एक्सप्लोरर

1984 सिख दंगों में कांग्रेस नहीं, सज्जन कुमार जैसे पांच नेता शामिल थे: अमरिंदर सिंह

राहुल गांधी ने पिछले दिनों लंदन में एक कार्यक्रम में कहा था कि 1984 सिख दंगों में कांग्रेस शामिल नहीं थी. राहुल के इस बयान का पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बचाव किया है.

नई दिल्ली: 1984 सिख दंगों को लेकर राहुल गांधी के बयानों पर बीजेपी और अकाली दल हमलावर है, वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल का बचाव करते हुए उनके दावों को सही ठहराया है. राहुल गांधी ने पिछले दिनों लंदन में एक कार्यक्रम में कहा था कि दंगों में कांग्रेस शामिल नहीं थी. हालांकि उन्होंने दंगों में शामिल लोगों को सजा देने की बात जरूर कही.

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, ''सिख दंगे तब हुए जब इंदिरा जी की हत्या की गई, उस वक्त राजीव गांधी बंगाल में एयरपोर्ट पर थे. दंगों में कांग्रेस का कोई रोल नहीं था. हां कुछ लोग जरूर शामिल थे. उनका नाम भी मैं ले सकता हूं. उनमें सज्जन कुमार, धरमदास शास्त्री, अर्जुन दास और दो अन्य लोग शामिल थे.''

इस पर पलटवार करते हुए पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा, ''उन्होंने पांच नाम लिए लेकिन टाइटलर (जगदीश टाइटलर) के लिए उनके मन में सॉफ्ट कॉर्नर है. इसलिए उनका नाम नहीं लिया.'' वहीं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत सिंह कौर ने कैप्टन के बयान पर कहा कि अमरिंदर सिंह को शर्म आनी चाहिए, एक सिख होने के नाते उन्हें चुल्‍लू भर पानी में डूब मरना चाहिए.

अमरिंदर सिंह ने पिछले दिनों कहा था, "कुछ लोगों की करतूतों के लिए समूची पार्टी को जिम्मेदार ठहराना मूर्खतापूर्ण है और यह सुखबीर बादल की राजनीतिक अपरिपक्वता दर्शाता है." अमरिंदर ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख को उनके इस बयान को लेकर फटकारा कि 1984 के दंगों के अपराध में राहुल 'भागीदार' थे. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ब्लूस्टार के समय राहुल स्कूल में पढ़ते थे.

राहुल ने क्या कहा था? पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख दंगों पर पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन में खुलकर राय रखी. उन्होंने कहा कि 1984 के दंगों में कांग्रेस पार्टी शामिल नहीं थी. हालांकि उन्होंने इसपर जोर दिया कि यदि किसी के खिलाफ हिंसा होती है, तो कानून के मुताबिक दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए..और मैं इसका 100 फीसदी समर्थन करूंगा.

सिख दंगा: राहुल गांधी के बयान का बीजेपी ने किया विरोध, राजीव गांधी को बताया 'फादर ऑफ मॉब लिंचिंग'

गांधी ने कहा था, "मेरे मन में इस बात को लेकर कोई भ्रम नहीं है. यह एक त्रासदी थी, यह एक पीड़ादायक अनुभव था. आप कहते हैं कि उसमें कांग्रेस पार्टी शामिल थी..मैं इससे सहमत नहीं हूं. निश्चित रूप से हिंसा हुई थी, निश्चित रूप से वह त्रासदी थी."

बीजेपी ने दावा किया है कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में 1984 में लगभग 3,000 सिख मारे गए थे. उस समय के गृहमंत्री ने कहा था कि मात्र 600 लोगों की मौत हुई, लेकिन वास्तविक सूची संसद में अटल बिहारी वाजपेयी जी ने दी थी कि नरसंहार में 3,000 लोग मारे गए थे. उसके बाद सरकार को दिल्ली में लगभग 2,700 मौतों की बात स्वीकार करनी पड़ी थी.

राहुल गांधी भारत को नहीं समझ सके, इसलिए संघ को भी नहीं समझ रहे: RSS

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी और EC का AI वीडियो वायरल, X के खिलाफ केस दर्ज
PM मोदी और EC का AI वीडियो वायरल, X के खिलाफ केस दर्ज
सोनिया गांधी की तबीयत पर बड़ा हेल्थ अपडेट: सिस्टमिक संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती, एंटीबायोटिक से इलाज जारी
सोनिया गांधी की तबीयत पर बड़ा हेल्थ अपडेट: सिस्टमिक संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती, एंटीबायोटिक से इलाज जारी
अब बदायूं से सीधे दिल्ली के लिए ट्रेन, मिल गई गुडन्यूज, रेलवे ने दिया यूपी को बड़ा तोहफा
अब बदायूं से सीधे दिल्ली के लिए ट्रेन, मिल गई गुडन्यूज, रेलवे ने दिया यूपी को बड़ा तोहफा
Bengal: कोलकाता में चुनाव से पहले खूनखराबा! छत पर पार्टी के दौरान TMC कार्यकर्ता की हुई हत्या
Bengal: कोलकाता में चुनाव से पहले खूनखराबा! छत पर पार्टी के दौरान TMC कार्यकर्ता की हुई हत्या

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
...तो ट्रंप बनते ईरान के सुप्रीम लीडर! अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों ठुकराया गद्दी पर बैठने का ऑफर?
...तो ट्रंप बनते ईरान के सुप्रीम लीडर! अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों ठुकराया गद्दी पर बैठने का ऑफर?
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
Lockdown Fact Check: क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
'धुरंधर 2' में पगड़ी पहने रणवीर सिंह ने पी थी सिगरेट? बवाल के बाद आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'सख्त एक्शन लूंगा'
'धुरंधर 2' में पगड़ी पहने रणवीर सिंह ने पी थी सिगरेट? बवाल के बाद आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी
ईरान की अमेरिका के साथ बातचीत के लिए दो टूक No, बोला- 'सिर्फ मित्र देशों के...', पाकिस्तान का डब्बागोल
ईरान की अमेरिका के साथ बातचीत के लिए दो टूक No, बोला- 'सिर्फ मित्र देशों के...', पाकिस्तान का डब्बागोल
Bangladesh Bus Accident Viral Video: नदी में समां गई सवारियों से भरी बस, हर तरफ सुनाई दे रहीं बस चीखें... दिल थाम कर देखिएगा वीडियो
नदी में समां गई सवारियों से भरी बस, हर तरफ सुनाई दे रहीं बस चीखें... दिल थाम कर देखिएगा वीडियो
घर पर LPG कनेक्शन था, अब ले लिया PNG, जानें कैसे सरेंडर होगा सिलेंडर
घर पर LPG कनेक्शन था, अब ले लिया PNG, जानें कैसे सरेंडर होगा सिलेंडर
Embed widget