एक्सप्लोरर

PM मोदी, नीतीश कुमार से कांग्रेस तक हर किसी से प्रशांत किशोर की क्यों बिगड़ जाती है बात? खुद दिया जवाब

Prashant Kishore: चुनावी चाणक्य प्रशांत किशोर ने ABP न्यूज से कहा कि अगर वे नीतीश के साथ होते तो जो दुर्दशा आज नीतीश कुमार की हो रही है, वही प्रशांत किशोर की होती. पीके ने नीतीश को पलटूराम कहा है.  

Prashant Kishore Interview: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नई पार्टी जनसुराज का गठन कर दिया है. नई पार्टी के ऐलान के बाद पीके ने एबीपी से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी, नीतीश कुमार से लेकर ममता बनर्जी और कांग्रेस से बात बिगड़ने से जुड़े सवाल का भी जवाब दिया. 

प्रशांत किशोर से पूछा गया कि उन्होंने बीजेपी के साथ काम किया. इसके बाद नीतीश कुमार, कांग्रेस, ममता बनर्जी के लिए काम किया. लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनकी हर जगह क्यों बात बिगड़ जाती है? इस सवाल के जवाब में पीके ने कहा, क्योंकि प्रशांत किशोर उनके साथ रहकर दलाली नहीं करना चाहते हैं. प्रशांत किशोर असंवैधानिक पावर सेंटर नहीं बनना चाहते हैं.

पीके ने कहा कि जब आप किसी को चुनाव जिताते हैं, तो सबसे आसान काम होता है कि उन्हीं के साथ बने रहिए और ग्लोरीफाइड दलाल बन जाइए. नौकरशाहों की पोस्टिंग, ट्रांसफर कराइये, ठेकेदारों को ठेका दिलाइए. 

'प्रशांत किशोर का लक्ष्य दलाली करना नहीं'

प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टियां तो चाहती हैं कि मैं पार्टी में रहकर नेताओं को टिकट दिलाता रहूं और पैसा कमाता रहूं, लेकिन वे ये सब नहीं कर सकते हैं, जिसकी वजह से उनकी चुनाव जिताने के बाद पार्टी के बड़े नेताओं से अनबन हो जाती है. प्रशांत किशोर ने कहा कि उनका लक्ष्य ये सब करना नहीं है, इसलिए जो जीते उनको मुबारक, उनको मदद की लोग चाहते थे इसलिए वो जीते और मैं अपनी यात्रा में आगे बढ़ गया. 

नीतीश कुमार से प्रशांत कैसे हुए अलग?

प्रशांत किशोर से जब पूछा गया कि आपका नीतीश कुमार के साथ तो अच्छा बनता था, पार्टी में नंबर दो के नेता बन गए, फिर अचानक क्या हो गया? इसका जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार को तब छोड़ दिया, जब पार्टी की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी सीएए और एनआरसी के विरोध में रहेगी, जबकि संसद में उन्होंने इसके पक्ष में वोटिंग की.

प्रशांत किशोर ने कहा कि इसका विरोध करने पर उनको पार्टी से निकाल दिया गया और यह अच्छा हुआ नहीं जो दुर्दशा आज नीतीश की हो रही है, वही उनकी होती. नीतीश कुमार की छवि आज देश में पलटू राम की तरह है.

यह भी पढ़ेंः India-Pakistan Rice: भारत-पाकिस्तान में अब चावल को लेकर छिड़ी 'जंग', कहीं और कंगाल न हो जाए पड़ोसी मुल्क!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!
दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!
'कौन देख रहा...', NCERT के चैप्टर में गलती पर गुस्से में PM मोदी, बड़ा कदम उठाएगी सरकार
'कौन देख रहा...', NCERT के चैप्टर में गलती पर गुस्से में PM मोदी, बड़ा कदम उठाएगी सरकार
सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
'मैंने जब कहा कि मैं पद त्याग रहा हूं...',  उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद पहली बार बोले जगदीप धनखड़ 
'मैंने जब कहा कि मैं पद त्याग रहा हूं...',  उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद पहली बार बोले जगदीप धनखड़ 

वीडियोज

Crime News: बेवफा का 'यार'...दिलजले साजन का 'शिकार' ! | Sansani
BMC Budget 2026-27 | ₹80,952 Crore | Roads, Water, Health & Infrastructure Highlights | Paisa Live
Avimukteshwaranand Controversy: गुप्त दरवाजे, स्वीमिंग पूल और खजाना! आश्रम पर चौंकाने वाला खुलासा
Chitra Tripathi: उमर खालिद से कैसे जुड़े राहुल के तार? | Delhi AI Summit | Himachal Police
Bharat Ki Baat: उमर खालिद से राहुल की तुलना! | Rahul Gandhi | BJP Poster | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!
दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!
'मुजफ्फरनगर जल रहा था और बाप-बेटे सैफई में..', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला
'मुजफ्फरनगर जल रहा था और बाप-बेटे सैफई में..', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला
IND vs WI: जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार जीत से क्या सेमीफाइनल पहुंची टीम इंडिया? पढ़िए पूरा समीकरण
जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार जीत से क्या सेमीफाइनल पहुंची टीम इंडिया? पढ़िए पूरा समीकरण
'मैंने जब कहा कि मैं पद त्याग रहा हूं...',  उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद पहली बार बोले जगदीप धनखड़ 
'मैंने जब कहा कि मैं पद त्याग रहा हूं...',  उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद पहली बार बोले जगदीप धनखड़ 
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
UP Weather: यूपी में मार्च से पहले ही पारा हाई, तीखी धूप ने बढ़ाई गर्मी, IMD ने नोएडा से लखनऊ तक दिया अलर्ट
यूपी में मार्च से पहले ही पारा हाई, तीखी धूप ने बढ़ाई गर्मी, IMD ने नोएडा से लखनऊ तक दिया अलर्ट
दूल्हे को भारी पड़ा ओवर कॉन्फिडेंस, दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज पर चढ़ा तो दोनों गिरे, वीडियो वायरल 
दूल्हे को भारी पड़ा ओवर कॉन्फिडेंस, दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज पर चढ़ा तो दोनों गिरे, वीडियो वायरल 
Child Height Growth Tips: 6 फुट से कम नहीं रहेगी आपके लाडले की लंबाई, आज से ही खिलाना शुरू कर दें ये चीजें
6 फुट से कम नहीं रहेगी आपके लाडले की लंबाई, आज से ही खिलाना शुरू कर दें ये चीजें
Embed widget