एक्सप्लोरर

आप ब्राह्मण हो, बिहार में कैसे चलेगा? इस सवाल पर क्या बोले प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र के नाम पर बिहार में खूब वोट पड़े, लेकिन उनकी जाति के कितने ही लोग वहां रहते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी आंधी थी इसलिए लोगों ने उन्हें वोट किया.

राजनीतिक रणनीतिकार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में जाति के महत्व पर कहा कि यहां जाति का उतना ही महत्व है जितना दूसरे राज्यों में है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस से लेकर बीजेपी को कई चुनाव में बिहार से भर-भर कर वोट मिले हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि यहां लोग उनके नाम पर वोट कर रहे हैं, लेकिन क्या उनकी जाति के लोग यहां रहते हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि किसी व्यक्ति, घटना या नेरेटिव से समाज में लहर बनती है, जिसकी वजह से वोट पड़ते हैं. अगर कोई ये कहता है कि इसलिए हार गए क्योंकि जाति के वोट दूसरे को पड़ गए तो यह गलत है. इसकी वजह ये है कि समाज में उनकी पात्रता नहीं बनी.

प्रशांत किशोर ने उस सवाल पर यह जवाब दिया, जिसमें उनसे पूछा गया कि वह ब्राह्मण हैं तो बिहार की राजनीति में वह कहां फिट बैठते हैं. इस पर प्रशांत किशोर ने कहा, 'जो लोग बिहार को बढ़ते हुए देखना नहीं चाहते हैं, वो ऐसे कहते हैं कि बिहार में तो कुछ हो ही नहीं सकता. वहां सब जाति पर ही है.  मैं डिटेल में समझाना चाहता हूं. मैंने हर जगह चुनाव करवाए हैं. हर जगह चुनाव की इतनी ही महत्ता है, जितनी बिहार में है. जब आप चुनाव लड़ते या लड़ाते हैं तो आपको सारे पहलुओं को देखना पड़ता है, उसमें जाति भी एक सच्चाई  है. जाति को समझना और जाति की राजनीति करना ये दो बातें हैं. आपको समझ होनी चाहिए.' 

1984 में कैसे कांग्रेस ने किया स्वीप?
प्रशांत किशोर ने 1984 और 1989 के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस और बी.पी. सिंह की जीत इसलिए हुई क्योंकि उनकी लहर थी. जैसे इंदिरा गांधी की मृत्यु से एक माहौल बना और कांग्रेस ने 1984 में बिहार में स्वीप किया. उन्होंने कहा, 'जातियों का अनुपात तो वही रहता है, जो 1984 में था वही आज है तो कांग्रेस क्यों जीत गई. आप कहेंगे कि इंदिरा गांधी जी की मौत से उपजी हुई सहानुभूति की वजह से लहर थी इसलिए कांग्रेस जीत गई. 1989 में उसी बिहार में बी.पी. सिंह की पार्टी जनता दल जीतकर आई, उसने स्वीप किया. मैं पूछूंगा जाति तो उस समय भी थी, तो क्या हुआ. आप कहेंगे नहीं प्रशांत जी उस समय बोफोर्स को लेकर एक बहुत बड़ा माहौल बन गया था. एंटी करप्शन के नेरेटिव पर चुनाव लड़ा गया था, बीपी सिंह की लहर थी इसलिए चुनाव जीत गए.'

2014 में पीएम मोदी को बिहार में मिले वोट, बोले प्रशांत किशोर
उन्होंने 2014 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत की बात की और कहा कि मोदी लहर थी, जिसकी वजह से बीजेपी को खूब वोट पड़े. प्रशांत किशोर ने कहा, '2014 में नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव सबके रहते हुए बीजेपी जीत गई क्योंकि मोदी जी की आंधी थी. ये तीनों उदाहरण आपको क्या बताते हैं कि अगर कोई व्यक्ति या कोई घटना ऐसी हो जो लोगों के दिल में बैठ जाए तो समाज में वो ताकत है कि वो जातियों से ऊपर उठकर वोट करता है. आपको ये देखना है कि लहर क्यों बनी. वो किसी व्यक्ति, घटना या नेरेटिव से बन सकती है, लेकिन मूल बात ये है कि अगर लहर बन जाए तो क्या समाज में वो ताकत है कि जातियों से ऊपर उठकर वोट करे. पीछे का अनुभव बताता है कि वो ताकत है इसलिए समाज को दोष देना गलत है.'

मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर क्या बोले प्रशांत किशोर?
उन्होंने कहा कि जब कोई घटना या नेरेटिव या व्यक्तित्व नहीं होता तो समाज सोचता है कि चलो अपनी जाति वाले को वोट देते हैं तो जब कोई हारता है तो कहता है कि हम तो जीत रहे थे और जाति के वोटों की वजह से हार गए. ये कहना गलत है कि हम इसलिए हार गए क्योंकि सब जाति वाला दूसरे को वोट कर गया. मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि बनना चाहेंगे या नहीं चाहेंगे की बात नहीं है. मैं एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाना चाहता हूं, जिससे सत्ता का परिवर्तन हो. सत्ता परिवर्तन ऐसे लोगों के साथ हो, जिनकी सोच सही हो, जो व्यवस्था परिवर्तन में परिवर्तित हो.

यह भी पढ़ें:-
फॉर्म हाउस में खाना खाया, अंजाम भुगतने की दी धमकी... पंजाब के इस गांव में घूमते दिखे 2 आतंकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी रोहित सोलंकी को किया गिरफ्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
US Iran War: ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget