एक्सप्लोरर

नायडू-मोदी के बीच नहीं बनी बात, टीडीपी के दोनों मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

जानकारों की मानें तो चंद्रबाबू नायडू ने एनडीए छोड़ने का जो फैसला किया उसी पर कायम रहेंगे. 2019 में आंध्र प्रदेश में चुनाव होगे, ऐसे में नायडू के लिए गठबंधन तोड़ने की बात लकेर जनता के बीच जा सकते हैं.

नई दिल्ली:  2019 के आम चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी सरकार को बड़ा झटका लगा है. आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा न मिलने से नाराज टीडीपी के दोनों मंत्रियों ने केंद्र सरकार से इस्तीफा दे दिया है. दोनों मंत्रियों ने आज शाम प्रधानमंत्री से मुलाकात कर इस्तीफा दिया. अशोक गजपति राजू के पास विमान मंत्रालय था तो वहीं वाई एस चौधरी विज्ञान और तकनीकी मंत्रालय में राज्य मंत्री थे.

इस्तीफा देने के बाद वाइएस चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''हम एनडीए का हिस्सा बने रहेंगे लेकिन कोई मंत्री पद नहीं लेंगे. मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है.'' उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि हमें यह उम्मीद करनी चाहिए कि प्रधानमंत्री इन मामलों को देखेंगे. यह संबंधित मंत्रियों को को देखना है, महत्वपूर्ण समय निकल चुका है.''

मोदी-नायडू के बीच 20 मिनट हुई बात आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा ना दिए जाने से नाराज चंद्रबाबू नायडू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. दोनों के बीच ये बातचीत करीब बीस मिनट तक चली. सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा भी हुई.

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देना संभव नहीं: जेटली कल वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साफ कहा था कि आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देना संभव नहीं है. विशेष राज्य से मतलब स्पेशल आर्थिक पैकेज होता है जो हर राज्य को दिया जाना संभव नहीं है. वित्त मंत्री ने कहा, ''डिवीजन के दौरान आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य देने का वादा किया गया था तब विशेष राज्य का दर्जा देने का प्रावधान होता था. 14वें वित्तीय आयोग की रिपोर्ट आई जो संवैधानिक है, उसमें कहा गया कि ऐसा दर्जा नहीं दिया जा सकता.''

राहुल गांधी ने किया विशेष दर्जा देने का वादा टीडीपी लगातार आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर संसद के अंदर से लेकर बाहर तक प्रदर्शन कर रही थी. राहुल गांधी भी जंतर मंतर पर टीडीपी के प्रदर्शन में शामिल हुए थे और वादा किया था कि अगर यूपीए 2019 में सत्ता में आई तो सबसे पहले आंध्र को विशेष दर्जा देने पर फैसला होगा. आंध्र प्रदेश में अभी टीडीपी की सरकार है.

TDP के जाने के बाद YRS कांग्रेस से हाथ मिला सकती है BJP चंद्रबाबू नायडू पहले भी एनडीए से एक बार बाहर जा चुके हैं. चंद्रबाबू नायडू अगर कांग्रेस से हाथ मिलाते हैं तो बीजेपी भी नए विकल्प पर विचार करेगी. नायडू की पार्टी के अलावा वाईएसआर कांग्रेस इस वक्त आंध्र में काफी मजबूत पार्टी है. ऐसे में बीजेपी और वाईएसआर कांग्रेस 2019 के लिए साथ आ सकते हैं.

ये है आंध्र प्रदेश की सीटों का हिसाब 2014 के लोकसभा चुनाव में आंध्र की 25 सीटों में से टीडीपी को 15, वाईएसआर कांग्रेस को आठ और बीजेपी को दो सीट पर जीत मिली थी. कांग्रेस का न तो लोकसभा में खाता खुला था और ना ही विधानसभा में ही. अब कांग्रेस को साझेदार की तलाश है तो टीडीपी के हटने के बाद बीजेपी को भी मजबूत साथी चाहिए. यानी राज्य में ये दो खेमे बन सकते हैं. टीडीपी का साथ छूटने से क्या होगा? 2014 में आंध्र के चुनाव में चार प्लेयर थे. टीडीपी और बीजेपी साथ थी जबकि कांग्रेस और वाईएसआर कांग्रेस अलग अलग थीं. 2014 के लोकसभा चुनाव में टीडीपी को 29 फीसदी और बीजेपी को 8.5 फीसदी वोट मिले थे. जबकि वाईएसआर कांग्रेस को भी 29 फीसदी वोट मिले थे और कांग्रेस को यहां 11.5 फीसदी वोट मिले थे. आंध्र में बीजेपी अकेले किसी का मुकाबला नहीं कर सकती. इसलिए टीडीपी का साथ छूटता है तो वाईएसआर कांग्रेस से इसका गठबंधन तय है. इसका फायदा आंध्र और तेलंगाना दोनों में होगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी को दिया टिकट
बंगाल में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी को दिया टिकट
LPG Gas Crisis: अमेरिका-ईरान युद्ध ने बढ़ाया सिरदर्द! LPG नहीं मिली तो केरोसिन के चूल्हे पर खाना बनवा रहे ढाबा मालिक
अमेरिका-ईरान युद्ध ने बढ़ाया सिरदर्द! LPG नहीं मिली तो केरोसिन के चूल्हे पर खाना बनवा रहे ढाबा मालिक
'जीरो सीट वाली पार्टी को...', केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले शशि थरूर, बीजेपी पर कसा तंज
'जीरो सीट वाली पार्टी को...', केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले शशि थरूर, बीजेपी पर कसा तंज
West Bengal Election 2026: 'BJP लोगों को मछली, मांस और अंडा...' पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में ममता बनर्जी का जोरदार हमला
'BJP लोगों को मछली, मांस और...' बंगाल की रैली में ममता का पलटवार, केंद्र को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Iran- Israel War: ईरान युद्ध में बुरे फंसे ट्रंप, अपने ही देश में विरोध झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?
शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे PAK के डिप्टी PM इशाक डार, स्टेज पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे इशाक डार, मंच पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत, वीडियो वायरल
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत
Middle East CBSE Board Result 2026: हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
Embed widget