एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने पूछा नड्डा क्या ‘हिंदुस्तान के प्रोफेसर’ हैं?, बीजेपी बोली- ‘बहाना बनाने वाला छात्र’

किसानों को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने पूछा कि जेपी नड्डा हैं कौन? क्या वह हिंदुस्तान के प्रोफेसर हैं कि उनकी हर बात का जवाब दूं.

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा की तरफ से उठाए गए कुछ सवालों का यह कहते हुए जवाब देने से इंकार कर दिया कि क्या वह ‘‘हिंदुस्तान के प्रोफेसर’’ हैं. बीजेपी ने इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता को ‘‘अध्ययन ना करने वाला छात्र’’ बताया जो जवाब ना दे पाने की स्थिति में बहानेबाजी करता है.

दरअसल, मंगलवार को राहुल गांधी की प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले नड्डा ने कांग्रेस नेता पर चीन, कृषि कानूनों और कोविड-19 के मुद्दों पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर राहुल से इन मुद्दों से संबंधित कई सवाल पूछे और उम्मीद जताई की राहुल गांधी अपनी प्रेस वार्ता में जवाब देने की ‘‘हिम्मत’’ जुटाएंगे.

संवाददाता सम्मेलन में अपनी बात रखने के बाद पत्रकारों का सवाल लेने से पहले राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि उनकी यह प्रेस वार्ता किसानों के लिए है और भटकाने की कोशिश ना करें. नड्डा के आरोपों संबंधी एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा, ‘‘भट्टा परसौल में नड्डा जी कहां थे? किसानों का कर्ज माफ करने की बात आई तो कांग्रेस खड़ी थी. भूमि अधिग्रहण कानून कांग्रेस लेकर आई. उस वक्त नड्डा जी कहां थे? नड्डा जी हैं कौन? क्या वह हिंदुस्तान के प्रोफेसर हैं कि उनकी हर बात का जवाब दूं. मैं हिंदुस्तान के लोगों और किसानों की बात का जवाब दूंगा.’’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘मैं साफ-सुथरा आदमी हैं. मैं नरेंद्र मोदी या किसी से नहीं डरता. ये मुझे छू नहीं सकते. हां, गोली मार सकते हैं. मैं देशभक्त हूं और देश की रक्षा करता हूं. आगे भी करता रहूंगा. पूरा देश एकतरफ होगा तो भी मैं अकेला खड़ा रहूंगा. मुझे फर्क नहीं पड़ता.’’

नड्डा द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब ना देने पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया और उन पर जवाब ना होने की सूरत में ‘‘बहानेबाजी’’ करने का आरोप लगाया.

बीजेपी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जावड़ेकर ने कहा, ‘‘प्रोफ़ेसर के सवाल के जवाब ऐसे छात्रों को नहीं आते तो वह बहाना बनाते हैं. क्लास में भी प्रोफेसर जब सवाल पूछते हैं... कुछ लोग हैं जो अध्ययन नहीं करते... उनको सवाल का जवाब नहीं आता... तो वह बहाने बनाते हैं. ऐसा हीं है. बहाना है.’’

जावड़ेकर ने कहा कि बीजेपी देश की सबसे प्रमुख पार्टी जो कई राज्यों में सत्ता में है के अध्यक्ष हैं. उन्होंने कहा, ‘‘एक सभ्यता होती है... राष्ट्रीय अध्यक्ष पूछ रहा है...राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते हो तो उत्तर दो.’’

इससे पहले नड्डा ने कहा, ‘‘राहुल गांधी, उनका परिवार और कांग्रेस कब चीन पर झूठ बोलना बंद करेगी? क्या वह इस बात से इंकार कर सकते हैं कि अरुणाचल प्रदेश की जिस जमीन का वह जिक्र कर रहे हैं, वहां सहित हजारों किलोमीटर जमीन चीन को किसी और ने नहीं, बल्कि पंडित नेहरू ने भेंट कर दी थी? कांग्रेस चीन के समक्ष अक्सर क्यों घुटने टेक देती है?’’

बीजेपी अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर किसानों को ‘‘उकसाने और गुमराह’’ करने का आरोप लगाते हुए पूछा कि कांग्रेस-नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को सालों तक क्यों अटका रखा था और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी नहीं बढ़ाया.

बहरहाल, राहुल गांधी ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि इन कानूनों का मकसद कृषि क्षेत्र पर तीन-चार पूंजीपतियों का एकाधिकार स्थापित करना है और इसकी कीमत देश के मध्य वर्ग को भी चुकानी पड़ेगी.

तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि वह ‘देशभक्त’ और ‘साफ-सुथरे’ व्यक्ति हैं तथा वे देश की रक्षा के लिए मुद्दे उठाते रहेंगे.

नीरा टंडन से लेकर विवेक मूर्ति तक... बाइडेन प्रशासन में ये 20 भारतीय अमेरिकी होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'मोदी जी एक व्यक्ति नहीं विचार हैं', शिवराज सिंह चौहान ने की PM मोदी की जमकर तारीफ
'मोदी जी एक व्यक्ति नहीं विचार हैं', शिवराज सिंह चौहान ने की PM मोदी की जमकर तारीफ
लोकसभा सीटें बढ़ाने की तैयारी? महिला आरक्षण के नए फॉर्मूले से बदल सकता है आपका संसदीय क्षेत्र!
लोकसभा सीटें बढ़ाने की तैयारी? महिला आरक्षण के नए फॉर्मूले से बदल सकता है आपका संसदीय क्षेत्र!
‘भारत के पास 53 लाख मीट्रिक टन का तेल रिजर्व मौजूद’, तेल-LPG संकट पर संसद में क्या बोले PM मोदी?
‘भारत के पास 53 लाख मीट्रिक टन का तेल रिजर्व मौजूद’, तेल-LPG संकट पर संसद में क्या बोले PM मोदी?

वीडियोज

Chitra Tripathi: जंग सच में रुक गई या फिर Trump चलेंगे कोई नई चाल? | Iran Israel War
New Skoda Kushaq 1.0 automatic review: 8 speed का कमाल ? | Auto Live #skoda #kushaq
New Renault Duster 2026 Petrol Review and Space Test | Auto Live #renaultduster
580KM Range वाली ₹89.99 Lakh Luxury EV ! भारत की पहली Electric Lexus Sedan | Auto Live #lexus
PM Modi's Speech in Lok Sabha: पीएम मोदी ने बता दिया संकट के पार इंडिया! | Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- जवाबी कार्रवाई से डरा अमेरिका, नहीं हुई कोई बातचीत
ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- जवाबी कार्रवाई से डरा अमेरिका, नहीं हुई कोई बातचीत
IPL 2026 में ऑरेंज कैप जीतने के 5 सबसे बड़े दावेदार, किसी भी बॉलिंग अटैक को कर सकते हैं ध्वस्त
IPL 2026 में ऑरेंज कैप जीतने के 5 सबसे बड़े दावेदार, किसी भी बॉलिंग अटैक को कर सकते हैं ध्वस्त
मुजारबानी के बाद दासुन शनाका ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, IPL की पूर्व चैंपियन टीम में मारी एंट्री
मुजारबानी के बाद दासुन शनाका ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, IPL की पूर्व चैंपियन टीम में मारी एंट्री
बादशाह के 'टटीरी' गाने पर बड़ा एक्शन, हरियाणा पुलिस ने हटवाए 154 वीडियो-703 रील्स
बादशाह के 'टटीरी' गाने पर बड़ा एक्शन, हरियाणा पुलिस ने हटवाए 154 वीडियो-703 रील्स
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
नदी किनारे इश्क फरमा रहा था कपल, तभी लट्ठ लेकर पहुंच गया लड़की का पिता, जमकर हुई जूतम पैजार, वीडियो वायरल
नदी किनारे इश्क फरमा रहा था कपल, तभी लट्ठ लेकर पहुंच गया लड़की का पिता, जमकर हुई जूतम पैजार
Embed widget