एक्सप्लोरर

Prashant Kishore Remark: प्रशांत किशोर ने दी राहुल गांधी को पीछे हटने की सलाह तो भड़की कांग्रेस, जानें क्या कहा

Congress Vs Prashant Kishore: राहुल गांधी को ब्रेक लेने को लेकर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की ओर से द‍िए गए सुझाव पर अब कांग्रेस ने पलटवार क‍िया है. 

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के ल‍िए मतदान की तारीख अब बेहद नजदीक है. चुनाव प्रचार में कांग्रेस ने भी पूरी ताकत झोंकी हुई है. इस बीच कांग्रेस, खासकर राहुल गांधी को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की ओर से द‍िया गया सुझाव पार्टी को रास नहीं आया है. कि‍शोर ने राहुल गांधी को सलाह दी थी कि यदि सबसे पुरानी पार्टी को आगामी लोकसभा चुनावों में मनमाफ‍िक र‍िजल्‍ट हास‍िल नहीं होता है तो 'पीछे हटने' पर विचार कराना चाह‍िए.

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक, राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के सुझाव पर कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार (8 अप्रैल) को कहा क‍ि वो सलाहकारों की ट‍िप्‍पणियों पर जवाब नहीं देती हैं. राजनीतिक लोगों के बारे में बात करें, सलाहकारों पर जवाब देने का कोई मतलब नहीं है? 

'10 साल से कर रहे एक ही काम, ब्रेक ले लें'  

रविवार (7 अप्रैल) को प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को लेकर कहा था क‍ि उनको एक ऐसे शख्स की जरूरत है जो वह काम करे जोकि उनके हिसाब से सही हो. ऐसे में मेरी सलाह है कि अब उन्‍हें ब्रेक ले लेना चाहिए. जब 10 साल से एक ही काम कर रहे हैं और सफल नहीं हो रहे हैं तो ब्रेक लेने में कोई बुराई नहीं है. उन्‍होंने कहा था क‍ि राहुल गांधी अपने कोर एजेंडे के लिए पार्टी चला रहे हैं.  

सोनिया गांधी के 1991 के फैसले का भी क‍िया जिक्र

प्रशांत किशोर ने सोनिया गांधी के 1991 के उस फैसले का भी जिक्र क‍िया जो उन्होंने राजीव गांधी की हत्‍या के बाद लिया था. उस समय उन्‍होंने खुद (सोनिया गांधी) को राजनीति से दूर रहने और साल 1991 में पीवी नरसिंह राव को देश का प्रधानमंत्री बनाने का फैसला लिया था.  

प्रशांत क‍िशोर ने यह भी कहा था क‍ि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लगता है कि वो सब कुछ जानते हैं. यद‍ि उनको ऐसा लगता है तो आपको मदद की जरूरत नहीं है. इस स्‍थ‍िति में आपकी कोई भी  मदद नहीं कर सकता है. 

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi: 'चीनी सैनिकों का मुकाबला नहीं कर पाएंगे अग्निवीर,' राहुल गांधी बोले- सरकार में आते ही खत्म कर देंगे योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget