एक्सप्लोरर

राहुल का दावा, 2019 का चुनाव भी जीतेंगे, रविशंकर बोले- सजबाग़ न दिखाएं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि 2-3 दिन पहले हम कर्नाटक जा रहे थे और हवाई जहाज 8000 फुट नीचे की ओर गिरा. मैंने सोचा चलो गाड़ी गई!

नई दिल्ली: अगले दो हफ्ते में कर्नाटक विधानसभा चुनाव और इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे अहम और बीजेपी शासित राज्यों में विधानसभा चुनाव की गूंज के बीच राहुल गांधी की नजर आम चुनाव पर भी है. राहुल ने कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में कहा कि जनता मोदी सरकार से नाराज है और 4 राज्यों सहित 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस जीतेगी.

राहुल गांधी ने कहा, ''कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान में कांग्रेस पार्टी जीतेगी, 2019 में कांग्रेस पार्टी जीतेगी क्योंकि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता शेर का बच्चा है.''

रविशंकर का पलटवार

केंद्रीय मंत्री रविशंकर का कहना है कि राहुल गांधी एक के बाद एक चुनावों में पार्टी को जीत नहीं दिला पा रहे हैं और अब उन्हें हार का डर सता रहा है तो वो अपने कार्यकर्ताओं को सजबाग दिखा रहे हैं.

मानसरोवर जाएंगे राहुल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 2-3 दिन पहले हम कर्नाटक जा रहे थे और हवाई जहाज 8000 फुट नीचे की ओर गिरा. मैंने सोचा चलो गाड़ी गई! मेरे दिमाग में आया कि मुझे कैलाश मानसरोवर जाना है! मुझे कर्नाटक चुनाव के बाद 10-15 दिन की छुट्टी चाहिए होगी ताकि, मैं वहां जा सकूं.

'भ्रष्टाचार पर वार' राहुल गांधी ने कहा, ''हिंदुस्तान आस्था का देश है और आस्था सत्य की नींव पर खड़ा होता है. पीएम वादा तो करते हैं लेकिन उसे सच्चाई नहीं होती. अगर भारत की जनता अपना सिर झुकाती है तो वो सिर्फ सत्य के आगे. देश पीएम के भाषणों को सुनता है और उसमें से सच्चाई खोजने की कोशिश करता है.''

उन्होंने कहा, ''पीएम कर्नाटक में रैली करते हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की बात करते हैं जबकि उनके ही मंच पर बैठे येदियुरप्पा जी जेल होकर आए हैं. पीएम ने नीरव मोदी के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला क्यों? पीयूष गोयल मंत्री बनने के बाद भी अपनी कंपनी को डिक्लेयर नहीं करते, बाद में अपनी कंपनी को बेचते हैं लेकिन मोदी जी के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता. अमित शाह का पुत्र कुछ ही महीनों में अपने चंद रुपयों को करोड़ों में बदल देता है, पीएम चुप रहे.''

जज खुद न्याय मांग रहे हैं राहुल गांधी ने कहा, ''आम तौर से जनता जज के पास न्याय के लिये जाती है, 70 साल में पहली बार हिन्दुस्तान में सुप्रीम कोर्ट के जज हाथ जोड़कर न्याय के लिये जनता के पास आते हैं, मोदी जी चुप.'' उन्होंने आगे कहा कि हिन्दुस्तान के हर संस्थान को नष्ट किया जा रहा है, देश में हर जगह आरएसएस के लोग डाले जा रहे हैं हर मंत्री के ओएसडी आरएसएस के लोग हैं.

किसानों की याद राहुल गांधी ने कहा, ''मोदी जी बोनस छीन गये, एमएसपी नहीं बढ़ाते और फिर भाषण में किसानों की बात करेंगे अरुण जेटली जी कहते हैं किसानों का कर्जा माफ करना हमारी पॉलिसी नहीं है.'' उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के बिना इस देश का किसान जी नहीं सकता. अगर कांग्रेस पार्टी खड़ी नहीं होती तो हिन्दुस्तान के किसान की सब जमीन नरेन्द्र मोदी छीनकर ले जाता.''

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पर तंज रेप की घटनाओं में हुई वृद्धि पर भी राहुल गांधी ने आक्रोश जताया. उन्होंने कहा, ''नरेन्द्र मोदी कहते थे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’. हिन्दुस्तान के इतिहास में पहली बार विदेश में प्रधानमंत्री को मुंह पर बताया गया कि आप हिन्दुस्तान की महिलाओं की रक्षा नहीं कर रहे हो.''

डोकलाम जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि डोकलाम में चीन की सेना घुसी हुई है और हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री चीन में बिना एजेंडा चर्चा कर रहे हैं, डोकलाम के बारे में हमारे प्रधानमंत्री ने चीन में एक शब्द नहीं कहा.

राहुल ने कहा, ''मोदी जी ने कहा था 70 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, 60 महीने में मोदी जी ने क्या किया - बेरोजगारी दी, महिलाओं पर अत्याचार किया, अनौपचारिक क्षेत्र को खत्म किया चीन के सामने मोदी जी खड़े नहीं हो पाये.''

आरएसएस नफरत फैलाती है कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी के लोग नफरत फैलाते हैं, हमने इस देश को जोड़ने का काम किया है. 2014 में आरएसएस और बीजेपी की मशीन ने झूठ फैलाया, हर जगह जाकर मोदी जी ने कांग्रेस पार्टी के बारे में झूठ फैलाया; अब सच्चाई बाहर आ रही है. हर राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्ता के लिये नहीं सत्य के लिये जान दी है.

आपको बता दें कि दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने 'जन आक्रोश' रैली का आयोजन किया है. इस रैली में हजारों पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे. जहां वे 'राहुल गांधी जिन्दाबाद' और 'मोदी सरकार हाय हाय' के नारे लगाते रहे. पार्टी के पदाधिकारी ने बताया, 'इस रैली में देश भर से एक लाख से अधिक लोग पहुंचे हैं. यह इस बात का प्रमाण है कि राहुल गांधी के नेतृत्व से लोगों को उम्मीदें हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में Youth for Viksit Bharat सम्मेलन, 6000 युवाओं की भागेदारी
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में Youth for Viksit Bharat सम्मेलन, 6000 युवाओं की भागेदारी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
Explained: 'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा?
'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, कॉम्पिटिटिव एग्जाम में फेयरनेस... कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर से रखीं ये 5 डिमांड
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, कॉम्पिटिटिव एग्जाम में फेयरनेस... कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर से रखीं ये 5 डिमांड

वीडियोज

Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pawan Singh News: एमएलसी कैंडिडेट बनने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पवन सिंह, बोले- 'पार्टी मेरी मां...'
पटना: एमएलसी कैंडिडेट बनने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पवन सिंह, बोले- 'पार्टी मेरी मां...'
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
कप्तानी छीनी और टीम से भी कर दिया बाहर, सूर्यकुमार यादव पर क्या बोले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर?
कप्तानी छीनी और टीम से भी कर दिया बाहर, सूर्यकुमार यादव पर क्या बोले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर?
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
Explained: 'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा?
'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर?
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
Embed widget