एक्सप्लोरर

Poonch Attack: क्या PAFF ने किया IAF के काफिले पर हमला? पिछले साल दो बड़े हमलों को दिया था अंजाम, जैश से है कनेक्शन

Poonch Terror Attack News: भारतीय वायुसेना ने बताया कि काफिले को सुरक्षित कर लिया गया है और अब आगे की जांच की जा रही है. फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Poonch Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार (5 मई) को आतंकवादियों ने कायराना हरकत को अंजाम दिया. दहशतगर्दों ने भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया. इस अटैक में वायुसेना का एक सैनिक शहीद हो गया, जबकि चार अन्य घायल हो गए. पूंछ में हुए हमले में 'पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट' (पीएएफएफ) का नाम सामने आ रहा है. ये आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है. पीएएफएफ ने पिछले साल भी इसी तरह के हमले को अंजाम दिया था.

आतंकियों की तरफ से इस हमले को ऐसे समय में अंजाम दिया गया है, जब तीन हफ्ते में अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र में मतदान होने वाले हैं. रविवार (5 मई) सुबह से ही पुंछ के जंगलों में आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है. सुरक्षा बलों ने नाके लगा दिए हैं और इलाके में चेकिंग चल रही है. भारतीय सेना के अतिरिक्त बल शनिवार देर रात पुंछ में जर्रा वाली गली (JWG) पहुंचे, जो सर्च ऑपरेशन में मदद कर रहा है.

इलाज के दौरान एक जवान हुआ शहीद

भारतीय वायुसेना ने हमले के बाद बताया कि काफिले को सुरक्षित कर लिया गया है. वायुसेना ने बताया कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ में वायुसैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं. इस दौरान पांच सैनिकों को गोली लगी, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान एक वायुसैनिक शहीद हो गया. वहीं, पुंछ में हुए इस आतंकी हमले के बाद पीएएफएफ एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. ऐसे में आइए इस आतंकी संगठन के बारे में जानते हैं.

क्यों पुंछ हमले से जुड़ा पीएएफएफ का नाम? 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुंछ में हुए कायराना हमले को जिस आतंकी संगठन ने अंजाम दिया है, वह ऐसा पिछले साल भी कर चुका है. वायुसेना के काफिले पर हमले के बाद अधिकारियों ने आतंकियों के उसी समूह के अटैक में शामिल होने का संदेह जताया, जिसने पिछले साल 21 दिसंबर को पास के बुफलियाज में सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया था. इस हमले मे चार सैनिक शहीद हो गए थे, जबकि तीन अन्य घायल हुए थे. 

जैश से है पीएएफएफ का कनेक्शन

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएएफएफ आतंकी मसूद अजहर के नेतृत्व वाले जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ संगठन है. ये अक्सर ही घाटी में आतंकी हमलों को अंजाम देता रहा है. जम्मू-कश्मीर से अगस्त 2019 में जब आर्टिकल 370 को हटाया गया, तब ये आतंकी संगठन चर्चा में आया. हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हुए अधिकांश आतंकी हमलों की जिम्मेदारी पीएएफएफ ने ली है.

पीएएफएफ आतंकी हमलों को अंजाम देने के दौरान बॉडी कैमरे का इस्तेमाल करता है. इसके बाद वीडियो को रिलीज कर प्रोपेगैंडा फैलाया जाता है. गृह मंत्रालय ने पीएएफएफ को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 35 के तहत आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है. इस आतंकी संगठन ने पिछले कुछ सालों में घाटी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी दी है. 

पीएएफएफ ने कब-कब हमले को अंजाम दिया? 

दरअसल, पीएएफएफ ने पिछले साल 21 दिसंबर को सेना के काफिले पर हमला किया था. सेना के वाहन में सवार होकर सैनिक सर्च ऑपरेशन के लिए जा रहे थे, तभी सूरनकोट पुलिस थाने के अंतर्गत धेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर आतंकियों ने हमला किया. घात लगाकर किए गए इस हमले में चार जवान शहीद हो गए थे, जबकि तीन सैनिक घायल हुए.  

पिछले साल ही 20 अप्रैल को पूंछ जिले के मेंढार तहसील के भट्टा दुरियन इलाके में पीएएफएफ के आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया. इस हमले में सेना के वाहन में आग लग गई, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान घायल हुए. पीएएफएफ ने इस घटना का 2.5 मिनट का वीडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली.

यह भी पढ़ें: Poonch Terrorist Attack: पुंछ में IAF के काफिले पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, एक की हालत गंभीर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल
केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात
केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात
'डोकलाम में शहीद हुए जवानों को दे चुके क्लीन चिट', मोदी सरकार ने चीन के निवेश को किया आसान तो भड़की कांग्रेस
'डोकलाम में शहीद जवानों को...', मोदी सरकार ने चीन के निवेश को किया आसान तो भड़की कांग्रेस

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget