एक्सप्लोरर

प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर और प्रीति जिंटा ने भी किया किसानों का समर्थन, अब तक ये स्टार कर चुके हैं सपोर्ट

नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को बॉलीवुड से काफी समर्थन मिल रहा है. अब तक कई हस्तियां किसानों के समर्थन में अपना अवॉर्ड वापसी का ऐलान कर चुकी हैं.

मुंबईः नए कृषि कानूनों के विरोध में देशभर में प्रदर्शन कर रहे किसानों को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने भी समर्थन दिया है. अब तक राजनीति, फिल्म और खेत जगत की तमाम हस्तियां किसानों का समर्थन कर चुकी हैं. किसानों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान करते हुए चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे और राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने वाली सड़कों को जाम कर देंगे.

दिलजीत दोसांझ, हरभजन मान, जसबीर जस्सी, रीतेश देशमुख, फिल्म निर्देशक हंसल मेहता और कई अन्य हस्तियां पहले ही किसानों को अपना समर्थन देने का ऐलान कर चुकी हैं. प्रदर्शन स्थल से दोसांझ के एकता के संदेश वाले ट्वीट के जवाब में चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा कि किसानों की चिंताओं को जल्दी दूर किया जाना चाहिए.

उन्होंने ट्वीट किया, "हमारे किसान भारत के खाद्य सैनिक हैं. उनके डर को दूर करने की जरूरत है. उनकी उम्मीदों को पूरा करने की जरूरत है. एक मजबूत लोकतंत्र के रूप में हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस संकट को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाए.

ट्विटर पर अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ बहस के बाद दिलजीत दोसांझ ने आंदोलनकारी किसानों के लिए एक करोड़ रुपये दान किए थे. दोसांझ ने बाद में ट्वीट कर किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया. वहीं एक्ट्रेस सोनम कपूर ने किसानों को "मानव सभ्यता का संस्थापक" कहा. उन्होंने ट्वीट किया,"पहले जुताई शुरू हुई, उसके बाद अन्य कलाएं विकसित हुईं. इसलिए किसान सभ्यता के संस्थापक हैं.”

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने किसानों को धरती का सैनिक कहकर आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन किया. जिंटा ने ट्वीट किया, "इस ठंड और महामारी में आंदोलन कर रह किसानों और उनके परिवारों को देखकर मेरा दिल उनके साथ है. वे मिट्टी के सैनिक हैं जो हमारे देश को चलाते हैं. मुझे पूरी उम्मीद है कि किसानों और सरकार के बीच बातचीत से जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और सभी का समाधान होगा.”

अभिनेता रितेश देशमुख ने शनिवार को ट्वीट किया था,“यदि आज आप खा रहे हैं तो किसानों को धन्यवाद कीजिए. मैं इस देश के हर किसान के साथ खड़ा हूं. जय किसान.’’ एकट्रेस चित्रांगदा सिंह ने कहा कि किसानों को सुरक्षित महसूस कराना महत्वपूर्ण है.

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर और मोहम्मद जीशान अयूब इस मुद्दे पर लगातार ट्वीट करते रहे हैं. बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारे इस मुद्दे पर अब तक चुप हैं जिसके चलते उनकी आलोचना हुई है. पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल ने किसानों के लिए नहीं बोलने पर बॉलीवुड की आलोचना की है.

ग्रेवाल ने लिखा, "प्रिय बॉलीवुड, आप अपनी हर दूसरी फिल्म की शूटिंग पंजाब में करने आते हैं और हर बार पंजाब ने आपका खुले दिल से स्वागत किया है, लेकिन आज जब पंजाब को आपकी सबसे ज्यादा जरूरत है तो आपने एक शब्द नहीं बोला. निराश हूं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'क्या उनसे बेहतर...' सरफराज को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह तो शशि थरूर का रिएक्शन, जानें क्या कहा
'क्या उनसे बेहतर...' सरफराज को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह तो शशि थरूर का रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
तय समय से पहले ही खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, गर्मी बढ़ी तो AC गाड़ी में बैठ गए अभिजीत दीपके
तय समय से पहले ही खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, गर्मी बढ़ी तो AC गाड़ी में बैठ गए अभिजीत दीपके

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
Australia Study Scholarship: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
Embed widget