एक्सप्लोरर

पंजाब के APP नेता की बेटी की कनाडा में मौत, 4 दिन से थी लापता

कनाडा के ओटावा में भारतीय छात्रा वंशिका रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाई गईं. भारतीय उच्चायोग ने पुष्टि की और पुलिस जांच जारी है.

Canada Indian Student Death: कनाडा के ओटावा शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां भारतीय मूल की छात्रा वंशिका रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाई गई है. वंशिका के निधन की पुष्टि ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने की है. स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक उसकी मौत के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. वंशिका पंजाब के डेरा बस्सी की मूल निवासी थी और AAP पार्टी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के करीबी सहयोगी देविंदर सिंह की बेटी थी. वंशिका ढाई साल पहले हाई एजुकेशन के लिए ओटावा गई थी और वहां एक डिप्लोमा कोर्स कर रही थी.

वंशिका ओटावा में एक किराये के मकान में रहती थी. वह अपने घर से 25 अप्रैल 2025 की शाम को निकली थी फिर वापस नहीं लौटी. उसके फोन का नेटवर्क भी रात करीब 11:40 बजे के बाद से बंद हो गया था. परिवार ने बताया कि वंशिका ने अगले दिन एक बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा भी छोड़ दी थी, जो उनके स्वभाव के बिल्कुल विपरीत था. इस घटना के बाद परिवार और स्थानीय समुदाय में गहरी चिंता फैल गई. वंशिका के ठिकाने का कोई सुराग नहीं लगने पर ओटावा में रहने वाले हिंदी समुदाय ने ओटावा पुलिस सेवा को पत्र लिखकर मामले में तेजी लाने की अपील की थी.

समुद्र के किनारे मिला वंशिका का शव
परिवार और समुदाय के लाख कोशिशों के बावजूद वंशिका का कोई पता नहीं चल पाया. आखिर में उसका शव एक समुद्र तट पर बरामद हुआ. फिलहाल वंशिका की मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. पुलिस ने जांच जारी रखी है और भारतीय उच्चायोग ने भी स्थानीय अधिकारियों से मामले को गंभीरता से देखने का अनुरोध किया है. भारतीय उच्चायोग ने बयान जारी कर कहा कि वे वंशिका के परिवार और स्थानीय सामुदायिक संघों के साथ निकट संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं.

कनाडा में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की सुरक्षा
वंशिका के परिवार को उसकी मौत में गलत काम किए जाने का संदेह है. वे चाहते हैं कि जांच निष्पक्ष और गहन हो ताकि सच्चाई सामने आ सके. एक होनहार छात्रा, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए विदेश गई थी, उसका इस तरह से अचानक और रहस्यमय तरीके से चला जाना न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे समुदाय के लिए गहरा आघात है. यह घटना कनाडा में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की सुरक्षा पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
जगन्नाथपुरी मंदिर के रत्न भंडार की इन्वेंट्री 48 साल बाद वीडियोग्राफी और 3D मैपिंग के साथ शुरू होगी
जगन्नाथपुरी मंदिर के रत्न भंडार की इन्वेंट्री 48 साल बाद वीडियोग्राफी और 3D मैपिंग के साथ शुरू होगी
'LPG सप्लाई होगी बंद अगर...' मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला
'LPG सप्लाई होगी बंद अगर...' मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला
गुरुग्राम में 4 साल की बच्ची के उत्पीड़न की जांच सुप्रीम कोर्ट ने 3 महिला आईपीएस को सौंपी, लापरवाही पर पुरानी जांच टीम को जारी किया नोटिस
गुरुग्राम में 4 साल की बच्ची के उत्पीड़न की जांच सुप्रीम कोर्ट ने 3 महिला आईपीएस को सौंपी, लापरवाही पर पुरानी जांच टीम को जारी किया नोटिस

वीडियोज

अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live
ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
मिडिल ईस्ट युद्ध: पाकिस्तान का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'ट्रंप से बात करने से अच्छा है PM मोदी...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: पाकिस्तान का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'ट्रंप से बात करने से अच्छा है PM मोदी...'
Israel US Iran War Live: हॉर्मुज स्ट्रेट में IRGC नेवी का सख्त एक्शन! कराची जा रहे कंटेनर जहाज सेलेन को वापस भेजा
Live: हॉर्मुज स्ट्रेट में IRGC नेवी का सख्त एक्शन! कराची जा रहे कंटेनर जहाज सेलेन को वापस भेजा
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, एक साथ करती हैं कई काम; अमीरी में कोहली से आगे 
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, अमीरी में कोहली से आगे 
Homemade Raisins: घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
Embed widget