एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election Result 2024: BJP की सीटें हुईं कम तो प्रशांत किशोर ने एग्जिट पोल से कर ली 'तौबा'! जानें क्या बोले

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी है. प्रशांत ने स्वीकार किया कि 2024 चुनाव के लिए की गई उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हुई.

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले एग्जिट पोल में दावा किया गया था कि इस बार बीजेपी और NDA गठबंधन को 350 से 400 के बीच सीटें आएंगी, लेकिन जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आए तो सारे एग्जिट पोल फेल हो गए. बीजेपी सिर्फ 240 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई, जबकि कांग्रेस को 99 सीटों पर संतोष करना पड़ा.

लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी है. एग्जिट पोल के आंकड़ों पर प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं और मेरे जैसे विश्लेषक द्वारा बताए गए सभी नंबर गलत साबित हुए. हम इसके लिए तैयार हैं. अब हम चुनावों में सीटों की संख्या के बारे में बात नहीं करेंगे.

एग्जिट पोल पर क्या बोले प्रशांत किशोर

दरअसल, प्रशांत किशोर ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में एग्जिट पोल पर बात की. प्रशांत किशोर ने स्वीकार किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए की गई उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हुई. उन्होंने कहा कि मैं अपने चुनाव पूर्व आकलन में गलतियों के लिए माफी मांगने को तैयार हूं, मैं अब चुनाव के नतीजों से पहले सीटों की संख्या के बारे में बात नहीं करूंगा. मैंने जो आकलन किया था वह गलत साबित हुआ. हमने कहा था कि बीजेपी को 300 के करीब सीटें मिलेंगी और उन्हें 240 सीटें मिलीं, लेकिन मैंने पहले यह भी कहा था कि गुस्सा है, लेकिन नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई व्यापक असंतोष नहीं है.

प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी हुई फेल

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि बीजेपी साल 2019 के चुनाव के अपने प्रदर्शन को इस बार फिर दोहराएगी और लगभग 300 सीटें जीतेगी. हालांकि, उनकी भविष्यवाणियां धरी की धरी रह गईं. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी सिर्फ 240 ही जीत पाई और बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई, लेकिन NDA गठबंधन को बहुमत मिल गया और उन्होंने 293 सीटों पर जीत हासिल की.

यह भी पढ़ें- Modi 3.0 Oath Ceremony: 'गिर जाएगी NDA सरकार', PM मोदी के शपथ ग्रहण से पहले ममता बनर्जी की बड़ी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण बिल कब लाएगी सरकार? पता चल गई तारीख, ऐसे कराया जाएगा पास
महिला आरक्षण बिल कब लाएगी सरकार? पता चल गई तारीख, ऐसे कराया जाएगा पास
तमिलनाडु: BJP प्रदेश उपाध्यक्ष नागराजन पर छेड़छाड़-जबरदस्ती का आरोप, महिला ने PM मोदी से लगाई गुहार
तमिलनाडु: BJP प्रदेश उपाध्यक्ष नागराजन पर छेड़छाड़-जबरदस्ती का आरोप, महिला ने PM मोदी से लगाई गुहार
Delimitation In Lok Sabha: किस राज्य में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें, टॉप पर कौन? ये रही पूरी लिस्ट
किस राज्य में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें, टॉप पर कौन? ये रही पूरी लिस्ट
6 बच्चों की मां ने 7वीं संतान का किया सौदा, गरीबी के बोझ तले दबी महिला ने 12 हजार में बेटी को बेचा
6 बच्चों की मां ने 7वीं संतान का किया सौदा, गरीबी के बोझ तले दबी महिला ने 12 हजार में बेटी को बेचा

वीडियोज

Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: ईरान ने अमेरिका की नाक में किया दम, तीन हफ्ते में 20 एयरक्राफ्ट को पहुंचाया नुकसान, तेल अवीव पर भी फेंका क्लस्टर बम
Live: ईरान ने अमेरिका की नाक में किया दम, तीन हफ्ते में 20 एयरक्राफ्ट को पहुंचाया नुकसान, तेल अवीव पर भी फेंका क्लस्टर बम
Delhi Budget Session 2026 LIVE: सीएम रेखा गुप्ता ने खोला पिटारा, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप! 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल
LIVE: सीएम रेखा गुप्ता ने खोला पिटारा, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप! 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं सैन्य महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
Iranian President Pezeshkian: ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
RBSE 5th 8th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 5वीं-8वीं का रिजल्ट, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, ऐसे देखें अपने नतीजे
राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 5वीं-8वीं का रिजल्ट, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, ऐसे देखें अपने नतीजे
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, कितने परसेंट स्टूडेंट हुए पास?
राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, कितने परसेंट स्टूडेंट हुए पास?
Embed widget