एक्सप्लोरर

'ऐसे कैसे मिलेंगी नौकरियां', भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, दागे कई सवाल

Rahul Gandhi On Economy: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत की अर्थव्यवस्था पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश की GDP दो साल के निचले स्तर 5.4% पर आ गई है.

Rahul Gandhi On Economy: राहुल गांधी ने भारतीय अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई है. उन्‍होंने कहा कि भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट दो साल में सबसे निचले स्‍तर 5.4% पर आ गई है. बेरोजगारी 45 सालों के रिकॉर्ड पर है. राहुल ने कहा कि जब तक विकास का लाभ केवल गिने-चुने अमीरों तक सीमित रहेगा, तब तक भारतीय अर्थव्यवस्था समृद्ध नहीं हो सकती.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा है "भारत की GDP ग्रोथ रेट दो साल में सबसे नीचे 5.4% पर आ गई है, बात साफ है भारतीय अर्थव्यवस्था तब तक तरक्की नहीं कर सकती जब तक इसका फ़ायदा सिर्फ़ गिने-चुने अरबपतियों को मिल रहा हो और किसान, मज़दूर, मध्यमवर्ग और गरीब तरह-तरह की आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हों."

'बेरोजगारी और आय में कमी'

राहुल ने आंकड़ों के साथ अपनी बात रखते हुए कहा कि खुदरा महंगाई दर बढ़कर 14 महीने के उच्चतम स्तर 6.21% पर पहुंच गई है. पिछले साल अक्टूबर की तुलना में इस वर्ष आलू और प्याज़ की क़ीमत लगभग 50% बढ़ गई है. रुपया 84.50 के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. बेरोज़गारी पहले ही 45 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है.

'FMCG प्रोडक्ट्स की मांग में कमी'

राहुल ने आगे कहा कि पिछले 5 सालों में मज़दूरों, कर्मचारियों और छोटे व्यापारियों की आमदनी या तो ठहर गई है या काफी कम हो गई है. आमदनी कम होने से मांग में भी कमी आई है. 10 लाख से कम क़ीमत वाले कारों की बिक्री में हिस्सेदारी घटकर 50% से कम हो गई है, जो 2018-19 में 80% थी. सस्ते घरों की कुल बिक्री में हिस्सेदारी घटकर क़रीब 22% रह गई है, जो पिछले साल 38% थी. FMCG प्रोडक्ट्स की मांग पहले से ही कम होती जा रही है.कॉरपोरेट टैक्स का हिस्सा पिछले 10 सालों में 7% कम हुआ है, जबकि इनकम टैक्स 11% बढ़ा है.

उन्होंने डिमोनेटाइजेशन का जिक्र करते हुए कहा कि नोटबंदी और GST की मार से अर्थव्यवस्था में मैन्युफैक्चरिंग का हिस्सा घटकर 50 वर्षों में सबसे कम सिर्फ़ 13% रह गया है. ऐसे में नई नौकरियों के अवसर कैसे बनेंगे? इसीलिए भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक नई सोच चाहिए और बिज़नेसेस के लिए एक न्यू डील उसका अहम भाग है. सबको समान रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, तभी हमारी अर्थव्यवस्था का पहिया आगे बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: 'नरेश बाल्यान खुद पीड़ित, उन्हें मिल रही धमकी', AAP विधायक की गिरफ्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
जगन्नाथपुरी मंदिर के रत्न भंडार की इन्वेंट्री 48 साल बाद वीडियोग्राफी और 3D मैपिंग के साथ शुरू होगी
जगन्नाथपुरी मंदिर के रत्न भंडार की इन्वेंट्री 48 साल बाद वीडियोग्राफी और 3D मैपिंग के साथ शुरू होगी
'LPG सप्लाई होगी बंद अगर...' मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला
'LPG सप्लाई होगी बंद अगर...' मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला
गुरुग्राम में 4 साल की बच्ची के उत्पीड़न की जांच सुप्रीम कोर्ट ने 3 महिला आईपीएस को सौंपी, लापरवाही पर पुरानी जांच टीम को जारी किया नोटिस
गुरुग्राम में 4 साल की बच्ची के उत्पीड़न की जांच सुप्रीम कोर्ट ने 3 महिला आईपीएस को सौंपी, लापरवाही पर पुरानी जांच टीम को जारी किया नोटिस

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
मिडिल ईस्ट युद्ध: पाकिस्तान का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'ट्रंप से बात करने से अच्छा है PM मोदी...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: पाकिस्तान का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'ट्रंप से बात करने से अच्छा है PM मोदी...'
Israel US Iran War Live: हॉर्मुज स्ट्रेट में IRGC नेवी का सख्त एक्शन! कराची जा रहे कंटेनर जहाज सेलेन को वापस भेजा
Live: हॉर्मुज स्ट्रेट में IRGC नेवी का सख्त एक्शन! कराची जा रहे कंटेनर जहाज सेलेन को वापस भेजा
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, एक साथ करती हैं कई काम; अमीरी में कोहली से आगे 
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, अमीरी में कोहली से आगे 
Homemade Raisins: घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
Embed widget