के कविता को मिली राहत तो बोले केटीआर

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: डिबेट के बीच किस मुद्दे पर भड़के फडणवीस? । Ideas Of India Summit
Delhi पुलिस पर भड़के JNU छात्र, कैंपस के बाहर भारी सुरक्षा तैनात! | Breaking | Santishree Pandit
Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
Prayagraj News: कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget