एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे आनंदपुर धाम का दौरा, मंदिर में पूजा, जानें क्या है शेड्यूल

PM Modi Anandpur Dham Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस साल यह दूसरा मध्य प्रदेश दौरा है. इसके पहले PM मोदी छतरपुर के बागेश्वर धाम के अस्पताल के भूमि पूजन प्रोग्राम में बागेश्वर धाम गए थे.

PM Modi Anandpur Dham Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (11 अप्रैल) को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में आनंदपुर धाम का दौरा करेंगे. इस आध्यात्मिक दौरे के दौरान वे गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे. इसके साथ ही एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी यहां लगभग 2 घंटे बिताएंगे. वह करीब 3:15 बजे ईसागढ़ में स्थित गुरु जी महाराज मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेंगे. इसके एक घंटे बाद वे आनंदपुर धाम परिसर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे.

मोदी श्री परमहंस अद्वैत मत के प्रमुख गुरू महाराज, महात्मा शब्द प्रेमानंद जी और अन्य संतगण से भेंट कर श्री आनंदपुर धाम के सेवा प्रकल्पों की जानकारी लेंगे. वहीं, इस दौरान धाम में वैशाखी मेले में लगभग 20 हजार श्रद्धालु भागीदारी करेंगे.

प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

बीते दिनों प्रधानमंत्री की यात्रा के बारे में बात करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि देश के प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक और सेवा संस्थानों में से एक अशोकनगर के श्री आनंदपुर धाम में प्रतिवर्ष वैशाखी पर वार्षिक मेला लगता है. इस समागम में धाम से जुड़े हजारों देशी-विदेशी अनुयायी पहुंचते हैं. इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से यह मेला यादगार बनने जा रहा है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री आनंदपुर धाम जैसे स्थान आस्था के केंद्र होने के साथ ही धार्मिक, आध्यात्मिक पर्यटन के भी बड़े केंद्र हैं. इसे जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को एक बार जरूर देखना चाहिए.

PM मोदी आनंद सरोवर में करेंगे पुष्प अर्पित

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार (11 अप्रैल) को प्रधानमंत्री मोदी आनंदपुर धाम परिसर स्थित आनंद सरोवर में पुष्प अर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री को इस धाम में होने वाली भक्ति और ज्ञान से जुड़ी गतिविधियों के साथ ही संचालित सेवा कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आनंदपुर सत्संग आश्रम परिसर स्थित चारों मंदिरों को देखेंगे. वे विशाल सत्संग हॉल में मंचीय कार्यक्रम में वैशाखी के वार्षिक मेला आयोजन में नागरिकों और इस धाम से जुड़े देश-विदेश के अनुयायियों को संबोधित करेंगे. अपनी आनंदपुर यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आश्रम की लंगर में प्रसाद भी ग्रहण करेंगे .

मध्य प्रदेश में इस साल प्रधानमंत्री का दूसरा दौरा

यह प्रधानमंत्री का इस साल मध्य प्रदेश का दूसरा दौरा है, इससे पहले प्रधानमंत्री छतरपुर के बागेश्वर धाम के अस्पताल की भूमि पूजन प्रोग्राम में बागेश्वर धाम गए थे. इसके बाद प्रधानमंत्री भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ लंबी चर्चा की थी और अगले दिन ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में हिस्सा लिया था.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget