एक्सप्लोरर

'भारत में भी बनेंगे कई सिंगापुर', बोले पीएम मोदी, सेमीकंडक्टर पर साइन हुआ MoU

PM Modi Singapore Visit: विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा हुई और इन संबंधों को "व्यापक रणनीतिक साझेदारी" के स्तर तक पहुंचाने का फैसला लिया गया.

PM Modi Singapore Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने गुरुवार, 5 सितबंर को सिंगापुर में एक अहम बैठक की, जिसमें दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को "व्यापक रणनीतिक साझेदारी" के स्तर तक बढ़ाने का फैसला लिया गया. इस बैठक में दोनों नेताओं ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग सहित चार समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए. 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह बैठक दोनों देशों के संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत है. दोनों नेताओं ने उन्नत विनिर्माण, डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास और संपर्क सुविधा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की गहन समीक्षा की.

आर्थिक सहयोग में वृद्धि

विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा की और इन संबंधों को "व्यापक रणनीतिक साझेदारी" के स्तर तक पहुंचाने का निर्णय लिया. इस साझेदारी से भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति को भी बढ़ावा मिलेगा.

आर्थिक संबंधों पर चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर को भारत का प्रमुख आर्थिक साझेदार बताया और इस बात पर जोर दिया कि सिंगापुर के निवेशकों के लिए भारत में अपार अवसर मौजूद हैं. दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश प्रवाह को और बढ़ाने का आह्वान किया.

साझेदारी के क्षेत्रों की पहचान

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि भारतीय अर्थव्यवस्था में लगभग 160 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश के साथ सिंगापुर एक महत्वपूर्ण साझेदार है. उन्होंने सुरक्षा, समुद्री जागरूकता, शिक्षा, एआई, फिनटेक, नई प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और ज्ञान साझेदारी के क्षेत्रों में मौजूदा सहयोग की समीक्षा की.

सांस्कृतिक संबंधों में नई पहल

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर में भारत का पहला तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्र खोलने की घोषणा की, जो दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगा. उन्होंने वोंग को भारत आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे वोंग ने स्वीकार कर लिया.

भविष्य की योजनाएं और संबंधों का महत्व

प्रधानमंत्री वोंग ने अपने वक्तव्य में कहा कि सिंगापुर और भारत के बीच गहरी और स्थायी मित्रता है, जो मजबूत आर्थिक संबंधों और आपसी संबंधों पर आधारित है. दोनों नेताओं ने 2025 में द्विपक्षीय संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के जश्न पर भी चर्चा की.

प्रधानमंत्री मोदी ने वोंग के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि सिंगापुर के 4जी नेतृत्व में देश और भी तेजी से प्रगति करेगा. उन्होंने कहा कि भारत में भी कई सिंगापुर बनाने की दिशा में काम जारी है, और दोनों देशों के बीच साझेदारी इस दिशा में एक पथ-प्रदर्शक तंत्र है.

(पीटीआई-भाषा के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें:

Shooter Firing outside Israel Embassy : इजराइल दूतावास के बाहर शूटर ने बरसाईं गोलियां, हड़कंप मचा, लोग चिल्लाए भागो भागो, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, मनीषा वाघमारे की जमानत याचिका खारिज
नीट पेपर लीक मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, मनीषा वाघमारे की जमानत याचिका खारिज
India Nuclear Weapons: भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार किए तैनात! नई रिपोर्ट से पाक-चीन को लगेगा 440 वोल्ट का झटका
भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार किए तैनात! नई रिपोर्ट से पाक-चीन को लगेगा 440 वोल्ट का झटका
अब चीन-पाकिस्तान सीमा तक तेजी से पहुंचेंगे जोरावर, अर्जुन और टी-90 टैंक, सेना की ताकत कई गुना बढ़ेगी
अब चीन-पाकिस्तान सीमा तक तेजी से पहुंचेंगे जोरावर, अर्जुन और टी-90 टैंक, सेना की ताकत कई गुना बढ़ेगी
PoK में शहबाज-मुनीर के खिलाफ बगावत, मुजफ्फराबाद से रावलकोट तक विरोध प्रदर्शन, PAK आर्मी ने दागे गोले-कारतूस
PoK में शहबाज-मुनीर के खिलाफ बगावत, रावलकोट से मुजफ्फराबाद तक प्रदर्शन, PAK आर्मी ने दागे कारतूस

वीडियोज

PoK Protests: PoK में उग्र हुआ प्रदर्शन, पाक सेना को खदेड़ा!| Asim Munir |Shehbaz Sharif | Breaking
PoK Protests: नए वीडियो ने बढ़ाई पाकिस्तान की टेंशन! | Asim Munir | Shehbaz Sharif | Pakistan
Iran-US-Israel War Update: युद्ध रुकते ही ईरानकी ट्रंप को खुली चेतावनी! | Netanyahu | Trump
Khan Sir Controversy: खान सर की गिरफ्तारी पर आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Breaking
गीता मां ने 52 साल की उम्र में सीक्रेट शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं-

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: US-ईरान जंग के 100 दिनों में कितनी तबाही? मुज्तबा जख्मी, खामेनेई समेत 3,593 लोगों की मौत और 10 लाख से ज्यादा बेघर
US-ईरान जंग के 100 दिनों में कितनी तबाही? खामेनेई समेत 3,593 लोगों की मौत, अब हालात क्या?
2029 चुनाव में कौन होगा INDIA का PM फेस, उद्धव ठाकरे गुट ने कर दिया तय? बैठक में उठे ये 2 सवाल
2029 चुनाव में कौन होगा INDIA का PM फेस, उद्धव ठाकरे गुट ने कर दिया तय? बैठक में उठे ये 2 सवाल
Watch: एक छोर पर दोनों बल्लेबाज, विरोधी खिलाड़ी के जूते से रुका बल्ला; रन आउट देख उड़ जाएंगे होश
एक छोर पर दोनों बल्लेबाज, विरोधी खिलाड़ी के जूते से रुका बल्ला; रन आउट देख उड़ जाएंगे होश
'मुझे मर्द पसंद हैं...' जेंडर चेंज करा लड़की बनीं अनाया बांगर ने सरेआम किया अपनी सेक्शुअलिटी का एलान
'मुझे मर्द पसंद हैं...' जेंडर चेंज करा लड़की बनीं अनाया बांगर ने सरेआम किया अपनी सेक्शुअलिटी का एलान
ट्रंप ने शी जिनपिंग को दिया बड़ा झटका, अमेरिका ने अलीबाबा और BYD समेत इन चीनी कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट
ट्रंप ने जिनपिंग को दिया बड़ा झटका, US ने अलीबाबा-BYD समेत इन चीनी कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, मनीषा वाघमारे की जमानत याचिका खारिज
नीट पेपर लीक मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, मनीषा वाघमारे की जमानत याचिका खारिज
'PDA की वजह से सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया', अखिलेश के करीबी नेता ने लगाया बड़ा आरोप
'PDA की वजह से सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया', अखिलेश के करीबी नेता ने लगाया बड़ा आरोप
इस शख्स के पास है 800 करोड़ रुपये की कार, डिजाइन ऐसा कि देखने के लिए लग जाती है भीड़
इस शख्स के पास है 800 करोड़ रुपये की कार, डिजाइन ऐसा कि देखने के लिए लग जाती है भीड़
Embed widget