एक्सप्लोरर

आडवाणी ने की थी चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति वाले पैनल में CJI को रखने की मांग, पक्षपात का किया था जिक्र

Poll Panel Selection: सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश की कमेटी तीनों चुनाव आयुक्तों का चयन करेगी.

Poll Panel Selection: सरकार की तरफ से गुरुवार 10 अगस्त को संसद में एक बिल पेश किया गया, जिसमें चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर हाई पावर कमेटी का प्रावधान है, लेकिन खास बात ये है कि इस कमेटी से सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को बाहर रखा गया है. बिल के मुताबिक कमेटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता विपक्ष और पीएम की तरफ से नामित एक कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे. इससे पहले इस कमेटी में सीजेआई भी हुआ करते थे. इसी वजह से ये मामला चर्चा में है. वहीं कुछ लोग बीजेपी के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी की उस चिट्ठी को याद कर रहे हैं, जिसमें ऐसी नियुक्तियों में पक्षपात से बचने के लिए सीजेआई को कमेटी में शामिल करने की बात कही गई थी. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया है कि अब तक मुख्य चुनाव आयुक्त और बाकी चुनाव आयुक्तों को संविधान के अनुच्छेद 324(2) के मुताबिक सरकार की तरफ से नियुक्त किया जाता है, इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति संसद के बनाए गए किसी भी कानून के प्रावधानों के तहत समय-समय पर चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति कर सकते हैं. 

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था फैसला
दरअसल इस मामले को लेकर विवाद इसलिए भी हो रहा है, क्योंकि इससे सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर असर पड़ता है, जिसमें उसने कहा था कि प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश की कमेटी तीन सदस्यीय ईसीआई का चयन करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जब तक संसद इन नियुक्तियों को लेकर कानून पारित नहीं करता है, तब तक यही व्यवस्था लागू रहेगी. जिसके बाद सरकार कानून लाने की तैयारी कर रही है. बता दें कि चुनाव आयोग को लेकर पिछले कुछ सालों में कई गंभीर सवाल खड़े हुए हैं, जिनमें सबसे गंभीर मुद्दा चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को बताया गया है. 

नियुक्ति प्रक्रिया पर बीजेपी ने बदला अपना रुख
भले ही अब बीजेपी ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) को बाहर रखने का फैसला किया हो, लेकिन कुछ सालों पहले ऐसा नहीं था. जब बीजेपी सत्ता में नहीं थी तो खुद उनकी तरफ से सीजेआई को पैनल में रखने की बात कही गई थी. इसे लेकर बीजेपी संसदीय दल के तत्कालीन अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने 2 जून 2012 को तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को एक चिट्ठी लिखी थी. जिसमें चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम के गठन की बात कही गई, साथ ही कहा गया कि चीफ जस्टिस भी इस पैनल में शामिल होने चाहिए.

आडवाणी ने कही थी ये बात
चुनाव आयोग के उच्च अधिकारियों की नियुक्ति का जिक्र करते हुए तब आडवाणी ने लिखा था, “मौजूदा प्रणाली जिसके तहत चुनाव आयोग के सदस्यों को राष्ट्रपति नियुक्त करते हैं, उसमें सिर्फ प्रधानमंत्री की सलाह ली जाती है. जिससे लोगों में विश्वास पैदा नहीं होता है. ऐसे जरूरी फैसलों को सत्ताधारी पार्टी के विशेष अधिकार के तौर पर रखने से चयन प्रक्रिया में हेरफेर और पक्षपात की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. इसीलिए नियुक्ति प्रक्रिया में संशोधन करने का वक्त आ गया है."

ये भी पढ़ें : No Confidence Motion: गाय भैंस की जनगणना वाला तंज कसते हुए RSS पर भड़के गिरिधारी यादव, पीठासीन बोले- नो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में प्रीमियल पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली, मुंबई से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
प्रीमियल पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
Tamil Nadu: घरेलू हिंसा से तंग आकर पत्नी ने सोते हुए पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tamil Nadu: घरेलू हिंसा से तंग आकर पत्नी ने सोते हुए पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये, बेरोजगारों को पॉकेट मनी... बंगाल में ममता बनर्जी ने जारी किया घोषणा पत्र
सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये, बेरोजगारों को पॉकेट मनी... TMC ने जारी किया मेनिफेस्टो
Nilgiri: व्यू पॉइंट पर सेल्फी लेते वक्त 150 फीट गहरी खाई में गिरा युवक, 13 घंटे बाद रेस्क्यू
Nilgiri: व्यू पॉइंट पर सेल्फी लेते वक्त 150 फीट गहरी खाई में गिरा युवक, 13 घंटे बाद रेस्क्यू

वीडियोज

एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट, Snake Venom Case रद्द, Elvish ने कहा, सालों तक किया गया परेशान
Alvida Jumma 2026:भारत में मातम, आक्रोश! खामनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय का 'ब्लैक प्रोटेस्ट'
Protest in Israel: EID से पहले अल-अक्सा मस्जिद में फूटा स्थानीयों का गुस्सा! | Donald Trump
US Israel Iran War: खाड़ी देशों में छिड़ेगी Nuclear War? WHO के बयान से हड़कंप | Middle East | Trump
US Israel Iran War: अमेरिका ने सैन्य अभियान में खर्च किए 25 बिलियन डॉलर | Donald Trump l Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत में प्रीमियल पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली, मुंबई से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
प्रीमियल पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
Petrol Diesel Price In UP: प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के कीमतें बढ़ी, BJP ने बताया- कब होंगे दाम कम
प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के कीमतें बढ़ी, BJP ने बताया- कब होंगे दाम कम
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
Israel-US Iran War Live: ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, इस देश ने अमेरिका को हथियार देने से कर दिया इनकार
LIVE: ईरान से जंग के बीच ट्रंप को बड़ा झटका, इस देश ने अमेरिका को हथियार देने से कर दिया इनकार
IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, देखें वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर
IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, देखें वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर
'महंगाई मैन ने दिया एक और झटका', प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने कसा तंज
'महंगाई मैन ने दिया एक और झटका', प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने कसा तंज
Bihar Board Result 2026: इस हफ्ते जारी हो सकता है बिहार बोर्ड का रिजल्ट, यहां जानें पूरी डिटेल्स
इस हफ्ते जारी हो सकता है बिहार बोर्ड का रिजल्ट, यहां जानें पूरी डिटेल्स
बेंगलुरु के ऑटो में लटका मिला Meta का ID कार्ड, वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर उठने लगे सवाल
बेंगलुरु के ऑटो में लटका मिला Meta का ID कार्ड, वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर उठने लगे सवाल
Embed widget