एक्सप्लोरर

PNB Scam: नीरव मोदी के यूरोप में होने की खबर, अमेरिका में मिली थी मेहुल चौकसी की लोकेशन- सूत्र

उनकी तलाश में जुटी जांच एजेंसियां जल्द ही अमेरिका और यूरोप के 4 देशों को कानूनी अनुरोध पत्र भेजने जा रही हैं जिससे अगर वो वहां हों तो उन्हें कोई मदद न मिल सके.

नई दिल्ली: 11 हज़ार 500 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में पहली कार्रवाई करते हुए जांच एजेंसियों आज पीएनबी के डिप्टी मैनेजर रत्नाकर शेट्टी को गिरफ्तार कर लिया. रत्नाकर शेट्टी पर ही नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को बैंक गारंटी देने का आरोप है. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि इस घोटाले के आरोपी मामा-भांजे कहां हैं? ये सवाल अब सबसे बड़ा बन गया है. उनकी तलाश में जुटी जांच एजेंसियां जल्द ही अमेरिका और यूरोप के 4 देशों को कानूनी अनुरोध पत्र भेजने जा रही हैं जिससे अगर वो वहां हों तो उन्हें कोई मदद न मिल सके.

आखिली बार इस घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को स्विटजरलैंड के दावोस में देखा गया. जनवरी 2018 में नीरव उस फोटो सेशन में भी दिखा जिसमें देश के प्रधानमंत्री भी थे, वही नीरव मोदी अब लापता है. भांजे नीरव मोदी के साथ मामा मेहुल चौकसी का भी कोई सुराग नहीं मिल रहा है.

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई के अनुरोध पर विदेश स्थित भारतीय दूतावासो से भी इन लोगों की सही लोकेशन के बारे में पूछा गया था लेकिन अब तक जितनी भी रिपोर्ट आई है उनमें किसी में भी लोकेशन की जानकारी नहीं दी गई है. फिलहाल दोनों के पासपोर्ट निलंबित कर दिए गए हैं.

घोटाले के बाद पीएनबी के सारे खाते फ्रीज होने का वायरल सच

सूत्रों के मुताबिक नीरव मोदी यूरोप में हो सकता है और वो लगातार एक देश से दूसरे देश जा रहा है जबकि मेहुल चौकसी की लोकेशन अमेरिका के एक शहर में पायी गई थी, हालांकि जांच में वो उस जगह पर नहीं मिला. खबर ये भी है कि जनवरी के महीने में दोनो मामा-भांजे को कुछ जगहों पर एक साथ देखा गया.

खुफिया एजेंसी के एक आला अधिकारी के मुताबिक दोनों अपने कुछ खास लोगों के संपर्क में है और जगह बदल बदल कर सलाह मशविरा कर रहे हैं.

जांच एजेंसी के आला अधिकारी ने बताया कि मामा भांजे के विदेशी खातो पर रोक के लिए जल्द ही एक कानूनी अनुरोध पत्र चार देशो को भेजा जायेगा जिसमें इनके बैंक खाते फ्रीज करने को कहा जायेगा लेकिन जब तक सरकार ये लगाम लगवायेगी तब तक मामला कहीं आगे बढ चुका होगा.

यह भी पढ़ें-

PNB Scam: सीबीआई की दूसरी FIR से बड़ा खुलासा - NDA राज में हुआ पांच हजार करोड़ का घोटाला

PNB घोटाला: अखिलेश यादव ने ली चुटकी, कहा- 'अब तो पंजाब नेशनल बैंक कैशलेस हो गई है'

पीएनबी घोटाले में पहली गिरफ्तारी, पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
संगारेड्डी के सदाशिवपेट में NH-65 पर आरटीसी बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 15 यात्री गंभीर घायल
संगारेड्डी के सदाशिवपेट में NH-65 पर आरटीसी बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 15 यात्री गंभीर घायल
राहुल गांधी की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी, ECHS फंडिंग और दिव्यांगता पेंशन पर टैक्स का मुद्दा उठाया
राहुल गांधी की वित्त मंत्री को चिट्ठी, ECHS फंडिंग और दिव्यांगता पेंशन पर टैक्स का मुद्दा उठाया

वीडियोज

Mayank Agarwal : 'नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की चांदी' । Ideas Of India Summit
Ganga Sambhaji Kadam : गंगा संभाजी कदम की कहानी रुला देगी ! । Ideas Of India Summit
Pankaj Tripathi : बोले पंकज त्रिपाठी...अब मैं घमंडी बनूंगा । Ideas Of India Summit
A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget